ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या है भाजपा का ऑपरेशन सहनी की पटकथा

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
क्या है भाजपा का ऑपरेशन सहनी की पटकथा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीते छह महीने से BJP और मंत्री मुकेश सहनी की VIP के बीच चल रही खींचतान बुधवार देर शाम और बढ़ गई। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के तीनों विधायक पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हो गए। बिहार की राजनीति के इसे बड़े उलटफेर की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी। भास्कर को मिली सूचना के अनुसार, होली से एक दिन पहले तीनों विधायकों को कैसे अपने पाले में लाना है इसकी स्क्रिप्ट CM हाउस में लिखी गई थी।

सूत्रों के अनुसार, सहनी की हरकतों से परेशान BJP ने सारी प्लानिंग की जानकारी CM नीतीश कुमार दे दी थी। यह सूचना उनको खुद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दी थी। हालांकि, इस घटना से बिहार सरकार कमजोर होने के बजाय और मजबूत हो गई है। अब JDU और BJP को मिलाकर बहुमत के आंकड़े 122 हो गए हैं।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

हाल के दिनों में मुकेश सहनी लगातार नीतीश कुमार का भरोसा जीतने में लगे थे। वह उनकी तारीफ भी कर रहे थे। यही कारण है कि BJP ने पहले ही CM नीतीश कुमार को भरोसे में ले लिया और उसके बाद उनके तीनों विधायकों को तोड़ दिया।

बता दें, VIP के 4 उम्मीदवार 2020 विधानसभा चुनाव में जीतकर आए थे। उसमें से बोचहां से जीते मुसाफिर पासवान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। यही कारण है कि सहनी के पास फिलहाल 3 विधायक थे।

मुजफ्फरपुर नॉमिनेशन में गए थे सहनी, इधर टूट गई पार्टी

नाम नहीं बताने की शर्त पर एक BJP नेता ने बताया, ‘नित्यानंद राय केंद्र का संदेश लेकर मुख्यमंत्री के पास गए थे और उन्होंने ऑपरेशन VIP की पूरी जानकारी दी थी।’ बुधवार को विधानसभा में भी VIP के तीनों विधायक पहुंचे हुए थे। जबकि, मुकेश सहनी बोचहां में अपनी उम्मीदवार के नॉमिनेशन में गए थे। मुजफ्फरपुर से मुकेश सहनी पटना पहुंचते, उससे पहले BJP ने ऑपरेशन VIP क्लीन कर दिया।

सहनी के असहज बयानों से परेशान BJP ने किया तोड़ने का फैसला

  • 16 मार्च 2021: बिहार विधान परिषद में राज्‍यपाल कोटे की 12 सीटों पर शपथ ग्रहण के दिन मुकेश सहनी अचानक अपनी पार्टी के सभी विधायकों के साथ राज्‍यपाल से मिलने चले गए और हल्‍ला मच गया कि वे सरकार से समर्थन वापस ले सकते हैं। उस दिन मुकेश सहनी ने कहा था कि ऐसी कोई बात नहीं है, लेकिन अगर जरूरत हुई तो वे फैसला लेने में देरी भी नहीं करेंगे।
  • 11 मई 2021: सहनी ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी का भी विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि जनता की सेवा में लगे पप्पू यादव को गिरफ्तार करना सरकार का अंसवेदनशील रवैया है।
  • 29 मई 2021: सहनी ने भी पंचायत प्रतिनिधियों के हक में सरकार की नीतियों का विरोध किया। सहनी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ना चाहिए। अधिकारियों को इनके अधिकार नहीं देना चाहिए।
  • 26 जुलाई 2021: मानसून सत्र को लेकर NDA की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में हुई। इसमें मुकेश सहनी नहीं पहुंचे। उन्होंने बाहर आकर बयान दे दिया कि बैठक का बहिष्कार करते हैं। आरोप लगाया कि NDA में सिर्फ BJP और JDU की चलती है। HAM और VIP का कोई नाम भी नहीं लेता है। NDA में कोई समन्वय नहीं है। बिहार में अफसरशाही हावी है।
  • 23 अक्‍टूबर 2021 : मिर्जापुर में जनचेतना रैली में सहनी बोले, ‘हमारी बदौलत ही नीतीश सरकार चल रही है। यह बात अलग है कि उन्‍होंने हमें मरने के छोड़ दिया था। बिहार में भले उनकी पार्टी के चार विधायक हैं लेकिन ताकत 74 सीट वाले से और 42 सीट वाले से किसी तरह से कम नहीं है।’
  • 26 फरवरी 2022: NDA विधायक दल की बैठक में मुकेश सहनी ने मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात कह दी।
  • फरवरी- मार्च 2022: VIP ने UP विधानसभा चुनाव में विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर कमल छाप पर वोट नहीं डालने की अपील की। कहा, ‘हम निषादों की ताकत दिखा देंगे और कमल को खिलने नहीं देंगे।’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
गांधी परिवार के अहंकार के कारण ही आज कांग्रेस का जनता से सरोकार समाप्त हो चुका है:जायसवाल

बिहार भाजपा ने पार्टी के दो बड़े नेताओं को छह साल के लिए किया निष्कासित

बिहार दिवस पर पटना आए 157 बच्चों को खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, PMCH में भर्ती

बिहार दिवस पर पटना आए 157 बच्चों को खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, PMCH में भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend