ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीएम नीतीश कुमार का सुरक्षा घेरा किया गया मजबूत, SSG के 50 नये जवान संभालेंगे मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी

UB India News by UB India News
April 15, 2022
in Lokshbha2024, पटना, मुख्यमंत्री
0
सीएम नीतीश कुमार का सुरक्षा घेरा किया गया मजबूत, SSG के 50 नये जवान संभालेंगे मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का सुरक्षा घेरा (Nitish Kumar Security) अब और मजबूत होगा. सुरक्षा में लगातार दो बड़ी चूक के बाद अब सीएम की सिक्यूरिटी में बदलाव कर दिया गया है. हाल में ही सीएम पर बख्तियारपुर में हमले की कोशिश की गयी थी. उसके कुछ ही दिन बाद नालंदा की सभा में पटाखे छोड़ने की घटना घटी जिसने बिहार पुलिस की काफी भद्द पिटवाई थी. वहीं सीएम की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गये थे.

SSG के 50 नए जवानों को तैनात किया जाएगा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में अब SSG (Special Security Guard) के 50 नए जवानों को तैनात किया जाएगा.इसमें तीन इंस्पेक्टर, 11 एसआई और 20 एएसआई समेत सिपाही शामिल है. इन जवानों का चयन भी किया जा चुका है. स्क्रीनिंग कमेटी ने सीएम की सुरक्षा में तैनात रहने वाले नए पुलिस अफसरों और जवानों का चयन किया है. विशेष सुरक्षा दल के इन जवानों को शारीरिक दक्षता जांच और साक्षात्कार के बाद चयनीत किया गया है.

RELATED POSTS

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

वर्त मान में कहां हैं चयनित पुलिसकर्मी
वर्तमान में ये सभी चयनित पुलिसकर्मी विभिन्न जिलों के अलावा विशेष शाखा, सीआईडी और ईओयू में पदस्थापित हैं. एसएसजी में इनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति के आधार पर लेने के लिए एडीजी (सुरक्षा) बच्चु सिंह मीणा ने जिला एवं इकाईयों को पुलिसकर्मियों को जल्द विरमित करने के लिए पत्र लिखा है.

सीएम की सुरक्षा में बदलाव
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ हाल में बख्तियारपुर में हुई घटना के मद्देनजर उनकी सुरक्षा व्यवस्था की सघन समीक्षा की गयी थी. सीएम की सुरक्षा में सभी मानकों का पालन केंद्र सरकार द्वारा 1991 में गठित वर्मा आयोग की अनुशंसा के आधार पर किया जाने का फैसला लिया गया था.

मुख्यमंत्री को जेड प्लस की श्रेणी और एसएसजी की सुरक्षा
एडीजी (विशेष सुरक्षा शाखा) ने सभी रेंज के आइजी, डीआइजी के अलावा सभी डीएम व एसपी को भी इसे लेकर आदेश दिया था. बता दें कि वर्तमान में मुख्यमंत्री को जेड प्लस की श्रेणी और एसएसजी की सुरक्षा मिली हुई है.

इन दो घटनाओं से खड़े हुए सवाल
गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार इन दिनों अपने पुराने साथियों से मुलाकात कर रहे हैं. इस दौरान वो अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं. इसी क्रम में कुछ दिनों पहले जब सीएम बख्तियारपुर गये तो वहां एक कार्यक्रम में किसी युवक ने मुख्यमंत्री पर हमले का प्रयास किया. जिसके बाद ये सवाल उठने लगा कि सीएम के सुरक्षा घेरा को कैसे भेदा गया. वहीं कुछ ही दिनों बाद एक युवक ने नालंदा की सभा में पटाखा फोड़कर सवाल खड़ा कर दिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 24, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

Next Post
बाेचहा विधानसभा उपचुनाव में 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

बाेचहा विधानसभा उपचुनाव में 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

बहुत कुछ कह गया परिणाम……

बिहार के सभी 24 नये MLC करोड़पति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend