ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी आज रचेंगे एक और इतिहास, सूर्यास्त के बाद लाल किले से देश को करेंगे संबोधित

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी आज रचेंगे एक और इतिहास, सूर्यास्त के बाद लाल किले से देश को करेंगे संबोधित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक और इतिहास रचने जा रहे हैं। वे सूर्यास्त के बाद लाल किले से देश को संबोधित करनेवाले पहले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात को सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर लाल किले में आयोजित एक समारोह को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वह एक विशेष सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी कि इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से किया जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए रागी (भजन कीर्तन गायक) और बच्चे भी समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान सिख गुरु तेग बहादुर के जीवन पर आधारित एक लाइट एंड साउंड शो का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएमओ ने कहा कि समारोह के दौरान सिखों के पारंपरिक मार्शल आर्ट ‘‘गटका’’ का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के तहत किया जा रहा है। पीएमओ के मुताबिक, इस आयोजन का मकसद गुरु तेग बहादुर की शिक्षाओं को रेखांकित करना है।

पीएमओ ने कहा, ‘‘सिख गुरु ने विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्हें मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर कश्मीरी पंडितों की धार्मिक स्वतंत्रता का समर्थन करने के लिए मार डाला गया था।’’ गुरु तेग बहादुर की पुण्यतिथि (24 नवंबर) हर साल शहीदी दिवस के रूप में मनाई जाती है। दिल्ली में गुरुद्वारा सीस गंज साहिब और गुरुद्वारा रकाब गंज उनके पवित्र बलिदान से जुड़े हैं। उनकी विरासत देश के लिए एकजुटता की एक बड़ी प्रेरणा शक्ति के रूप में कार्य करती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
बिहार में अवैध रह रहे बांग्लादेशियों के मकान पर चलेगा बुलडोज़र, भेजे जाएंगे जेल

बिहार में अवैध रह रहे बांग्लादेशियों के मकान पर चलेगा बुलडोज़र, भेजे जाएंगे जेल

जनता के पैसे से पार्टी का प्रचार नहीं होना चाहिए

जनता के पैसे से पार्टी का प्रचार नहीं होना चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend