ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, विपक्ष धराशाई , शरद पवार का दावा होंगे मध्यावधि चुनाव

UB India News by UB India News
July 5, 2022
in खास खबर
0
महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, विपक्ष धराशाई , शरद पवार का दावा होंगे मध्यावधि चुनाव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित कर दिया है. इस बीच शिवसेना के एक और विधायक संजय बांगर ने भी पाला बदल लिया है और उन्होंने शिंदे सरकार के पक्ष में वोटिंग की. बहुमत परीक्षण की ये प्रक्रिया हेड-काउंट के जरिए पूरी की गई. एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना-बीजेपी सरकार ने आसानी से 144 का आंकड़ा हासिल कर लिया. एकनाथ शिंदे की सरकार के पक्ष में स्पष्ट बहुमत रहा और दावे के मुताबिक ही एकनाथ शिंदे सरकार की सरकार ने बहुमत साबित कर दिया.

उद्धव गुट ने कहा है कि वह स्पीकर के इस फैसले को अदालत में चुनौती देंगे. शिवसेना के बागी विधायक और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को संबोधित पत्र में कहा गया है कि महाराष्ट्र विधान भवन प्रशासन को उनके गुट से 22 जून को एक पत्र मिला था, जिसमें पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा शिंदे को शिवसेना विधायक दल के नेता पद से हटाने पर आपत्ति जताई गई थी. मामले की वैधता पर चर्चा करने के बाद, विधानसभा अध्यक्ष ने शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में अजय चौधरी की नियुक्ति को खारिज कर दिया है. उद्धव ठाकरे गुट के लिए एक बड़ा झटका है. क्योंकि उनके 16 विधायक आज विश्वास मत के लिए भरत गोगावले द्वारा जारी किए जाने वाले व्हिप से बंधे होंगे.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

​अगर ये 16 विधायक गोगावले द्वारा जारी व्हिप का पालन करने से इनकार करते हैं, तो उन्हें अयोग्यता का सामना करना पड़ सकता है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता और सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि वह इस ‘असंवैधानिक’ फैसले को अदालत में चुनौती देंगे. शिवसेना विधायक दल के नेता पद से अपदस्थ किए जाने पर अजय चौधरी ने कहा कि नए अध्यक्ष ने दोनों पक्षों की आपत्तियों पर कोई सुनवाई तक नहीं की. उन्होंने कहा, ‘जब मेरा नाम शिवसेना विधायक दल के नेता पद के लिए प्रस्तावित किया गया था, तो उस पर विधायक दादा भूसे और संजय राठौड़ ने हस्ताक्षर किए थे. वे दोनों बाद में शिंदे खेमे में शामिल हो गए. स्पीकर इन तथ्यों को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं?’

शरद पवार का दावा- नहीं चलेगी एकनाथ शिंदे की सरकार, महाराष्ट्र में होंगे चुनाव

राजनीती में कुछ न कुछ तलवार देखने को मिल जाती है. कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव होने की आशंका है, क्योंकि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार अगले 6 महीनों में गिर सकती है. उन्होंने यह बयान अन्य नेताओं को संबोधित करते हुए दिया. पार्टी के विधायकों और अन्य नेताओं से राज्य में मध्यावधि चुनाव की संभावना को ध्यान में रखते हुए जनसम्पर्क बढ़ाने के लिए शरद पवार ने ये बयान दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में शामिल राकांपा के एक नेता ने शरद पवार के हवाले से कहा, ‘महाराष्ट्र में नवगठित सरकार अगले छह महीनों में गिर सकती है, इसलिए सभी को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए.’ एनसीपी नेता के मुताबिक, ‘शरद पवार ने बैठक में कहा कि शिंदे का समर्थन कर रहे कई बागी विधायक मौजूदा व्यवस्था से खुश नहीं हैं. जब मंत्रियों के विभागों का बटवारा होगा तब उनके परेशान होने का परिणाम होगा कि सरकार गिर जाएगी.

शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के गठबंधन वाली महा विकास अघाड़ी सरकार के पतन के बाद एकनाथ शिंदे ने गत 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने उनके डिप्टी के रूप में शपथ ली.

बीजेपी नेता बने महाराष्ट्र विधानसभा के नए अध्यक्ष
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लगभग 40 शिवसेना विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ 22 जून को विद्रोह कर दिया था और पहले सूरत फिर गुवाहाटी के होटल में कैम्प कर गए थे. जिसके परिणामस्वरूप 29 जून को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी. बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर अब नए स्पीकर चुने गए.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से स्कूली बच्चों समेत 16 की मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से स्कूली बच्चों समेत 16 की मौत

ज्ञानवापी विवाद : कोर्ट में आज पेश नहीं होगा रिपोर्ट

ज्ञानवापी मामले में 35 दिन बाद आज से फिर सुनवाई शुरू, केस सुनने लायक या नहीं इस पर होगी बहस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend