ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाना भाजपा का लक्ष्य

UB India News by UB India News
April 7, 2022
in पटना, भाजपा
0
सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाना भाजपा का लक्ष्य
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा के स्थापना दिवस पर बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने झंडोत्तोलन किया‚ तत्पश्चात भाजपा मुख्यालय से आयकर चौराहे तक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झंडा एवं टोपी लगाकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के नेतृत्व में प्रभात फेरी की। प्रभात फेरी के पश्चात् प्रदेश मुख्यालय के अटल सभागार में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को सुना गया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर ड़ॉ. संजय जायसवाल ने बिहार के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के स्थापना काल के ४२ वर्ष पूरे होने पर भाजपा पूरे विश्व की सबसे बडी पार्टी बन गई है। बिहार विधानसभा में भी भाजपा सबसे बडा दल बन गया है। भाजपा में अध्यक्ष का पद–पद नहीं दायित्व है। ६ अप्रैल १९८० को मुंबई के अधिवेशन में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि अंधेरा छंटेगा‚ सूर्य निकलेगा‚ कमल खिलेगा। देश के सभी राज्यों के सभी बूथों पर भाजपा के कार्यकर्ता खडे हो जायें इसका प्रत्यन सबको करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आवास‚ भोजन‚ शिक्षा‚ स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में अपने कार्यों से सभी गरीब को लखपति बना दिया। प्रत्येक बूथों पर पन्ना प्रमुख भाजपा का लक्ष्य है। सभी कार्यकर्ता इस कार्य को पूरा करने में अपनी महती भूमिका निभायें।

RELATED POSTS

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बुधवार से पार्टी के द्वारा सामाजिक न्याय पखवारा शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक गरीब को सरकार के द्वारा दी जा रहीं योजनाओं का लाभ मिले एवं अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करना तथा विकास से जुड न जायें तब तक विश्राम नहीं करना है। बुधवार को पटना सहित बिहार के सभी जिलों के मंडल स्तर पर भाजपा का स्थापना दिवस को समारोह के रूप में मनाया गया। पार्टी के कार्यकर्ता बडी संख्या में प्रातः सभी जिलों में निकले और पार्टी का झंडा एवं टोपी लगाकर आमजनों के बीच भाजपा की उपस्थिति दर्ज करायी।

प्रभात फेरी एवं अटल सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को सुनने वालों में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी‚ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सिंह‚ बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन‚ जनक राम‚ पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव‚ विधानसभा में सत्तारूढ दल के उपमुख्य सचेतक जनक सिंह‚ भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. संजीव चौरसिया‚ प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण महतो‚ प्रमोद चन्द्रवंशी‚ सिद्धार्थ शम्भू‚ राधा मोहन शर्मा‚ प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा‚ प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह‚ अशोक भट्ट‚ राजेश झा राजू‚ प्रेस पैनलिस्ट विनोद शर्मा‚ कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम‚ पूर्व मीडिया प्रभारी पंकज सिंह‚ पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार‚ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत चौधरी‚ कैलाशपति मिश्र मंडल अध्यक्ष रोहित राज‚ रंधीर‚ दिलीप मिश्रा‚ कमजीत सिंह‚ विनय केशरी‚ संजय पप्पु‚ मनोज सिंह‚ शैलेन्द्र यादव‚ निशंात कुशवाहा‚ नवनीत कुमार‚ प्रीति पाठक‚ रीतू राजपूत‚ श्वेता रंजन‚ सत्या देवी सहित सैकडों कार्यकर्ता शामिल हुए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

by UB India News
July 16, 2026
0

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बुधवार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस...

Next Post
केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले शाहनवाज हुसैन

केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले शाहनवाज हुसैन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुरक्षा घेरा होगा और मजबूत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुरक्षा घेरा होगा और मजबूत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend