ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद का बजट सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित: किस सदन में कितना हुआ कामकाज?

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024
0
संसद का बजट सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित: किस सदन में कितना हुआ कामकाज?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद का बजट सत्र गुरुवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया और राज्यसभा में सत्र के अंतिम दिन भी विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के सदस्यों का हंगामा देखा गया। बजट सत्र के आठ अप्रैल तक चलने का कार्यक्रम था। लेकिन लोकसभा की कार्यवाही आज बैठक शुरू होने के मात्र दस मिनट बाद ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने पारंपरिक भाषण दिया। लेकिन राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सभापति एम वेंकैया नायडू का पारंपरिक संबोधन नहीं हो पाया और उन्होंने बैठक शुरू होने के महज 20 मिनट बाद कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

मौजूदा सत्र 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन के साथ शुरू हुआ था। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश किया। सत्र का प्रथम चरण 11 फरवरी तक चला। सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शरू हुआ था। संसद सचिवालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की 27 बैठकें हुईं जिनमें निचले सदन में 129 प्रतिशत कामकाज हुआ, जबकि उच्च सदन में यह 99.80 प्रतिशत रहा।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

सचिवालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार लोकसभा ने सत्र के दौरान कुल 40 घंटे देर तक बैठकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की, वहीं राज्यसभा में 9 घंटे 16 मिनट अतिरिक्त कामकाज हुआ और सदस्यों ने निर्धारित घंटों से अधिक समय तक बैठकर चर्चा में भाग लिया। राज्यसभा में विभिन्न मुद्दों पर व्यवधान के कारण सदन का 9 घंटे 26 मिनट का समय बर्बाद हुआ। सत्र के दौरान पारित किये गए कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों में वित्त विधेयक 2022, दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक 2022, सामूहिक संहार के आयुध और उनकी परिदान प्रणाली (विधि विरूद्ध क्रियाकलापों का प्रतिषेध) संशोधन विधेयक, 2022 तथा दंड प्रक्रिया (शिनाख्त) विधेयक, 2022 शामिल हैं।

लोकसभा में अध्यक्ष ने सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पहले अपने पारंपरिक संबोधन में कहा, ‘‘सत्र के दौरान सदन की बैठकें लगभग 177 घंटे 50 मिनट तक चलीं। इस दौरान 182 तारांकित प्रश्नों के उत्तर दिये गए।’’ कार्यवाही स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी समेत अन्य दलों के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला के कक्ष में उनसे मुलाकात की। इनमें समाजवादी पार्टी के संस्थापक और सांसद मुलायम सिंह यादव, द्रविड़ मुनेत्र कषगम नेता टी.आर.बालू, तृणमूल कांग्रेस नेता सुदीप बंद्योपाध्याय और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला भी शामिल थे। इन सांसदों में वाईएसआर कांग्रेस के पी.वी.मिथुन रेड्डी और आरएसपी के एन.के. प्रेमचंद्रन आदि मौजूद रहे।

राज्यसभा में शिव सेना के सदस्यों ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए एकत्रित की गई निधि में कथित अनियमितता को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील के खिलाफ मुंबई पुलिस की ओर से धोखाधड़ी का मामला दर्ज किए जाने का मुद्दा उठाना चाहा। कांग्रेस के सदस्यों ने भी इस मुद्दे पर शिवसेना का साथ दिया। सभापति ने हालांकि सदस्यों को इस मामले को उठाने की अनुमति नहीं दी। सभापति ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि वे इस मामले को जहां चाहे उठा सकते हैं लेकिन सदन में नहीं क्योंकि उन्होंने अनुमति नहीं दी है।

इसके बाद उन्होंने शून्यकाल आरंभ कराया और इसके तहत तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओब्रायन से उनका मुद्दा उठाने के लिए कहा। हंगामे के बीच ही डेरेक ने सामाजिक सद्भाव के विषय से जुड़ा एक मुद्दा उठाया। वह अभी अपना मुद्दा ही उठा ही रहे थे कि शिवसेना के संजय राउत ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वह उससे भी महत्वपूर्ण मुद्दा उठा रहे हैं। इसके बाद डेरेक अपनी सीट पर बैठ गए लेकिन सभापति ने उनसे कहा कि राउत जो विषय उठाना चाह रहे हैं, उसकी अनुमति उन्होंने नहीं दी है। इसके बाद शिव सेना और कांग्रेस सहित कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्य ने हंगामा तेज कर दिया और सभापति के आसन के निकट आ गए।

सभापति ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि वे शून्यकाल में अपने मुद्दे उठाने के लिए उन्हें मजबूर नहीं कर सकते। इसके बाद भी हंगामा जारी रहा। इस पर सभापति ने कहा, ‘‘सत्र के आखिरी दिन आप देश में यही संदेश देना चाहते हैं, इससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंचेगी।’’ इस दौरान सदन में विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी था। कुछ सदस्य आसन के समक्ष आ कर नारे लगा रहे थे। सभापति ने इन सदस्यों से कहा कि उनके आचरण से गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने सदस्यों से बार-बार आग्रह किया कि वे अपने-अपने स्थानों पर लौट जाएं, हंगामा ना करें और कार्यवाही को आगे बढ़ने दें।

सदस्यों के इस आचरण पर नाखुशी जाहिर करते हुए नायडू ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ है। यह नियमों के खिलाफ है। यह सदन की गरिमा के विपरित है। मैं इससे बहुत दुखी हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सत्र के आखिरी दिन अगर कुछ सदस्य सदन में व्यवधान डालना तय कर चुके है, मैं कुछ नहीं कर सकता।’’ इसके बाद उन्होंने अपना पारंपरिक समापन संबोधन भी नहीं किया और ‘‘वंदे मातरम’’ की धुन बजाने को कहा। इसके उपरांत सभापति ने बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
राजद की नई रणनीति ने विरोधी स्‍वर को कुचल दिया

राजद की नई रणनीति ने विरोधी स्‍वर को कुचल दिया

राजग 13 व राजद 6 सीटों पर विजयी ,कांग्रेस को मिली 1 सीट‚ 4 पर निर्दलीय का कब्जा

24 में 16 नए चेहरे पहुंचेगे विधान परिषद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend