ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चंपावत उप-चुनाव: रिकॉर्ड मतों से जीते पुष्कर सिंह धामी; सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का बनाया रिकॉर्ड

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, प्रदेश
0
चंपावत उप-चुनाव: रिकॉर्ड मतों से जीते पुष्कर सिंह धामी; सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का बनाया रिकॉर्ड
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के नतीजे आ गए हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है. पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस की उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को रिकॉर्ड 54,121 मतों से हरा दिया है. इस चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी की जमानत जब्त हो गई है. बता दें कि पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के लिए ये चुनाव जीतना जरूरी था. उन्होंने निर्मल गहतोड़ी को हराकर ये साफ कर दिया है कि वो मुख्यमंत्री बने रहेंगे.

पुष्कर सिंह धामी की जीत, खुश हुए बीजेपी कार्यकर्ता

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पुष्कर सिंह धामी की जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. चंपावत में पुष्कर सिंह धामी की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ता जमकर खुशी मना रहे हैं. पुष्कर सिंह धामी ने ये चुनाव रिकॉर्ड 54,121 मतों से जीता है. 13 चरण की कुल काउंटिंग में पुष्कर सिंह धामी को कुल 57268 वोट हासिल हुए. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को महज 3147 वोटों से संतोष करना पड़ा. वह अपनी जमानत तक ना बचा सकीं. सपा प्रत्याशी मनोज कुमार को 409 वोट मिले तो निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गरकोटी को 399 और नोटा को 372 मत प्राप्त हुए.

बता दें कि इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी. यहां तक कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रचार किया था. वहीं, कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी के लिए कांग्रेस के बड़े नेता पूरी ताकत से कभी चुनाव प्रचार में उतरे ही नहीं. और अब नतीजे सामने आ चुके हैं.

उत्तराखंड के इतिहास की सबसे बड़ी जीत

सीएम पुष्कर धामी ने 54,121 वोटों से चुनाव जीत कर उत्तराखंड के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. इससे पहले विजय बहुगुणा सितारगंज से 39954 वोट से जीते थे. उन्होंने 2012 के सितारंगज में हुए उपचुनाव में प्रकाश पंत को 39,954 वोटों से हराया था. तो हरीश रावत 20 हजार वोट से चुनाव जीते थे.

विधानसभा चुनाव में हार गए थे धामी

गौरतलब है कि बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा था. इसमें बीजेपी को जीत का सामना करना पड़ा था. हालांकि, धामी खुद खटीमा से चुनाव हार गए थे. इसके बावजूद पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाया. ऐसे में अब वे चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव में मैदान में उतरे थे. इस सीट पर 31 मई को वोटिंग हुई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
मूसेवाला मर्डर: पंजाब में इस गैंगवार को रोकें , भगवंत मान पहुंचे सिंगर सिद्धू मूसेमाला के परिवार से मिलने

मूसेवाला मर्डर: पंजाब में इस गैंगवार को रोकें , भगवंत मान पहुंचे सिंगर सिद्धू मूसेमाला के परिवार से मिलने

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में  13 जून को ED के सामने पेश होंगे राहुल गांधी

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 13 जून को ED के सामने पेश होंगे राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend