आठ अप्रैल को सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल‚ बापू सभागार‚ पटना में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती भारतीय जनता पार्टी‚ बिहार प्रदेश द्वारा मनाई जायेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार भाजपा के प्रभारी एवं केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव‚ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य‚ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ. संजय जायसवाल सहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सम्राट अशोक जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए शनिवार को भाजपा कार्यालय से सम्राट अशोक रथ को बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि अखण्ड भारत का सपना जो सम्राट अशोेक एवं पंडित चाणक्य ने देखा था‚ उसे पूरी तरह अमलीजामा पहनाकर‚ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा ३७० हटाकर साकार किया। मंत्री ने कहा कि २०१६ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट अशोक के नाम पर डाक टिकट जारी कर उनके सम्मान को बढ़ाया। भारत की सभी संवैधानिक संस्थाओं में अशोक स्तम्भ विराजमान है। बिहार के लिए यह गौरव की बात है। इस कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। रथ को झंडी दिखाकर रवाना करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा‚ प्रदेश मंत्री रूप नारायण मेहता‚ अमृता भूषण‚ प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द सिंह‚ प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह‚ अशोक भ^‚ भाजपा नेता रत्नेश कुशवाहा‚ प्रहलाद कुशवाहा‚ प्रेस पैनलिस्ट विनोद शर्मा‚ प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम शामिल थे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सम्राट अशोक जयंती समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पटना महानगर के अध्यक्ष अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
8 अप्रैल को आयोजित होने वाले सम्राट अशोक जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में तैयारी समिति की बैठक में शामिल हुआ।
तत्पश्चात सम्राट अशोक रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। @BJP4Bihar pic.twitter.com/SAulGDPWCd— Samrat Choudhary (@SMCHOUOfficial) April 2, 2022