ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बाेचहा विधानसभा उपचुनाव में 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

UB India News by UB India News
April 15, 2022
in पटना, बिहार, मुजफ्फरपुर
0
बाेचहा विधानसभा उपचुनाव में 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बाेचहा विधानसभा उपचुनाव में 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जानने में अधिक समय नहीं लगेगा। दोपहर तक बोचहां के नव निर्वाचित विधायक का नाम फाइनल हो जाएगा। सर्विस वोटर के साथ सामान्य मतदाताओं की संख्या कम होने से गणना काफी रफ्तार से होगी। आपत्तियों से प्रभाव नहीं पड़ा तो वोटिंग की फास्ट गणना का भी रिकॉर्ड बन जाएगा। हालांकि उपचुनाव के कारण सभी दलों की निगाह एक सीट पर लगी है, ऐसे कमें मतगणना कर्मियो को आपत्तियों का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि चुनाव आयोग के साथ जिला प्रशासन की तैयारी पारदर्शी मतगणना की है।

प्रत्याशियों के प्रतिनिध के सामने खुलेगी मशीन

RELATED POSTS

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

बोचहा विधानसभा उपचुनाव में 12 अप्रैल को हुई मतणना के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मतगणना के दिन 16 अप्रैल को ईवीएम कड़ी सुरक्षा में मतगणना स्थल तक लाई जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एक एक मशीन की शील का निरीक्षण कराकर उसे खोला जाएगा। इस दौरान निर्वाजन से जुड़े अधिकारियों की चौकसी होगी। चुनाव आयोग के साथ जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी की गई है। तीन लेयर की सुरक्षा में ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया है और गिनती भी कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जाएगी।

सर्विस वोट की गिनती में नहीं लगेगा समय

सामान्य चुनाव में सर्विस वोट की गिनती में काफी समय लगता है। इसमें आपत्तियां भी बहुत अधिक होती हैं, लेकिन बोचहा उपचुनाव में सर्विस वोट की संख्या महज 411 है। इसमें 394 पुरुष और 17 महिला वोटर हैं। जानकारों का कहना है कि इसमें एक घंटे से भी कम समय लगेगा। इसके बाद ईवीएम का नंबर आता है। ईवीएम में भी अधिक समय नहीं लगेगा क्योंकि वोटरों की संख्या 290544 है, इसमें 59.2 % मतदान हुआ है। जानकारों की माने ताे आपत्तियां प्रभावित नहीं की तो दोपहर तक ही गणना पूरी कर ली जाएगी। मतगणना के लिए बैंक कर्मियों के साथ टीचरों को लगाया गया है।

350 मतदान केंद्रों से खुलेगा प्रत्याशियों का भाग्य

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक कुल 167 मतदान स्थलाें पर 350 मतदान केंद्र बनाए गए थे। विधानसभा के कुल 290544 मतदाताओं के लिए रिजर्व सहित कुल 488 कंट्रोल यूनिट बनाई गई थी। 483 बैलेट यूनिट तथा 503 VV PAT का उपयोग किया गया था। इसमें 3 कंट्रोल यूनिट, 2 बैलेट यूनिट और 2 VV PAT मॉक पोल के दौरान बदले गए। आयोग का कहना है कि 2 कंट्रोल यूनिट और 2 बैलेट यूनिट व 7 VV PAT मॉक पोल के बाद भी बदले गए थे। इस पूरी व्यवस्था में कड़ी धूप के बाद भी मतदाताओं का उत्साह दिखाई पड़ा। कुल 59.2 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिस आधार पर गणना की रणनीति बनाई गई।

मतगणना के दौरान प्रतिबंधित होगा क्षेत्र

मतगणना के दौरान पूरे एरिया को सील रखा जाएगा। इस दौरान आस पास के इलाकों में धारा 144 लगाई गई है। किसी भी दशा में कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए चुनाव आयोग ने अफसरों के साथ बैठक की है। मतदान के दौरान भी 12 शिकायतें मिली थी, इस लिए मतगणना को लेकर भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि आपत्तियाें के कारण मतगणना थोड़ी प्रभावित हो सकती है। मतगणना में लगाए गए कर्मियों का कहना है कि इसमें समय नहीं लगेगा क्योंकि उपचुनाव में अधिकारियों पर भी एक ही विधानसभा की निगरानी का जिम्मेा होता है। मतगणना के लिए भी एक्सपर्ट कर्मचारी मिल जाते हैं। कई विधानसभा और उपचुनाव को कराने वाले कर्मचारियों का कहना है कि 2.90 लाख मतों की गणना सब कुछ सामान्य रहा तो दोपहर में ही पूरी कर ली जाएगी।

फोटो हेडर के लिए फैक्ट

  • 290544 मतदाता में 59.2% मतदान
  • 411 सर्विस वोट की गिनती एक घंटे में होगी पूरी
  • 16 अप्रैल को 13 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
  • 167 मतदान स्थलों पर 350 बूथों पर हुआ मतदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 24, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

Next Post
बहुत कुछ कह गया परिणाम……

बिहार के सभी 24 नये MLC करोड़पति

The Fundamentals of Hot Swedish Women That One May Benefit From Starting Today

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend