ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुरक्षा घेरा होगा और मजबूत

UB India News by UB India News
April 7, 2022
in पटना, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुरक्षा घेरा होगा और मजबूत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हाल में बख्तियारपुर में हुई घटना के मद्देनजर उनकी सुरक्षा व्यवस्था की सघन समीक्षा की गयी है. अब सीएम की सुरक्षा में सभी मानकों का पालन केंद्र सरकार द्वारा 1991 में गठित वर्मा आयोग की अनुशंसा के आधार पर किया जायेगा. इसे लेकर एडीजी (विशेष सुरक्षा शाखा) ने सभी रेंज के आइजी, डीआइजी के अलावा सभी डीएम व एसपी को आदेश दिया है.

वर्तमान में मुख्यमंत्री को जेड प्लस की श्रेणी और एसएसजी की सुरक्षा
वर्तमान में मुख्यमंत्री को जेड प्लस की श्रेणी और एसएसजी की सुरक्षा मिली हुई है.आदेश में सीएम के सभी कार्यक्रमों में पहले से कंटिजेंसी प्लान बनाकर रखने को कहा गया है, ताकि कभी भी जरूरत पड़ने पर इसका पालन किया जा सके. इस प्लान को कार्यक्रम के पहले विशेष सुरक्षा दल के पदाधिकारियों के साथ साझा करना होगा.

RELATED POSTS

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई
वर्तमान में कोरोना से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का भी पालन करने के लिए कहा गया है. किसी कार्यक्रम या स्थल भ्रमण या पैदल भ्रमण के दौरान असामाजिक तत्वों की पहचान कर इन पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए पदाधिकारी या मजिस्ट्रेट की तैनाती भी संबंधित स्थल पर रहेगी.

सुरक्षाकर्मियों के पास रहेंगे आइकार्ड
सीएम की सुरक्षा में तैनात होने वाले सभी सुरक्षा कर्मियों या पदाधिकारियों के पास वैध आइकार्ड मौजूद रहेंगे. ये कर्मी सीएम को भीड़ से दूर रखेंगे. इस घेरे में किसी बाहरी लोगों को प्रवेश करने से रोका जायेगा और किसी भी कार्यक्रम स्थल पर बिना चेकिंग के किसी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा. जहां कार्यक्रम होगा, वहां के डीएम एवं एसपी को सभी मानकों और सुरक्षा चेकिंग से जुड़े सभी नियमों का पालन करते हुए एक संयुक्त आदेश जारी किया जायेगा. इसकी जानकारी एसएसजी मुख्यालय और अन्य वरीय पदाधिकारियों को उपलब्ध कराया जायेगा.

कारकेड का मूवमेंट भी रहेगा सुरक्षा के दायरे में
इस आदेश में हेलीपैड, डी-एरिया, कारकेड का मूवमेंट समेत अन्य सभी पहलुओं पर अलग-अलग स्तर पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित दिशा-निर्देश का पालन करने से संबंधित विस्तृत कार्ययोजना भेजी गयी है.

वर्मा कमीशन के बारे में
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस जेएस वर्मा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी थी. कमेटी ने प्रधानमंत्री समेत वीवीआइपी की सुरक्षा के लिए अपने सुझाव दिये थे. इन्हीं सुझावों के आधार पर पीएम समेत मौजूदा वीवीआइपी को सुरक्षा मुहैया करायी जाती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

by UB India News
August 18, 2026
0

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया. बताया जा रहा है कि आज शाम तक BPSC की ओर से...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

Next Post
लालू के गढ़ गोपालगंज में दोबारा हारा RJD, खिला कमल

लालू के गढ़ गोपालगंज में दोबारा हारा RJD, खिला कमल

भोजपुर – बक्सर में सेठ जी का डंका बजा

भोजपुर - बक्सर में सेठ जी का डंका बजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend