ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज ISB एशिया के टॉप बिजनेस स्कूलों में से एक है………..

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, शिक्षा
0
आज ISB एशिया के टॉप बिजनेस स्कूलों में से एक है………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 20 वर्ष पूरे होने पर कहा कि हम सभी ISB की स्थापना के 20 साल पूरे होने को सेलिब्रेट कर रहे हैं. आज अनेक साथियों को डिग्री और गोल्ड मेडल मिले हैं. ISB को सफलता के इस पड़ाव पर पहुंचाने में अनेकों लोगों की तपस्या रही है. मैं आज उन सभी को याद करते हुए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि साल 2001 में अटल जी ने इसे देश को समर्पित किया था. तब से लेकर आज तक लगभग 50 हज़ार एक्ज़ीक्यूटिव यहां से ट्रेंड होकर निकले हैं. आज ISB एशिया के टॉप बिजनेस स्कूलों में से एक है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत जी20 देशों के समूह में fastest growing economy है. Smartphone Data Consumer के मामले में भारत पहले नंबर पर है. इंटरनेट यूजर्स की संख्या को देखें तो भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है. ग्लोबल रिटेल इंडेक्स में भी भारत दुनिया में दूसरे नंबर में है. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Startup Ecosystem भारत में है. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Consumer Market भारत में है.

RELATED POSTS

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

उन्होंने कहा कि भारत आज ग्रोथ के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है. पिछले साल भारत में अब तक का सबसे ज्यादा, रिकॉर्ड FDI आया. आज दुनिया ये महसूस कर रही है कि India means business. आज हमारे युवा ये साबित कर रहे हैं कि वो दुनिया को लीड कर सकते हैं, इसलिए आज दुनिया भारत को, भारत के युवाओं को और भारत के उत्पाद को एक नए सम्मान और नए भरोसे के साथ देख रही है.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हम अक्सर Indian solutions को Globally Implement होते हुए देखते हैं, इसलिए मैं आज इस महत्वपूर्ण दिन पर आपसे कहूंगा कि आप अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को, देश के लक्ष्यों के साथ जोड़िए. हमारे देश में रिफॉर्म की जरूरत हमेशा महसूस की जाती थी, लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी रहती थी. पिछले 3 दशकों में लगातार बनी रही राजनीतिक अस्थिरता के कारण देश ने राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी देखी. 2014 के बाद से देश राजनीतिक इच्छाशक्ति को भी देख रहा है और लगातार रिफॉर्म भी रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मेडिकल एजुकेशन में भी हमने कई रिफॉर्म किए हैं. इसी का परिणाम है कि बीते 8 वर्षों में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 380 से बढ़कर 600 से भी अधिक हो गई है. देश में मेडिकल की ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की सीटें 90 हजार से बढ़कर 1.5 लाख से ऊपर हो चुकी हैं. पिछले 8 सालों में जो सबसे बड़ी प्रेरणा बनी है, वो है जन भागीदारी. देश की जनता खुद आगे बढ़कर रिफॉर्म को गति दे रही है. हमने स्वच्छ भारत अभियान में इसे देखा है. अब वॉकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान में भी हम जन भागीदारी की ताकत को देख रहे हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब एक Transparent selection होता है. ट्रेनिंग का, कंपीटिशन का एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलता है. आखिर क्या कारण है कि 2014 के बाद हमें खेल के हर मैदान में अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिल रहा है? इसका सबसे बड़ा कारण है, हमारे एथलीट्स का आत्मविश्वास. आत्मविश्वास तब आता है, जब सही टैलेंट की खोज होती है. जब टैलेंट की handholding होती है.

उन्होंने कहा कि आज जब देश आर्थिक विकास के नए अध्याय को लिख रहा है तो हमें एक और बात ध्यान रखनी होगी. हमें छोटे व्यापारियों का भी उतना ही ध्यान रखना होगा. हमें उन्हें ज्यादा बड़े प्लेटफॉर्म देने होंगे. आगे बढ़ने के लिए ज्यादा मौके देने होंगे. उन्हें ज्यादा से ज्यादा तकनीक से जोड़ना होगा. देश के लिए कुछ करने का, कुछ कर गुजरने का आपका जज्बा, देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगा. मुझे ISB पर, यहां के विद्यार्थियों पर, आप सभी नौजवानों पर बहुत भरोसा और विश्वास है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

देश की शिक्षा इस समय हर स्तर पर दो खंडों में बंट गई है, सरकारी और निजी। सरकार के पास...

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा सिर्फ कूटनीतिक बैठकों तक सीमित नहीं है. जकार्ता पहुंचने के बाद उनका सबसे अहम...

Next Post
मोदी सरकार के 8 साल :  BJP हुई बेहद मजबूत, 18 राज्यों में कमल

मोदी सरकार के 8 साल : BJP हुई बेहद मजबूत, 18 राज्यों में कमल

सरकार को ASI संरक्षित सभी मंदिरों में पूजा की इजाज़त देनी चाहिए

सरकार को ASI संरक्षित सभी मंदिरों में पूजा की इजाज़त देनी चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend