ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने भरा नामांकन, PM मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

UB India News by UB India News
July 19, 2022
in खास खबर, राष्ट्रपति भवन
0
NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने भरा नामांकन, PM मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद के लिए भरा नामांकन
भारत के नये उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए आगामी छह अगस्त को होने वाले चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में धनखड़ ने नामांकन दाखिल किया।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

नामांकन दाखिल करने से पहले धनखड़ ने उनका समर्थन कर रहे विभिन्न दलों के सांसदों के साथ संसद भवन परिसर में एक बैठक भी की।

प्रधानमंत्री मोदी भी इस बैठक में मौजूद थे। उनके अलावा बीजू जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद भी इस अवसर पर मौजूद थे।

विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा को मैदान में उतारा है।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई है।

धनखड़ की उम्मीदवारी
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के होने वाले चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

उपराष्ट्रपति के लिए 6 अगस्त को मतदान होगा और मतों की गिनती उसी दिन होगी। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में हुई भारतीय जनता पाटी (भाजपा) की सर्वोच्च नीति-निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड की बैठक के पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह घोषणा की। धनखड़ की उम्मीदवारी पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि ’जगदीप धनखड़ विधायी मामलों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्हें हमारे संविधान का उत्कृष्ट ज्ञान है। मुझे विश्वास है कि राज्य सभा में एक उत्कृष्ट सभापति होंगे और राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सदन की कार्यवाही का मार्गदर्शन करेंगे।’ धनखड़ राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं, और उन्होंने सर्वोच्च अदालत में भी वकालत की है।

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव किठाना में 18 मई, 1951 को किसान परिवार में जन्मे धनखड़ की स्कूली पढ़ाई सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में हुई। बाद में राजस्थान विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक और वकालत की पढ़ाई की। किसान जाट परिवार से आने वाले जगदीप धनखड़ का आईआईटी, एनडीए और आईएएस के लिए भी चयन हुआ, लेकिन उन्होंने वकालत को अपने पेशा बनाया। धनखड़ 1989 में झुंझुनूं से लोक सभा का चुनाव जीते। 1989 से 1991 तक वे वीपी सिंह तथा चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाए गए। 30 जुलाई, 2019 से वे प. बंगाल के राज्यपाल हैं।

राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से धनखड़ का अलग-अलग मुद्दों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ टकराव होता रहा। मौजूदा संख्या बल के आधार पर धनखड़ का चुना जाना तय है। उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचते हैं, तो संसद के दोनों सदनों को चलाने वाले राजस्थान के नेता होंगे। लोक सभा स्पीकर ओम बिरला कोटा से सांसद हैं। उपराष्ट्रपति राज्य सभा के पदेन सभापति होते हैं। उपराष्ट्रपति बनने पर राजस्थान से इस पद पर पहुंचने वाले दूसरे व्यक्ति होंगे। राजस्थान के भैरों सिंह शेखावत भी उपराष्ट्रपति रहे। माना जा रहा है कि भाजपा ने धनखड़ को उम्मीदवार बनाकर कई निशाने साधे हैं। राजस्थान में अगले साल असेंबली के चुनाव होने हैं। धनखड़ राजस्थान से आते हैं। राजस्थान में जाट वोटर अहम हैं, साथ ही धनखड़ जाट परिवार से आते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
मथुरा: शाही ईदगाह का होगा वीडियो सर्वे? इलाहाबाद HC ने दिये ये निर्देश

मथुरा: शाही ईदगाह का होगा वीडियो सर्वे? इलाहाबाद HC ने दिये ये निर्देश

: फडणवीस का बड़ा ऐलान- मैं सरकार से बाहर रहूंगा, एकनाथ शिंदे लेंगे CM पद की शपथ

महाराष्ट्र : विधायकों को 5-5 करोड की विकास निधि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend