नीतीश कुमार के मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे हो गया है है। बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन समेत वे सभी विभाग रहेंगे जो किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं। वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास और ग्रामीण कार्य विभाग का जिम्मा रहेगा।
जबकि विजय कुमार चौधरी को वित्त, वाणिज्य कर और संसदीय कार्य विभाग का मंत्री बनाया गया है। बिजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है, आलोक मेहता राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। वहीं तेजप्रताप यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेवारी मिली है। अफाक आलम को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है, अशोक चौधरी भवन निर्माण विभाग के मंत्री बनाए गए हैं जबकि श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है।
आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुरेन्द्र यादव को सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है। वहीं रामानंद यादव को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है। लेसी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री बनाई गईं हैं। जबकि मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है वहीं कुमार सर्वजीत को पर्यटन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
ललित यादव को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का मंत्री बनाया गया है। वहीं संतोष कुमार सुमन अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री बनाए गए हैं। संजय कुमार झा को जल संसाधन और सूचना जन संपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। शीला मंडल परिवहन विभाग की मंत्री बनाई गई हैं जबकि समीर महासेठ को उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया है।
प्रो. चंद्रशेखर बिहार के नये शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं, सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सुनील कुमार को मद्य निषेद्य, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, अनिता देवी को पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जितेन्द्र कुमार राय को कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जयंत राज को लघु जल संसाधन विभाग, सुधाकर सिंह को कृषि विभाग, जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुरारी प्रसाद गौतम को पंचायती राज विभाग का मंत्री बनाया गया है।
जबकि कार्तिक कुमार को विधि विभाग, शमीम अहमद को गन्ना उद्योग विभाग, शाहनवाज को आपदा प्रबंधन विभाग, सुरेंद्र राम को श्रम विभाग, मो.इसराईल मंसूरी को सूचना प्रावैधिकी विभाग का मंत्री बनाया गया है। शपथ लेने वाले नीतीश कैबिनेट के कुल 31 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।
बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में राजद कोटे से 16 चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. लालू प्रसाद की पार्टी राजद ने इस दौरान एमवाई और एटूजेड दोनों समीकरणों को एक साथ लेने की कोशिश की है. राजद ने जिन चेहरों को मंत्री बनाया है उनमें एक बार के विधायक से लेकर छठी बार विधायक बनने वाले राजनेता तक शामिल हैं. राजद ने अपने कोटे से एक महिला अनिता देवी को भी मंत्री बनाया है.
राजद कोटे से बिहार सरकार में मंत्री बनने वाले उन चेहरों के बारे में.
तेज प्रताप यादव– समस्तीपुर जिला के हसनपुर से वर्तमान विधायक हैं. दो बार विधायक रह चुके हैं. लालू यादव के बड़े बेटे हैं और बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं.
अनीता देवी- रोहतास के नोखा से विधायक हैं. तीसरी बार लगातार विधायक हैं. पूर्व की महागठबंधन की सरकार में भी मंत्री थीं और पिछड़ी जाति में नोनिया सुमदाय से आती हैं.
आलोक कुमार मेहता- समस्तीपुर के उजियारपुर से तीसरा बार विधायक हैं. पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद भी हैं. लालू- तेजस्वी, दोनों के करीबी माने जाते हैं.
कुमार सर्वजीत- गया जिला के बोधगया से तीसरा बार विधायक हैं. तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं. पूर्व में लोजपा के टिकट पर भी विधायक बने थे.
समीर कुमार महासेठ- मधुबनी से ये तीसरी बार विधायक हैं. लालू यादव और तेजस्वी के भी करीबी हैं.
शाहनवाज- अररिया के जोकीहाट से पहली बार विधायक AIMIM से चुने गए. पाला बदलकर RJD में शामिल हुए. तेजस्वी यादव के करीबी हैं.
चंद्रशेखर- मधेपुरा से चौथी बार विधायक बने हैं. लालू यादव के करीबी माने जाते हैं.
सुरेंद्र यादव- गया जिला के बेलागंज से RJD से छठी बार विधायक. लालू यादव के बेहद करीबी हैं.
कार्तिक सिंह- मोकामा इलाके से आते हैं. पहली बार RJD कोटे से MLC बने हैं. अनंत सिंह और तेजस्वी यादव के करीबी हैं.
इसराइल मंसूरी- मुजफ्फरपुर के कांटी से विधायक हैं. पहली बार आरजेडी से विधायक बने हैं. जस्वी के करीबी हैं.
शमीम अहमद- अररिया के नरकटिया विधानसभा से विधायक हैं. तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं.
अख्तरुल इस्लाम शाहीन- समस्तीपुर से राजद के विधायक हैं. तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं. पार्टी का अल्पसंख्यक चेहरा.
ललित यादव- दरभंगा ग्रामीण से विधायक हैं. 1995 से लगातार लगातार 6 बार जीते हैं. लालू यादव के करीबी माने जाते हैं.
रामानंद यादव- पटना जिले के फतुहा से राजद के विधायक हैं. लालू यादव के करीबी होने के साथ ही तेजस्वी के भी करीबी हैं. रामानंद यादव प्रोफेसर रह चुके हैं.
सुधाकर सिंह- कैमूर जिले के रामगढ़ से राजद के विधायक हैं. राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र हैं. सुधाकर सिंह राजपूत बिरादरी से आती हैं.






