ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी सरकार के 8 साल : BJP हुई बेहद मजबूत, 18 राज्यों में कमल

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024
0
मोदी सरकार के 8 साल :  BJP हुई बेहद मजबूत, 18 राज्यों में कमल

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

‘मैं…नरेंद्र दामोदर दास मोदी…’ आज ही के दिन साल 2014 में नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन से ये शब्द पूरे देश ने सुना था. मौका था भाजपा की पहली पूर्ण बहुमत वाली नई-नवेली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का. समारोह में देश-विदेश के करीब 4 हजार चुनिंदा लोग मौजूद थे. उस वक्त के राष्ट्रपति रहे प्रणब मुखर्जी ने स्टेज पर सबसे पहले नरेंद्र मोदी को शपथ के लिए बुलाया. मोदी ने प्रधानमंत्री पद की  शपथ ली. इसके साथ ही देश को आज ही के दिन 15वां प्रधानमंत्री मिला. 2014 का आम चुनाव इसलिए खास था, क्योंकि 30 साल बाद किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था. 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक के बाद एक राज्य दर राज्य चुनाव जीतती रही और नए-नए रिकॉर्ड बनाती रही. 18 करोड़ प्राथमिक सदस्यों के साथ इस वक्त भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. इसके साथ ही इस वक्त 21 राज्यों में भाजपा या फिर भाजपा गठबंधन की सरकार है.

राज्यों में भी बढ़ी भाजपा की ताकत
2014 में नरेंद्र मोदी जब देश के प्रधानमंत्री बने थे उस समय देश के सिर्फ सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी. 5 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री थे तो वहीं, 2 राज्य बिहार और पंजाब में सहयोगी दल के नेता सरकार के मुखिया थे. इसके बाद भाजपा की जीत का सफर शुरू हुआ और 2018 में भाजपा अब तक के पीक पर पहुंच गई, जब देश के 21 राज्यों में भाजपा और उनके सहयोगी दलों की सरकार थी. आगे चलकर कुछ राज्यों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा लेकिन वर्तमान में भी भाजपा मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की तुलना में काफी आगे है और सबसे बड़ी बात है कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं , बेहतर रणनीति , संगठन और बूथ स्तर तक चुनावी रणनीति बनाकर भाजपा भविष्य में भी लगातार चुनाव जीतते रहने की रणनीति बना रही है.

अब भी ताकत बढ़ाने में जुटे हैं भाजपा
हाल ही में जयपुर में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की विकास यात्रा के साथ-साथ भविष्य की योजना बताते हुए यह कहा था कि देश के 18 राज्यों में भाजपा की सरकार है. भाजपा के 1300 से अधिक विधायक और 400 से अधिक सांसद हैं. इन सभी सफलताओं को देखकर कोई यह सोच सकता है कि अब काफी हो गया लेकिन भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमें चैन से बैठने का कोई हक नहीं है, कोई अधिकार नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 25 वर्षों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचे.

2024 की तैयारी में जुटी भाजपा
यही वजह है कि सत्ता में आने के 8 वर्ष पूर्ण होने के एक दिन पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा देश के तमाम बूथों पर भाजपा को मजबूत बनाने की रणनीति को अमलीजामा पहनाने के लिए सुबह ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे तो शाम को गृह मंत्री अमित शाह और मोदी सरकार के अन्य मंत्रियों के साथ बैठक कर उन्हें पिछले लोकसभा चुनाव में हारे हुए 144 लोकसभा सीटों पर जीत दिलाने का टास्क सौंप रहे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आज दोपहर को हैदराबाद में आईएसबी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करने जा रहे हैं और शाम को चेन्नई के जेएलएन इंडोर स्टेडियम में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

2019 लोकसभा में भी भाजपा ने रचा इतिहास
2019 में लगातार दूसरी बार पहले से भी ज्यादा 303 लोकसभा सीटों पर अकेले जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता की बागडोर संभाल कर मोदी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इंदिरा गांधी के बाद वो देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए है, जिन्होंने लगातार दूसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनाई है. 2019 में लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2019 को प्रधानमंत्री पद की दोबारा शपथ ली थी. इसलिए इस बार भाजपा और केंद्र सरकार 30 मई से ही देश भर में सरकार के 8 वर्ष पूरा होने पर मेगा अभियान चलाने जा रही है. इस अवसर पर भाजपा देशभर में 30 मई से 14 जून तक ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ की थीम पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है.

विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मिली थी जीत
विकास के सपने और भ्रष्टाचार के खिलाफ लहर पर सवार होकर आई भाजपा ने 282 सीटें जीती थीं. जबकि, आजादी के बाद से लगभग लगातार राज करने वाली कांग्रेस को मात्र 44 सीटें ही मिली थी. गौरतलब है कि 1984 के आम चुनावों में कांग्रेस ने 414 सीटें जीती थीं. उसके बाद किसी एक पार्टी द्वारा जीती गईं ये सबसे ज्यादा सीटें थीं. पिछले चुनावों के मुकाबले कांग्रेस को 162 सीटों का नुकसान हुआ तो भाजपा को 166 सीटों का फायदा हुआ था.

आज मोदी सरकार के 8 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर 40 बिन्दुओ में हम इस सफर के यादगार पलों को सिलसिलेवार पेश कर रहे हैं…

20 मई 2014: BJP के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पहली बार संसद पहुंचे तो सीढ़ियों पर माथा टेका। लोकतंत्र के मंदिर के प्रति अपना आभार जताया। इसी दिन नरेंद्र मोदी को BJP संसदीय दल का नेता चुना गया था।

26 मई 2014: राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 45 अन्य मंत्री भी मौजूद थे। मेहमानों में SAARC देशों के प्रमुखों को खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी शिरकत की।

3 जून 2014: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे को दिल्ली में श्रद्धांजलि देते हुए। गोपीनाथ मुंडे सुबह मुंबई के लिए उड़ान पकड़ने घर से निकले थे, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।

24 सितंबर 2014: मार्स ऑर्बिट मिशन के तहत ऑर्बिटर को सफलतापूर्वक मार्स की कक्षा में स्थापित किया गया। PM मोदी ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के साथ अंतिम क्षणों को देखने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष के. राधाकृष्णन की पीठ थपथपाई। इस दौरान पीएम ने ISRO सहित पूरे देश को बधाई दी।

4 अक्टूबर 2014: PM मोदी ने पहली बार ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया। दशहरा के अवसर पर पहली बार मन की बात करते हुए PM ने स्वच्छ भारत और बुराई पर अच्छाई की जीत जैसी कई बातें जनता से साझा कीं।

8 नवंबर 2014: वाराणसी के अस्सी घाट में PM मोदी श्रमदान करते हुए। मोदी सरकार ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। सरकार ने अगले पांच साल में 1.2 करोड़ शौचलय बनाने का लक्ष्य रखा था।

15 नवंबर 2014: PM मोदी ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे। वहां उन्होंने BRICS नेताओं के साथ बैठक की। जी-20 सम्मेलन में PM मोदी पहली बार शामिल हुए थे।

26 जनवरी 2015: भारत के 66वें गणतंत्र दिवस परेड पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा के साथ नरेंद्र मोदी। ओबामा गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि थे। ओबामा ने कहा कि PM मोदी के साथ उनकी दोस्ती खूब पक्की हुई है।

12 अप्रैल 2015: जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केट के साथ वर्किंग डिनर के लिए जाते PM नरेंद्र मोदी। 9 अप्रैल को PM मोदी फ्रांस, जर्मनी और कनाडा की
9 दिनों की यात्रा पर गए थे, जहां उनका पूरा फोकस मेक इन इंडिया पर था।

12 अप्रैल 2015: जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केट के साथ वर्किंग डिनर के लिए जाते PM नरेंद्र मोदी। 9 अप्रैल को PM मोदी फ्रांस, जर्मनी और कनाडा की 9 दिनों की यात्रा पर गए थे, जहां उनका पूरा फोकस मेक इन इंडिया पर था।

21 जून 2015: 27 सितंबर, 2014 को, UN असेंबली में भाषण के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘योग दिवस’ के लिए अपना सुझाव रखा। भारत के प्रस्ताव को तब रिकॉर्ड 177 सदस्य देशों ने समर्थन दिया था। 21 जून 2015 को दुनिया भर में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

25 दिसंबर 2015: लाहौर एयरपोर्ट पर PM मोदी का स्वागत करते पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ। मोदी रूस और अफगानिस्तान की यात्रा पर गए थे और अचानक लाहौर में लैंड कर गए। मोदी की 150 मिनट की पाकिस्तान यात्रा करीब 11 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पाक यात्रा थी।

1 मई 2016: गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिलाओं को 50 मिलियन LPG कनेक्शन देने के लिए 1 मई 2016 को भारत के PM मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की। इस दौरान योजना के लिए ₹80 बिलियन का बजटीय आवंटन किया गया था।

8 नवंबर, 2016: प्रधानमंत्री मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को रात 8 बजे नोटबंदी की घोषणा की। इसके तहत देशभर में 1000 और 500 के नोट बैन कर दिए गए। नोटबंदी के पीछे 4 कारण थे- पाकिस्तान से हो रही टेरर फंडिंग की जांच, नकली नोटों छापने पर रोक, काला धन जब्त करना और भ्रष्टाचार कम करना।

1 जुलाई 2017: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टैक्स सुधार सेवा GST को लॉन्च किया। PM मोदी ने GST को गुड एंड सिंपल टैक्स बताते हुए कहा कि यह किसी एक पार्टी या सरकार की उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे देश की सफलता है। इस दौरान कांग्रेस और कई दूसरी विपक्षी पार्टियों ने समारोह का बहिष्कार किया।

25 फरवरी 2019: प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया गेट परिसर में 40 एकड़ में फैले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन पत्थर से बने ओबिलिस्क के नीचे ज्योति जलाकर किया। नेशनल वॉर मेमोरियल को ₹176 करोड़ की लागत में तैयार किया गया है और इसके डिजाइन का चयन एक प्रतियोगिता के जरिए किया गया था।

26 फरवरी 2019: 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले के बाद, PM मोदी ने पाकिस्तान के बालाकोट आतंकवादी कैंप पर एयरस्ट्राइक की इजाजत दी। IAF के 12 मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने LoC को पार किया और पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकी कैंप को तबाह कर दिया।

30 मई 2019: देश में हुए आम चुनाव में NDA को मिली 353 सीटों के साथ PM मोदी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में PM मोदी को शपथ दिलाई।

5 अगस्त 2019: मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टकल 370 हटा दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 A हटाने और जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग प्रदेश बनाने का ऐलान किया। ऐहतियातन कश्मीर में इंटरनेट बंद कर दिया गया और सेना, अर्धसैनिक बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2.70 लाख जवान तैनात किए गए।

29 अगस्त 2019: प्रधानमंत्री मोदी ने 29 अगस्त 2019 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक समारोह में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से फिटनेस को अपनी जीवनशैली में शामिल करने की अपील की।

22 सितंबर 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन, टेक्सास के NRG स्टेडियम में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में पचास हजार से अधिक लोगों को संबोधित किया। PM के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी शामिल हुए।

14 नवंबर 2019: PM मोदी ने ब्राजील में 11वीं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सत्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन का विषय – “एक अभिनव भविष्य के लिए आर्थिक विकास” एकदम सही है। इस दौरान PM मोदी ने ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने पर जोर दिया।

11 दिसंबर 2019: लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित हो गया। इसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न से भाग रहे हिंदू, ईसाई, बौद्ध, सिख और पारसी शरणार्थियों को देश की नागरिकता दी जाएगी। 12 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिल पर हस्ताक्षर कर दिए।

19 मार्च 2020: COVID-19 से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया। PM ने नागरिकों से 22 मार्च 2020 को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ की का पालन करने को कहा। इसके बाद 24 मार्च को पीएम मोदी ने COVID-19 से बचाव के लिए 21 दिनों तक लॉकडाउन की घोषणा की।

15 जून 2020: लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान चीन ने भी अपने 30 से ज्यादा सैनिकों को खोया। सीमा पर शांति के लिए दोनों देशों के बीच 11 दौर में बातचीत हुई थी।

5 अगस्त 2020: PM मोदी ने अयोध्या में राम जन्मभूमि का भूमिपूजन किया। PM ने कहा कि जिस तरह 15 अगस्त स्वतंत्रता संग्राम के प्रति देश भर के लोगों के बलिदान को दिखाता है, उसी तरह ये दिन राम मंदिर के लिए समर्पण और संघर्ष का प्रतीक है। इस दौरान PM मोदी ने उन लोगों को याद किया जिनके संघर्षों के बाद राम मंदिर का सपना साकार हुआ।

14 सितंबर, 2020: 3 कृषि कानून वाला बिल संसद में पेश हुआ। 17 सितंबर को लोकसभा में विधेयक पारित हो गया। 20 सितंबर को राज्यसभा में ध्वनि मत से विधेयक पारित हुआ। 24 सितंबर 2020 को पंजाब में किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ तीन दिन के रेल रोको आंदोलन की घोषणा की।

3 अक्टूबर, 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनाली के दक्षिण पोर्टल पर दुनिया की सबसे लंबा राजमार्ग टनल – अटल टनल को राष्ट्र को समर्पित किया। 9.02 किलोमीटर लंबा टनल मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से साल भर जोड़ता है। टनल को हिमालय के पीर पंजाल रेंज में मीन सी लेवल से 3000 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है।

1 मार्च 2021: पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन का पहला डोज लगवाया। PM ने ट्वीट कर कोरोना वैक्सीनेशन की जानकारी दी। PM ने लिखा कि आज एम्स जाकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उन्होंने सभी देशवासियों से अपना नंबर आने पर वैक्सीन लगवाने की अपील की। PM ने कहा- देश एकजुट होकर कोरोना का खात्मा करेगा।

12 मार्च 2021: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साबरमती आश्रम से निकली पदयात्रा को PM ने हरी झंडी दिखाई। साथ ही देश के कल्चर और संस्कृति से जुड़े कई दूसरे कार्यक्रमों को भी लॉन्च किया। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में जन भागीदारी के साथ इसे उत्सव की तरह मनाए जाने की अपील की।

16 अक्टूबर 2021: PM मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भारत का झंड़ा बुलंद करने वाले एथलीटों से मुलाकात की। इसके बाद 9 सितंबर को पैरालंपिक खिलाड़ियों का भी PM ने हौसला बढ़ाया। इस तस्वीर में वो जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के साथ हैं।

26 अक्टूबर, 2021: पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन लॉन्च किया। साथ ही वाराणसी के लोगों को 5,200 करोड़ के कई प्रोजक्ट भी सौंपे। कार्यक्रम में UP की राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कई दूसरे मंत्री भी मौजूद रहे।

5 नवंबर, 2021: PM मोदी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर कई विकास कार्यों की शुरुआत की। इस दौरान पीएम ने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। साथ ही PM ने आदि शंकराचार्य की समाधि और मूर्ति का उद्घाटन करके क्षेत्र में चल रहे दूसरे कार्यों की समीक्षा भी की।

15 नवंबर, 2021: मध्य प्रदेश में PM मोदी ने कई रेल प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई। वर्ल्ड क्लास सुविधाओं वाले रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन हुआ। PM ने जनजातीय गौरव दिवस, राशन आपके ग्राम और 50 एकलव्य रेसिडेंसियल स्कूल को भी हरी झंडी दिखाई।

13 दिसंबर 2021: PM मोदी वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने काल भैरव मंदिर और बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद PM ने नए काशी विश्वनाथ क्वारिडोर का उद्घाटन किया। यहां पहले मंदिर परिसर 3,000 स्क्वायर फीट में फैला था, वहीं अब ये दायरा बढ़कर 5 लाख स्क्वायर फीट हो गया है।

16 जनवरी 2022: देश के कोने-कोने में स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री ने 16 जनवरी को नेशनल स्टार्ट-अप डे के रूप में मनाए जाने का ऐलान किया। इस दौरान PM ने कहा कि पिछले साल देश में 42 नए यूनिकार्न बने थे, जो भारत के बढ़ते आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।

18 फरवरी 2022: दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री मोदी ने सिख डेलीगेशन से मुलाकात की। बैठक में कुल 37 सिख नेता शामिल हुए। इस दौरान PM ने सिख नेताओं को भोजन कराया।

3 मार्च 2022: यूक्रेन वॉर जोन में फंसे भारतीय छात्रों के भारत लौटने पर PM मोदी ने वाराणसी में मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान यूक्रेन से निकलने की खुशी छात्रों के चेहरे पर दिखी। छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभी फंसे छात्रों की पूरी मदद करने की बात कही।

24 अप्रैल, 2022: मुंबई में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड दिया गया।

2 मई, 2022: अपने यूरोप दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जर्मनी के बर्लिन शहर पहुंचे। इसके बाद 3 मई 2022 को डेनमार्क के कोपेनहेगन एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने किया। PM मोदी यहां दूसरे इंडिया-नार्डिक समिट में हिस्सा लेने पहुंचे। इसके बाद PM डेनमार्क से फ्रांस पहुंचे जहां उन्होने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की।

24 मई 2022: क्वाड लीडर्स समिट में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जापान पहुंचे। टोक्यो शहर में उनका स्वागत जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने किया। इस दौरान उन्होंने क्वाड देशों (जापान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका) के नेताओं से मुलाकात की।

24 मई 2022: क्वाड लीडर्स समिट में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जापान पहुंचे। टोक्यो शहर में उनका स्वागत जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने किया। इस दौरान उन्होंने क्वाड देशों (जापान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका) के नेताओं से मुलाकात की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
सरकार को ASI संरक्षित सभी मंदिरों में पूजा की इजाज़त देनी चाहिए

यूपी विधासभा में पेश हुआ 6 लाख करोड़ का बजट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend