ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संघर्ष के दिनों के साथियों से मिलकर नीतीश ने जाना हाल

UB India News by UB India News
March 17, 2022
in नालंदा, मुख्यमंत्री
0
संघर्ष के दिनों के साथियों से मिलकर नीतीश ने जाना हाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को कार्यकर्ताओं से मिलने विलोपित विधान सभा क्षेत्र चंडी के नगरनौसा, चंडी एवं थरथरी प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं के साथ सम्वाद किया। चंडी में सम्वाद के दौरान मुख्यमंत्री की नजर जैसे ही सेवा निवृत्त शिक्षक व जेपी आंदोलन के साथी अरुण कुमार चौधरी पर पड़ी, उनका कुशल क्षेम पूछा। चौधरी के हाथ में एक आवेदन पत्र था। मुख्यमंत्री ने उनके हाथ से आवेदन पत्र लिया और उसका विषय पढ़ते ही कहा, आप तो मीसा बंदी रहे हैं चौधरी जी। फिर जेपी सेनानी पेंशन मिलनी चाहिए थी। चौधरी ने शिकायत किया कि जेपी आंदोलन में मेन्टेन्स आफ इंटरनल सिक्युरिटी एक्ट (मीसा) के दौरान मेरी गिरफ्तारी और जेल जाने के प्रमाण पत्र को अधिकारी नहीं मान रहे हैं। सीएम ने कहा, इसे देखवा लेते हैं। फिर, वे आगे बढ़ गए।

अनन्त पुर निवासी आजाद कुमार, जलालपुर निवासी 92 वर्षीय पूर्व सरपंच रामचन्द्र प्रसाद, नरसंडा निवासी 74 वर्षीय रामदहिन सिंहउर्फ तनिक सिंहएवं शिवजतन सिंहसमेत अन्य साथियों से मिले और उनका हाल पूछा। इसी तरह सीएम लोगों के पास जाकर मिलते रहे। उनकी शिकायतें सुनते रहे। कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते रहे। इस दौरान चंडी को अनुमंडल बनाने की मांग कई कार्यकर्ताओं ने की। रामपुर के पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार ने सीएम को बताया कि गोदाम के अभाव में नगरनौसा प्रखंड में अधिप्राप्त धान और सीएमआर का भण्डारण नहीं हो पाता है और जिससे नुकसान हो जाता है। इस पर सीएम ने कहा कि गोदाम बनवाइए। उन्होंने गोदाम बनवाने के लिए दिये गये आवेदन पत्र पढ़कर अधिकारी को कार्रवाई के लिए कहा।

RELATED POSTS

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

दरिया पुर निवासी 68 वर्षीय वासुदेव प्रसाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिले। वासुदेव प्रसाद ने मांग की कि प्रसडीहा से सोराडीह (नरसंडा-तेलमर सड़क में मिलाते हुए) तक सीधे टू-लेन सड़क निर्माण करवा दी जाय। नगरनौसा में पुलिस की कार्रवाई की शिकायत भी मिली। थरथरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सवा तीन बजे पहुंचे। आधे घंटे में हिलसा- दनियावां होकर पटना के लिए प्रस्थान कर गए। यहां उन्होंने पूर्व मुखिया और पुराने साथी 90 वर्षीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी से मिले। स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा समेत अन्य कई से मिले और उनके हाल पूछा।

सीएम ने अपने पुराने सहयोगियों व कार्यकर्ता से कहा कि यहां के नए पीढ़ी के बच्चें को देखकर मुझे काफी अच्छा लगा। सीएम ने कहा कि आपलोग ने मुझे पांच वार यहां से सांसद बनाकर भेजा। सीएम ने कहा कि मेरे मन मे था कि हम बिहार की सेवा कर ही रहें है। लेकिन एक बार अपने पुराने लोगों के इलाके में जाएंगे‚ सबसे मिलेंगे। आप सबलोगों से मिलकर मुझे काफी खुशी हुई। लोगों को भरोसा दिलाया कि आगे भी आपलोगों के बीच आते रहेंगे। थरथरी प्रखंड़ के गैस एजेंसी कार्यालय के पश्चिम प्रस्तावित स्थान पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों से सीएम नीतीश कुमार मिलें। कहा कि उन्होंने जो भी आवेदन लोगों से प्राप्त किया है उसपर गंभीरता से विचार विमर्श कर शीघ्र समाधान करने का प्रयास करेंगे।

मौके पर जदयू प्रखंड़ अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद‚ थरथरी प्रमुख चंद्रभूषण सिंह उर्फ छोटे सिंह‚ शैलेंद्र दुबे‚ श्याम सुंदर प्रसाद‚ संतोष चंद्रवंशी‚ उमाशंकर प्रसाद‚ अनिल कुमार‚ युगेश्वर कुमार‚ शैलेंद्र प्रसाद‚ सनी कुमार‚ धर्मपाल सिंह उर्फ डि़ंपल‚ कुंदन कुमार‚ उदय नंदन‚ अगम कुमार‚ कन्हैया सिंह‚ आनंद मोहन‚ प्रभात शंकर‚ राजकुमार‚ शत्रुधन मिस्त्री‚ चंद्रमणि कुमार‚ सुनील कुमार‚ संजीव प्रसाद एवं अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………

विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………

by UB India News
June 23, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम विजय चौधरी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे। सबसे...

राजगीर में 17 मई से मलमास मेला शुरू ……….

राजगीर में 17 मई से मलमास मेला शुरू ……….

by UB India News
April 9, 2026
0

बिहार के नालंदा जिले में स्थित राजगीर में हर तीन साल पर मलमास मेला का आयोजन होता है. इस वर्ष...

Next Post

What Can You Do To Save Your Best Free Porn Sites From Destruction By Social Media?

Займ 1000 руб на карту срочно Взять быстрый онлайн займ в размере 1000 рублей

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend