ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्तार अब्बास नकवी का केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा ,कार्यकाल गुरुवार को खत्म हो रहा

UB India News by UB India News
July 7, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय
0
मुख्तार अब्बास नकवी का केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा ,कार्यकाल गुरुवार को खत्म हो रहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वे अल्पसंख्यक मामलों का विभाग देख रहे थे. नकवी राज्यसभा के सदस्य थे. अब उनका कार्यकाल समाप्त होने जा रहा था. नकवी को इस बार भाजपा ने राज्यसभा सदस्य नहीं बनाया है. ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी जल्द उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है. दरअसल, मोदी सरकार के दो मंत्रियों के राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल गुरुवार को खत्म हो रहा है. इनमें मुख्तार अब्बास नकवी के साथ जदयू कोटे से आरसीपी सिंह (Ramchandra Prasad Singh) का नाम भी सामने है. ये दोनों नेता अब 6 जुलाई के बाद से किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहेंगे.

मोदी मंत्रिमंडल में बीते 8 साल से मुख्तार नकवी सेवाएं दे रहे थे. 2010 से 2016 तक वे यूपी से राज्यसभा सदस्य थे. 2016 में वे झारखंड से राज्यसभा में भेजे गए. नकवी पहली बार 1998 में लोकसभा चुनाव जीते थे और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला था. उसके बाद 26 मई 2014 में मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री बनाए गए. नजमा हेपतुल्ला के 12 जुलाई 2016 को इस्तीफे के बाद से ही उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया था. मोदी कैबिनेट में 30 मई 2019 को शामिल हुए और अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय संभाला.

RELATED POSTS

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

आरसीपी सिंह को जनता दल यूनाईटेड ने आगे मौका नहीं दिया. वे जदयू के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री थे. उन्हें भी जदयू ने अगल कार्यकाल नहीं दिया है. सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल की बैठक के बाद नकवी ने भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा से चर्चा की.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

Next Post
क्या RCP सिंह को JDU दिखा सकती है बाहर का रास्ता? दे डाली तल्ख चेतावनी

केंद्रीय मंत्री RCP सिंह ने पद से दिया इस्तीफ़ा, कल राज्यसभा में हो रहा कार्यकाल खत्म

लालू यादव से अस्पताल मिलके भावुक हुए नीतीश कुमार

लालू यादव से अस्पताल मिलके भावुक हुए नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend