ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत की नई एयरलाइन अकासा एयर का काम आज से शुरू

UB India News by UB India News
August 7, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, परिवहन
0
भारत की नई एयरलाइन अकासा एयर का काम आज से शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अकासा एयर ने रविवार से अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। इसकी पहली फ्लाइट ने मुंबई-अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी है, जिसे उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मशहूर निवेशक और स्टॉक ब्रोकर राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन कंपनी है। इस उड़ान और इसकी अन्य वाणिज्यिक उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग 22 जुलाई से शुरू हो गई थी। इसका प्रारंभिक नेटवर्क अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई और कोच्चि में है। अकासा एयर का एयरलाइन कोड QP है। इसकी 7 अगस्त से हर हफ्ते 28 उड़ानें मुंबई और अहमदाबाद के बीच उड़ान भरेंगी।

इसके बाद 13 अगस्त से एयरलाइन अतिरिक्त 28 साप्ताहिक उड़ानों का बेंगलुरू से कोच्ची के बीच परिचालन करेगी। सभी के लिए टिकट तत्काल प्रभाव से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस एयरलाइन के बिजनेस को झुनझुनवाला के साथ ही एयरलाइन क्षेत्र के दिग्गज आदित्य घोष और विनय दुबे देख रहे हैं। एयरलाइन कंपनी को सिविल एविएशन निदेशालय यानी कि डीजीसीए से 7 जुलाई को उड़ान की मंजूरी मिली थी। जिसके एक महीने बाद यानी आज पहली फ्लाइट रवाना हुई है। इस दौरान राकेश झुनझुनवाला एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

सरकार की तारीफ में बोले झुनझुनवाला
राकेश झुनझुनवाला ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा, मैं आपको (सिंधिया) शुक्रिया कहना चाहूंगा। चूंकी कहा जाता है कि भारत की नौकरशाही बेहद खराब है। मगर उड्डयन मंत्रालय ने हमें अविश्वसनीय सहयोग दिया है। दुनिया में ये कहीं संभव नहीं है। एयरलाइन को शुरू करने का विचार 12 महीने में ही धरातल पर उतार दिया गया है। उन्होंने आगे कहा, सामान्य तौर पर एक बच्चा 9 महीने में जन्म लेता है, और हमें इसके लिए 12 महीने का समय लगा है। ये नहीं हो पाता, अगर उड्डयन मंत्रालय से हमें सहयोग नहीं मिलता।

संस्थापक और सीईओ विनय दुबे ने कहा, ‘हम आखिरकार फ्लाइट की टिकट बुकिंग कर पाने में सक्षम हुए, जिससे हम बेहद उत्साहित हैं। हम अपने प्रोडक्ट को पेश करने के लिए भी उत्साहित थे, जो इस श्रेणी में अब तक अनुभव किए गए किसी भी चीज से खास होगा। अकासा के कर्मचारी गर्मजोशी से ग्राहकों सेवा की सेवा करेंगे। साथ ही हम एक विश्वसनीय, भरोसेमंद नेटवर्क और किफायती किराए पर टिकट सेवा प्रदान करेंगे।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

by UB India News
July 24, 2026
0

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

Next Post
लगातार दूसरे दिन आए 20 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले ,बिहार में पिछले 24 घंटे में 497 नए मरीज

देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 18 हजार से ज्यादा मामले, 40 संक्रमितों की हुई मौत

7 साल की नौकरी में ही करोड़पति बन गया DSP

7 साल की नौकरी में ही करोड़पति बन गया DSP

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend