ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Commonwealth Games 2022: आज क्रिकेट और हॉकी सहित कई खेलों में चुनौती पेश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

UB India News by UB India News
July 30, 2022
in खेल
0
Commonwealth Games 2022: आज क्रिकेट और हॉकी सहित कई खेलों में चुनौती पेश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

RELATED POSTS

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विश्व कप में लचर प्रदर्शन के गम को भुलाते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार को घाना के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत बड़े अंतर से जीत के साथ करना चाहेगी. भारतीय टीम को पूल ए में मेजबान इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स, घाना के साथ रखा गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और कीनिया पूल बी में हैं. पुरुष टीम की तरह भारतीय महिला टीम भी गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों से खाली हाथ लौटी थी. कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में इंग्लैंड ने उसे 6-0 से हराया था. 1998 में महिला हॉकी के शामिल होने के बाद से भारत ने 2002 में मैनचेस्टर में स्वर्ण पदक जीता था. ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन के अलावा भारतीय टीम इस सत्र में प्रो लीग में पदार्पण करते हुए तीसरे स्थान पर रही थी.

लगभग 14 सालों के बाद क्रिकेट की राष्ट्रमंडल खेल में वापसी हो रही है. हालांकि पुरुषों की जगह महिला टीम हिस्सा ले रही हैं. भारत का शुक्रवार को पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है. इस मैच को भारत के लिए जीतना महत्वपूर्ण होगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व विजेता है और भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है. मैच (रात 08:00 बजे)

तैराकी: कुशाग्र रावत – 400 मीटर फ्री स्टाइल हीट (दोपहर 3:00 बजे) आशीष कुमार सिंह – 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 हीट (दोपहर 3:00 बजे) साजन प्रकाश – 50 मीटर बटरफ्लाई हीट (दोपहर 3:00 बजे) श्रीहरि नटराज – 100मी बैकस्ट्रोक एच (दोपहर 3:00 बजे) कुशाग्र रावत – (अगर क्वालीफाइ कर लिया) – 400 मीटर फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल (रात 11:30 बजे) आशीष कुमार सिंह – (अगर क्वालीफाइ कर लिया) – 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 फाइनल (रात 11:30 बजे) साजन प्रकाश – (अगर क्वालीफाइ कर लिया) – 50 मीटर बटरफ्लाइ सेमी (रात 11:30 बजे) श्रीहरि नटराज – (अगर क्वालीफाइ कर लिया) – 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमी (रात 11:30 बजे)

मुक्केबाजी: शिव थापा : पुरुष 63.5 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे) सुमित कुंडु : पुरुष 75 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे) रोहित टोकस : पुरुष 67 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे) आशीष चौधरी : पुरुष 80 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे)

जिमनास्टिक्स: योगेश्वर, सत्यजीत, सैफ – पुरुष व्यक्तिगत और टीम क्वालीफाइंग (रात 1:30 बजे) पुरुष टीम फाइनल : (अगर क्वालीफाइ कर लिया) (रात 10:00 बजे)

लॉन बॉल्स: नयानमोनी – महिला एकल (दोपहर 1.00 बजे), दिनेश, नवनीत, चंदन – पुरुष ट्रिपल्स (दोपहर 1.00 बजे) सुनील, मृदुल – पुरुष पेयर दौर 1 (शाम 7.30 बजे) रूपा, तानिया, लवली – महिला फोर दौर 1 (शाम 7.30 बजे)

स्क्वॉश: सौरव, रमित, अभय – राउंड 64 (शाम 4.30 बजे) जोशना, सुनैना, अनहत – राउंड 64 (शाम 4.30 बजे) पुरुष एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे)

महिला एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे)

टेबल टेनिस: पुरुष टीम – क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे) महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे) पुरुष टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे) महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे)

ट्रैक साइकिलिंग: विश्वजीत, नमन, वेंकप्पा, अनंत, दिनेश- पुरुष टीम परसुईट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे) मयूरी, त्रियशा, शुशिकला- महिला टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे) रोजित, रोनाल्डो, डेविड, एसो- पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे) पुरुष टीम परसुईट फाइनल (क्वालीफाइ किया तो) (रात 8:30 बजे) महिला टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (क्वालीफाइ किया तो) (रात 8:30 बजे) पुरुष टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (क्वालीफाइ किया तो) (रात 8:30 बजे)

ट्रायथलॉन: आदर्श, विश्वनाथ – पुरुष फाइनल (दोपहर 3:30 बजे) संजना, – महिला फाइनल (शाम 5:30 बजे).

डकवर्थ लुईस नियम से अंतिम वनडे 119 रन से जीता भारत

वेस्टइंडीज को उसके घर में वनडे में भारत ने पहली बार 3-0 से हराया

 

 बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन का आगाज गुरुवार रात ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो गया. रंगारंग कार्यक्रम के बीच देश की स्टार शटलर और 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के साथ पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने भारतीय दल का नेतृत्व किया. आखिर में ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने खेलों की शुरुआत करने के लिए महारानी के संदेश को पढ़ा.

 ब्रिटेन की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और समावेशिता के अद्भुत प्रदर्शन के साथ बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की रंगारंग शुरुआत हो गई. इन खेलों में 72 देशों के एथलीट एक-दूसरे के खिलाफ खुद को अव्वल साबित करने की कोशिश करेंगे. (AFP)

ब्रिटेन की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और समावेशिता के अद्भुत प्रदर्शन के साथ बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की रंगारंग शुरुआत हो गई. इन खेलों में 72 देशों के एथलीट एक-दूसरे के खिलाफ खुद को अव्वल साबित करने की कोशिश करेंगे.

 स्टार शटलर और 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु व पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे थे. साल 2010 में भारत ने इन खेलों की मेजबानी की थी. जब भारतीय दल का नंबर आया तो लोगों ने तालियां बजाकर करतल ध्वनि के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया. (Twitter)

स्टार शटलर और 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु व पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे थे. साल 2010 में भारत ने इन खेलों की मेजबानी की थी. जब भारतीय दल का नंबर आया तो लोगों ने तालियां बजाकर करतल ध्वनि के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया.

 ड्रम वादक अब्राहम पैडी टेटेह ने ‘राफ्टर्स’ से भरे एजबेस्टन के अलेक्जेंडर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह की शुरुआत की. इसके बाद भारतीय शास्त्रीय गायक और संगीतकार रंजना घटक ने कार्यक्रम की अगुआई की. इस पार्ट का उद्देश्य शहर की विविधता को प्रदर्शित करना था. (AFP)

ड्रम वादक अब्राहम पैडी टेटेह ने ‘राफ्टर्स’ से भरे एजबेस्टन के अलेक्जेंडर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह की शुरुआत की. इसके बाद भारतीय शास्त्रीय गायक और संगीतकार रंजना घटक ने कार्यक्रम की अगुआई की. इस पार्ट का उद्देश्य शहर की विविधता को प्रदर्शित करना था.

 लंदन ओलंपिक 2012 के बाद यह खेल ब्रिटेन के सबसे बड़े और खर्चीले खेल बनने जा रहे हैं. लंदन ओलंपिक खेलों के ठीक 10 साल बाद इनका आयोजन किया जा रहा है. उद्घाटन समारोह के साथ ही 11 दिन तक चलने वाले खेलों की शुरुआत भी हो गई जिसमें 72 देशों के 5000 से अधिक खिलाड़ी 15 स्थलों पर 19 खेलों की 280 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे. (Twitter)

लंदन ओलंपिक 2012 के बाद यह खेल ब्रिटेन के सबसे बड़े और खर्चीले खेल बनने जा रहे हैं. लंदन ओलंपिक खेलों के ठीक 10 साल बाद इनका आयोजन किया जा रहा है. उद्घाटन समारोह के साथ ही 11 दिन तक चलने वाले खेलों की शुरुआत भी हो गई जिसमें 72 देशों के 5000 से अधिक खिलाड़ी 15 स्थलों पर 19 खेलों की 280 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे.

 राष्ट्रमंडल खेल पहले ऐसे बड़े स्तर के खेल हैं जिन्हें कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद विभिन्न प्रतिबंधों के बिना आयोजित किया जा रहा है. इस बीच लाल, सफेद और नीले रंग की 70 कारों ने मिलकर ब्रिटेन का ध्वज ‘यूनियन जैक’ बनाया. यहां तक ​​कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रिंस चार्ल्स भी ‘डचेस ऑफ कॉर्नवाल’ के साथ अपनी एस्टन मार्टिन कार में पहुंचे. शहर के मोटर उद्योग इतिहास को बताने के लिए कारों को इस तरह से पेश किया गया. (Twitter)

राष्ट्रमंडल खेल पहले ऐसे बड़े स्तर के खेल हैं जिन्हें कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद विभिन्न प्रतिबंधों के बिना आयोजित किया जा रहा है. इस बीच लाल, सफेद और नीले रंग की 70 कारों ने मिलकर ब्रिटेन का ध्वज ‘यूनियन जैक’ बनाया. यहां तक ​​कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रिंस चार्ल्स भी ‘डचेस ऑफ कॉर्नवाल’ के साथ अपनी एस्टन मार्टिन कार में पहुंचे. शहर के मोटर उद्योग इतिहास को बताने के लिए कारों को इस तरह से पेश किया गया.

 औद्योगिक क्रांति को दर्शाने के लिए एक उग्र सांड का सहारा लिया गया जिसने इस रंगारंग समारोह में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. खेलों का शुभंकर ‘पेरी द बुल’ है. राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष लुई मार्टिन ने अपने संबोधन में कहा, ‘हमारे 72 सदस्य यहां हैं और बर्मिंघम शानदार दिखता है. मुझे विश्वास है कि यह आयोजन हमारे 92 साल के इतिहास में राष्ट्रमंडल खेलों के सबसे शानदार और महत्वपूर्ण संस्करणों में से एक होगा.’ (AFP)

औद्योगिक क्रांति को दर्शाने के लिए एक उग्र सांड का सहारा लिया गया जिसने इस रंगारंग समारोह में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. खेलों का शुभंकर ‘पेरी द बुल’ है. राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष लुई मार्टिन ने अपने संबोधन में कहा, ‘हमारे 72 सदस्य यहां हैं और बर्मिंघम शानदार दिखता है. मुझे विश्वास है कि यह आयोजन हमारे 92 साल के इतिहास में राष्ट्रमंडल खेलों के सबसे शानदार और महत्वपूर्ण संस्करणों में से एक होगा.

 ढाई घंटे तक चले इस रंगारंग समारोह का आकर्षण दुरान दुरान बैंड भी रहा जिससे कार्यक्रम का समापन भी हुआ. ‘ब्लैक सब्बाथ’ और ‘सिटी ऑफ़ बर्मिंघम सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा’ के प्रसिद्ध संगीतकार टोनी इओमी ने भी दिलकश कार्यक्रम पेश किया, जबकि ‘रिबल वैली’ के प्रतिभाशाली युवा गायक सामंथा ऑक्सबोरो ने ब्रिटिश राष्ट्रगान 'गॉड सेव द क्वीन' गाया. (AFP)

ढाई घंटे तक चले इस रंगारंग समारोह का आकर्षण दुरान दुरान बैंड भी रहा जिससे कार्यक्रम का समापन भी हुआ. ‘ब्लैक सब्बाथ’ और ‘सिटी ऑफ़ बर्मिंघम सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा’ के प्रसिद्ध संगीतकार टोनी इओमी ने भी दिलकश कार्यक्रम पेश किया, जबकि ‘रिबल वैली’ के प्रतिभाशाली युवा गायक सामंथा ऑक्सबोरो ने ब्रिटिश राष्ट्रगान ‘गॉड सेव द क्वीन’ गाया.

 परंपरा के अनुसार मेजबान इंग्लैंड ने अंतिम राष्ट्र के रूप में स्टेडियम में प्रवेश किया. जब इंग्लैंड की टीम स्टेडियम में पहुंची तो ‘वी विल, वी विल रॉक यू’ गीत बज रहा था. इसके बाद राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज फहराया गया और फिर सीजीएफ के अध्यक्ष मार्टिन ने अपना भाषण दिया. आखिर में ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने खेलों की शुरुआत करने के लिए महारानी के संदेश को पढ़ा. (AFP) 

परंपरा के अनुसार मेजबान इंग्लैंड ने अंतिम राष्ट्र के रूप में स्टेडियम में प्रवेश किया. जब इंग्लैंड की टीम स्टेडियम में पहुंची तो ‘वी विल, वी विल रॉक यू’ गीत बज रहा था. इसके बाद राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज फहराया गया और फिर सीजीएफ के अध्यक्ष मार्टिन ने अपना भाषण दिया. आखिर में ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने खेलों की शुरुआत करने के लिए महारानी के संदेश को पढ़ा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..

by UB India News
August 3, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार को ग्लास्गो में होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी सिर्फ गेम्स...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

Next Post
पार्थ चटर्जी के बाद TMC के किन नेताओं पर है केंद्रीय एजेंसियों की नजर?

पार्थ चटर्जी के बाद TMC के किन नेताओं पर है केंद्रीय एजेंसियों की नजर?

शतरंज ओलंपियाड के विज्ञापनों में PM और राष्ट्रपति की तस्वीर नहीं, कोर्ट ने एमके स्टालिन सरकार को लगाई फटकार

शतरंज ओलंपियाड के विज्ञापनों में PM और राष्ट्रपति की तस्वीर नहीं, कोर्ट ने एमके स्टालिन सरकार को लगाई फटकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend