ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में सरकार गठन की कवायदें तेज, उत्तराखंड पर आज शाह की अहम बैठक

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, प्रदेश
0
उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में सरकार गठन की कवायदें तेज, उत्तराखंड पर आज शाह की अहम बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक दिल्ली में मौजूद हैं। कल शनिवार देर रात गृहमंत्री के मणिपुर और गोवा के सरकार गठन को लेकर देर तक हुई बैठक की वजह से उत्तराखंड की बैठक नहीं हो सकी। उत्तराखंड को लेकर आज दिन में फिर बैठक होगी।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई।इस संबंध में अंतिम चर्चा करने के लिए पार्टी आलाकमान ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुलाया गया था। आपको बता दें कि इससे पहले जेपी नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मुलाकात की थी।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

 

वहीं मणिपुर में सरकार गठन और मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भी गृह मंत्री अमित शाह के घर पर भाजपा की बड़ी बैठक हुई। शाह के अलावा, जेपी नड्डा, बीएल संतोष, मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और मुख्यमंत्री की रेस में शामिल पार्टी के वरिष्ठ नेता टी बीस्वजीत सिंह भी बैठक में शामिल हुए।

गोवा के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भी भाजपा में चर्चा अंतिम दौर में पहुंच गई है। शनिवार को इस संबंध में शाह के आवास पर हुई चर्चा में जेपी नड्डा और बीएल संतोष के साथ-साथ गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत भी मौजूद रहे।

एक जानकारी के अनुसार, भाजपा आलाकमान जल्दी ही इन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लेकर लगाए जा रहे कयासों को पूर्ण विराम देना चाहती है। इसलिए पार्टी के अंदर बैठकों का दौर तेज हो गया है और गृह मंत्री अमित शाह ने अब स्वयं इसका जिम्मा संभाल लिया है।

ये नेता पहुंचे दिल्‍ली

केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार रात को दिल्ली पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी दिल्ली गए हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व सतपाल महाराज पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। इसके साथ ही सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और अजय भट्ट भी बैठक में शामिल रहे।

गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हो रही बैठक 

इन सभी नेताओं ने रविवार को केंद्रीय नेताओं के साथ होने वाली बैठक में हिस्‍सा लिया। यह बैठक गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई।

मंगलवार को बुलाई जा सकती है विधायक दल की बैठक 

वहीं पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों का पहले आज देहरादून पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन यह टल गया है। समझा जा रहा है कि अब पर्यवेक्षक रविवार शाम या सोमवार सुबह को पहुंचेंगे।

केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री के चेहरा तय करेगा : धामी
वहीं दिल्‍ली में मीडिया से बात करते हुए पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड की जनता ने एक मिथक तोड़ा है और लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है। केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री के चेहरा तय करेगा।

नवनिर्वाचित विधायकों को संस्कृत में शपथ लेने की दी सलाह
वहीं उत्‍तराखंड में संस्कृत निदेशालय ने प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायकों को सलाह दी है कि वह संस्कृत में शपथ लेते हैं तो इससे संस्कृत के प्रचार को बल मिलेगा।

संस्कृत शिक्षा निदेशक एसपी खाली ने विभाग की ओर से विधायक व मंत्री के संस्कृत में शपथ ग्रहण का प्रारूप भी तैयार किया है। जिसपर संस्कृत भाषा में शपथ पत्र लिखा गया है। संस्कृतभारतीय उत्तरांचल की इस पहल का समर्थन करते हुए संस्कृत शिक्षा निदेशक ने आग्रह किया कि नवनिर्वाचित विधायक नई पारी की शुरूआत संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण करके करें।

उन्होंने बताया कि संस्कृत भाषा उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा है, जो हमारी संस्कृति और प्राचीन ज्ञान-विज्ञान की भाषा है। पूरे विश्व में संस्कृत भाषा के प्रति अत्यन्त श्रद्धा है। लोकसभा में 54 सांसदों ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की थी। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, असम आदि प्रदेशों की विधानसभा में विधायक एवं सांसद संस्कृत में शपथ ग्रहण करते हैं।

उत्तराखंड में पिछली विधानसभा में दो विधायकों व एक मंत्री ने संस्कृत में शपथ ग्रहण किया था। इसलिए आशा है कि इस बार भी अधिक से अधिक नवनिर्वाचित विधायक संस्कृत में शपथ ग्रहण करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

Next Post
कर्नाटक में हिजाब विवाद थमी नहीं, अब भगवद् गीता पर रार शुरू

कर्नाटक में हिजाब विवाद थमी नहीं, अब भगवद् गीता पर रार शुरू

द कश्मीर फाइल्स: सिर्फ जगमोहन को दोष क्यों?

द कश्मीर फाइल्स: सिर्फ जगमोहन को दोष क्यों?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend