ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हर होली बैरंग लौटती है बारात, जानिए अयोध्या के भदरसा की ये पूरी कहानी

UB India News by UB India News
March 19, 2022
in Lokshbha2024, अध्यात्म, खास खबर
0
हर होली बैरंग लौटती है बारात, जानिए अयोध्या के भदरसा की ये पूरी कहानी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देशभर में होली का त्यौहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाने वाला है. आज हम आपको अयोध्या जिले के भदरसा कस्बे में मनाई जाने वाली होली के बारे में बताने जा रहे हैं. दरअसल, वहां पर होली का त्यौहार बिल्कुल अनूठे तरीके से मनाया जाता है. यही नहीं वहां की होली में शामिल होने के लिए जिले से काम की तलाश में बाहर गए लोग भी वापस आकर होली के पर्व का आनंद उठाते हैं. यहां की होली के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भदरसा नगर पंचायत की सुरक्षा के लिए हर साल जिला प्रशासन की ओर से पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाती है. बता दें कि यह इलाका काफी संवेदनशील है और यही वजह है कि उनकी तैनाती प्रशासन करता है.

सैंकड़ों वर्षों से मनाई जा रही है अनूठी होली
कस्बे के निवासियों का कहना है कि सैंकड़ों वर्षों से यहां पर होली अनूठे तरीके से मनाई जाती है जिसमें कस्बे के पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल होते हैं. मुस्लिम आबादी बाहुल्य इस कस्बे में गंगा जमुनी तहजीब भी होली के मौके पर दिखाई पड़ती है. मुस्लिम समुदाय के लोग भी होली में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं. बात करें कि आखिर यहां के होली की खासियत क्या है तो आपको बताएं कि भदरसा नगर पंचायत से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर जीवपुर नाम का एक गांव है. इन दोनों के बीच अयोध्या-इलाहाबाद की रेल लाइन पड़ती है. चूंकि रेल लाइन होने की वजह से भदरसा और जीवपुर के लोगों का मिलना जुलना कम हो पाता है. इसी को सोचकर दोनों जगहों के लोगों ने होली को मिलनेजुलने का जरिया बना लिया.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

होली वाले दिन जीवपुर के लोग लड़की पक्ष बनकर सांकेतिक रूप से भदरसा आते हैं और एक निश्चित घर पर जाते हैं. वहां पर तिलक की रस्म अदा की जाती है. इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों को खूब आतिथ्य सत्कार किया जाता है. साथ ही लड़की पक्ष वापस जाते समय बारात के लिए आमंत्रण देकर जाता है. मुख्य होली के दूसरे दिन भदरसा कस्बे से हजारों की संख्या में पुरुष और बच्चे बारात लेकर जाते हैं. हालांकि यह बारात भी सिर्फ सांकेतिक भर होता है, लेकिन इसमें खूब मस्ती शामिल होती है. बारात में शामिल लोग अपने साथ रंग, गुलाल और रंग से भरे गुब्बारे साथ में ले जाते हैं. सभी लोग अयोध्या-इलाहाबाद रेल लाइन के पास इकट्ठा होते हैं और वहां से कबीरा गाया जाता है. हालांकि कुछ कबीरा काफी अश्लील भी होता है लेकिन लोग बुरा ना मानो होली कहकर इसको धुएं में उड़ा देते हैं.

जीवपुर पहुंचने के बाद लड़की पक्ष के घर पर सभी बारातियों के लिए खाने पीने का इंतजाम होता है. पूरे गांव के लोग बारातियों के साथ होली खेलते हैं. हालांकि कभी कभार छिटपुट हिंसा भी होती है लेकिन बाद में सब ठीक ही हो जाता है. लड़की पक्ष के घर पर दहेज, लड़की या लड़के की शक्ल सूरत को लेकर विवाद होता है और बारात वापस लौट आती है. यहीं से होली के पर्व का समापन भी हो जाता है. हालांकि यह परंपरा जब से शुरू हुई है तभी से बारात हर साल लौट आती है, लेकिन हर साल भदरसा निवासी उसी शिद्दत के साथ बारात लेकर जाते हैं और जीवपुर के लोग भी उसी शिद्दत के साथ उनका इंतजार करते हैं…आखिर में सब एक दूसरे से प्यार से कहते हैं कि बुरा ना मानो होली है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
विधानसभा चुनावों में हार के बाद अब कांग्रेस को यहां भी लगेगा झटका

विधानसभा चुनावों में हार के बाद अब कांग्रेस को यहां भी लगेगा झटका

सोनिया गांधी से मिले G-23 के नेता गुलाम नबी आजाद, कहा- अच्छी रही मुलाकात

सोनिया गांधी से मिले G-23 के नेता गुलाम नबी आजाद, कहा- अच्छी रही मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend