ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांग्लादेश में मंदिर पर हमले का मामला, जानिए क्या था कारण, किसने क्या दावा किया?

UB India News by UB India News
March 19, 2022
in Lokshbha2024, अध्यात्म
0
बांग्लादेश में मंदिर पर हमले का मामला, जानिए क्या था कारण, किसने क्या दावा किया?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक मंदिर को कट्टरपंथियों ने निशाना बनाया है। कट्टरपंथियों ने मंदिर में तोड़फोड़ की और लूटपाट की। इस मामले में राधाकांता इस्कॉन मंदिर के पुजारी कृष्ण दास ने आरोप लगाया है कि मंदिर पर उत्तेजित भीड़ के हमले के दौरान उनके दो सहायक घायल हो गए हैं। वहीं घटना के पीछे ज़मीन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। स्थानीय धार्मिक संगठनों ने इस हमले का विरोध किया है। हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने कहा है कि यह हमला मंदिर की ज़मीन को लेकर एक स्थानीय प्रभावशाली वर्ग से विवाद के कारण हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि मारपीट के आरोप सही नहीं है।

पुलिस के मुताबिक मंदिर की पुरानी दीवारें तब ढह गईं जब ज़मीन के मालिकाना हक़ वाला एक पक्ष वहां मरम्मत का काम करवा रहा था। हालांकि कथित हमले के बाद मंदिर की सुरक्षा में पुलिस तैनात कर दी गई है। यह मंदिर पुराने ढाका के वारी इलाक़े में है और 16 कट्ठे ज़मीन पर स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक़ ये मंदिर 200 साल पुराना है।

RELATED POSTS

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

घटना को लेकर अलग-अलग दावे

गुरुवार को मंदिर में हुए घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग दावे हैं। मंदिर के पुजारी कृष्ण दास का आरोप है कि गुरुवार की शाम कुछ लोगों ने मंदिर की चारदीवारी तोड़ दी। उनका दावा है कि जब मंदिर प्रशासन के दो सदस्य इसका विरोध करने गए तो उनके साथ मारपीट की गई।उनका आरोप है कि मंदिर की चारदीवारी तोड़ने के बाद कुछ उपद्रवी मंदिर परिसर में घुस गए थे और निर्माण कार्य के लिए आया लोहे का सरिया और एक मूर्ति ले गए।

वहीं हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद की एक टीम ने शुक्रवार को मंदिर का दौरा किया। परिषद का कहना है कि मंदिर की चारदिवारी टूटी है लेकिन मूर्ति लूटे जाने का कोई सबूत नहीं मिला है। परिषद के संयुक्त महासचिव मोनिंदर कुमार नाथ और 6 सदस्यों ने मंदिर का दौरा किया था।

उन्होंने कहा कि मंदिर के जीर्ण-शीर्ण दीवार का एक हिस्सा हमलावरों ने तोड़ दिया था और इस दौरान मंदिर के दो सहायक घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि हमलावरों के मंदिर के भीतर किसी और घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।

क्या बताई जा रही हैं वजह?

इस घटना के पीछे ज़मीन विवाद की बात सामने आ रही है। मोनिंदर नाथ कहते हैं कि एक स्थानीय प्रभावशाली व्यक्ति कई सालों से मंदिर के एक हिस्से पर अपना दावा कर रहा है। इसे लेकर पुराना विवाद है जो अभी निबटा नहीं है।

वे दावा करते हैं कि मंदिर की ज़मीन पर अपना दावा करने वाले व्यक्ति से जुड़े लोगों ने ही हमला किया था और चारदिवारी के एक हिस्से को तोड़कर ज़मीन पर क़ब्ज़ा करने की कोशिश की थी। मंदिर के पुजारी कृष्ण दास भी कुछ इस तरह की बात ही बताते हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस मंदिर पर किसी भी तरह के हमले से इनकार कर रही है।

वारी थाने के प्रभारी कबीर हुसैन का कहना है कि मंदिर पर हमले के आरोप सही नहीं हैं। कबीर हुसैन के मुताबिक एक स्थानीय कारोबारी हाजी सफीउल्लाह मंदिर के पास स्थित एक स्थान पर अपने स्वामित्व का दावा करते हैं। कबीर हुसैन का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान प्राचीन दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया था। वहीं मंदिर प्रशासन का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई मुक़दमा दर्ज नहीं किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

by UB India News
July 17, 2026
0

पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है। तीनों...

Next Post

Best Porn Site: What A Mistake!

Romantic Marriages

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend