ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ब्रज की होली के बीच रंगभरी एकादशी का है अत्यंत खास महत्व…

UB India News by UB India News
March 14, 2022
in अध्यात्म
0
ब्रज की होली के बीच रंगभरी एकादशी का है अत्यंत खास महत्व…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रंगभरी एकादशी 14 मार्च​ के दिन सोमवार को है. पंचांग के अनुसार, रंगभरी एकादशी फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाते हैं. इस दिन ब्रज में हुरियारों की टोली निकलती है और पूरे ब्रज मंडल में रंगोत्सव का झांकी प्रदर्शन होता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, मथुरा- वृन्दावन में गुलाल वाली होली की शुरुआत इसी एकादशी से होती है. इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती की पूजा करते हैं. आइए जानते हैं रंगभरी एकादशी के मुहूर्त (Muhurat), मंत्र (Mantra), पूजा विधि (Puja Vidhi) एवं महत्व के बारे में.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी को रंगभरी एकादशी कहने के पीछे एक और वजह भी है. माना जाता है कि जब भगवान शिव का माता पार्वती से विवाह हो गया था, तो वे उनको पहली बार फाल्गुन शुक्ल एकादशी तिथि को अपनी नगरी काशी लेकर आए थे. तब उनके गणों और भक्तों ने भगवान शिव और माता पार्वती का रंग गुलाल से स्वागत किया था. इस वजह से इसे रंगभरी एकादशी कहते हैं.

RELATED POSTS

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

रंगभरी एकादशी 2022 पूजा मुहूर्त
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल एकादशी तिथि 13 मार्च को सुबह 10:21 बजे शुरु होकर 14 मार्च को दोपहर 12:05 बजे समाप्त हो रही है. 14 मार्च को रंगभरी एकादशी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग प्रात: 06:32 बजे से बन रहा है. ऐसे में आप भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रारंभ समय से कर सकते हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है. सवार्थ सिद्ध योग के पूरे दिन होने के कारण आप सायं काल यानी कि शाम के वक्त भी माता पार्वती और भोलेनाथ की आराधना कर सकते हैं.

रंगभरी एकादशी 2022 पूजा विधि एवं मंत्र
रंगभरी एकादशी को एक चौकी पर भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें. फिर गंगाजल, गाय के दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार पुष्प, अक्षत्, फल, फूल, शहद, सफेद चंदन, शक्कर आदि भोलेनाथ को अर्पित करें. इस दौरान पंचाक्षर मंत्र ओम नम: शिवाय का जप करें. इसके बाद माता पार्वती की सिंदूर, कुमकुम, अक्षत्, फूल, फल, श्रृंगार सामग्री अर्पित करके पूजा करें. शिव और शक्ति को रंग गुलाल अर्पित करें. शिव चालीसा पाठ, शिव आरती, माता पार्वती की आरती करें. पूजा के समापन पर शिव-शक्ति से अपनी मनोकामना व्यक्त कर उसको पूर्ण करने की प्रार्थना करें.

रंगभरी एकादशी पूजा से लाभ
1. रंगभरी एकादशी को शिव-पार्वती की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है.

2. यदि आपके दांपत्य जीवन में समस्याएं हैं, तो रंगभरी एकादशी पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें. आपके कष्ट दूर होंगे.

3. रंगभरी एकादशी पर शिव-पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है. इसके लिए महिलाओं को माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित करनी चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 18, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा...

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

by UB India News
August 11, 2026
0

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही...

Next Post
The Kashmir Files पर सियासी तूफान, राजनीतिक नेताओं का वार-पलटवार शुरू

The Kashmir Files पर सियासी तूफान, राजनीतिक नेताओं का वार-पलटवार शुरू

Air India के चेयरमैन बने एन चंद्रशेखरन

Air India के चेयरमैन बने एन चंद्रशेखरन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend