ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या सरकार का नेतृत्व बदलने जा रहा है?

UB India News by UB India News
April 26, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, जदयू, पटना, भाजपा
0
क्या सरकार का नेतृत्व बदलने जा रहा है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजनीतिक बहस में व्यस्त लोग इन दिनों सबसे अधिक समय इस चर्चा पर खर्च कर रहे हैं कि क्या सरकार का नेतृत्व बदलने जा रहा है? इस के कयासों का आधार यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ संबंधों को लेकर थोड़ा असहज चल रहे हैं। इन चर्चाओं को राजद की इफ्तार वाली दावत में नीतीश की मौजूदगी से थोड़ा बल मिला था। हालांकि अगले ही दिन पटना एयरपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ चाय पर हुई नीतीश की चर्चा के साथ ही नेतृत्व परिवर्तन और भाजपा से साथ उनके असहज होते रिश्ते का मामला थोड़ा ठंडा हो गया। मुख्यमंत्री आम दिनों की तरह जरूरी बैठक कर रहे हैं। सरकारी अधिकारियों को ठीक से काम करने की हिदायत दे रहे हैं। यानी उनके किसी भी एक्शन से ऐसा नहीं लग रहा है कि बिहार सरकार में नेतृत्व के स्तर पर कोई संकट है। फिर भी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा
बेशक मुख्यमंत्री के बदलने की चर्चा शिथिल हो गई है, लेकिन दूसरी तरफ कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा जोर पकड़ रही है। जदयू के सूत्र कहते हैं कि हमारी ओर से कुछ नहीं है। भाजपा के चलते कैबिनेट में फेरबदल की संभावना जरूर बन रही है। यह कब होगा? इसका निर्णय भी भाजपा को ही करना है। भाजपा चाहे तो अपने कोटे के कुछ मंत्रियों को हटाकर नए चेहरे ला सकती है। संभव है कि इस क्रम में भाजपा कोटे के कुछ मंत्रियों के विभाग में बदलाव भी हो।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

मिड टर्म एप्रेजल
यह बदलाव मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के आधार पर हो सकता है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में दूसरी बार 2005 में सरकार बनी तो उन्होंने दो साल बाद 2007 में मंत्रियों के कामकाज का मिड टर्म एप्रेजल किया था। तब भाजपा और जदयू कोटे के करीब आधे दर्जन मंत्री घर बिठा दिए गए थे। उनकी जगह नए चेहरे को कैबिनेट में जगह दी गई थी। समझा जाता है कि भाजपा उसी तर्ज पर कुछ मंत्रियों को घर बिठाए और नए चेहरे को अवसर दे। क्योंकि आम सरोकार वाले कुछ विभाग के मंत्री जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। उनके खराब कामकाज का असर पार्टी और सरकार की छवि पर पड़ रहा है। खासकर विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों से बड़े पैमाने पर आने वाली रिश्वतखोरी की खबरें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी विचलित कर रही हैं।

मुकेश सहनी की भरपाई
कैबिनेट के फेरबदल का एक उद्देश्य विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी की विदाई से पैदा हुई रिक्ति को भरना भी है। मुकेश भाजपा कोटे के मंत्री थे। उन्हें भाजपा के आग्रह पर ही कैबिनेट से हटाया गया। उनका विभाग पशुपालन एवं मत्स्य पालन फिलहाल उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के प्रभार में है। भाजपा चाहती है कि मुकेश की जगह वह भाजपा के किसी सहनी विधायक या विधान परिषद के सदस्य को कैबिनेट में शामिल करे। बोचहां विधानसभा चुनाव में सहनी बिरादरी के अधिसंख्य मतदाता भाजपा के खिलाफ चले गए थे। उनकी नाराजगी को कम करने के लिए किसी सहनी को कैबिनेट में शामिल कराना भाजपा के लिए जरूरी हो गया है। बोचहां के बहाने सहनी के अलावा भूमिहार बिरादरी से आने वाले किसी विधायक या विधान परिषद सदस्य को भी भाजपा अवसर दे सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
राजनीती का ब्रह्मास्त्र है इमोशनल कार्ड …..

राजनीती का ब्रह्मास्त्र है इमोशनल कार्ड .....

मोदी सरकार के 8 साल: राष्ट्रव्यापी जश्न मनाएगी BJP, हर घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

मोदी सरकार के 8 साल: राष्ट्रव्यापी जश्न मनाएगी BJP, हर घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend