ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना ने बढ़ाई केंद्र सरकार की चिंता, स्वास्थ्य सचिव ने 5 राज्‍यों को किया अलर्ट

UB India News by UB India News
April 10, 2022
in खास खबर, स्वास्थ
0
कोरोना ने बढ़ाई केंद्र सरकार की चिंता, स्वास्थ्य सचिव ने 5 राज्‍यों को किया अलर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना के मामले कम जरूर हुए हैं, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। केंद्र सरकार ने देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ने को लेकर चिंता जताई है और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को प्रभावित राज्यों को पत्र लिखा है।

स्वास्थ्य सचिव ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल और मिजोरम के मुख्य सचिवों से कहा है कि बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लें। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन तेज करने के लिए भी कहा और क्लस्टर जोन में निगरानी बढ़ाने के लिए भी कहा। इन पांच राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए केंद्र ने इन पांच राज्यों को अलर्ट किया है।

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

मीडिया रिपोर्ट्स से ये भी जानकारी मिली है कि देश में कोरोना निगेटिव होने के बाद भी कई मरीजों के मल में कोरोना वायरस जिंदा मिला है। जिसकी वजह से सीवर लाइंस में जीवित कोरोना वायरस मौजूद है। इस खबर के सामने आने के बाद राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के अध्यक्ष डॉ. एनके अरोड़ा ने मीडिया को बताया कि सीवर लाइंस की निगरानी को बढ़ाने का फैसला किया गया है।

सरकार की तरफ से लगातार कहा जा रहा है कि कोविड के संग अभी जंग जारी है। इसलिए मास्क के बिना बाहर ना निकलें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं।

गौरतलब है कि 10 अप्रैल से 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए बूस्टर डोज लगना शुरू हो जाएगी। ये प्रिकॉशन डोज प्राइवेट सेंटरों पर लगाई जाएगी। बूस्टर डोज की सुविधा प्राइवेट क्लीनिक्स में भी मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि जो लोग 18 साल से अधिक उम्र के हैं और उन्हें कोरोना की दूसरी खुराक लिए हुए 9 महीने से ज्यादा का समय हो गया है, वे कोरोना की प्रिकॉशन डोज ले सकते हैं।

कोरोना आंकड़ों की बात करें तो देश में एक दिन में कोरोना के 1150 नए मामले सामने आए हैं और इस समय देश में कोरोना के एक्टिव केस 11,365 हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
छपरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव

छपरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव

सालेपुर–तेलमर मार्ग को बिहटा–सरमेरा पथ से लिंक करें

सालेपुर–तेलमर मार्ग को बिहटा–सरमेरा पथ से लिंक करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend