ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 18 हजार से ज्यादा मामले, 40 संक्रमितों की हुई मौत

UB India News by UB India News
August 7, 2022
in Lokshbha2024, स्वास्थ
0
लगातार दूसरे दिन आए 20 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले ,बिहार में पिछले 24 घंटे में 497 नए मरीज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में एक दिन में 18,738 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,41,45,732 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,34,933 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 8 बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 40 और मरीजों के दम तोड़ने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,689 हो गई है। इसमें केरल में मौत के 8 मामले भी शामिल हैं।

आंकड़ों मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 140 की बढ़त दर्ज की गई है।

RELATED POSTS

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

 

2020 में आए थे इतने मामले

गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से ज्यादा हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।

बीते दिन भी आए थे आंकड़ा

बीते दिन देश में कोरोना की मामले कम नहीं हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों की अवधि में 49 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं भारत में एक दिन में कोविड-19 के 19,406 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,41,26,994 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,35,364 से घटकर 1,34,793 रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 से 49 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,649 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 571 की कमी दर्ज की गई है। वहीं, संक्रमण की दैनिक दर 4.96 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक दर 4.63 प्रतिशत दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में इस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,34,65,552 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 205.92 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

by UB India News
July 19, 2026
0

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र...

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 19, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

by UB India News
July 17, 2026
0

इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान पटना के डॉक्टरों ने इतिहास रच दिया है। चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक एक 10 वर्षीय बच्चे...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

Next Post
7 साल की नौकरी में ही करोड़पति बन गया DSP

7 साल की नौकरी में ही करोड़पति बन गया DSP

शराबबंदी की फिर से समीक्षा हो : राजद

शराबबंदी की फिर से समीक्षा हो : राजद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend