मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि प्रदेश में शराबबंदी से राज्य में आपसी झगड़े कम हुए हैं और महिला हिंसा में भी कमी आई है। समाज सुधार अभियान में सबका सहयोग जरूरी है। शराब‚ दहेज प्रथा और बाल विवाह को रोकने के लिए लोग आगे आयें। बिहार सबका है। जात–पात को लेकर विवाद पैदा नहीं करें‚ प्रेम और भाईचारा का वातावरण सूबे में बनाए रखें। बिहार के विकास में भी सभी लोग सहयोग करें। प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने में बिहार देश में अव्वल है। मुख्यमंत्री रविवार को मधेपुरा के बीएन मंड़ल स्टेडि़यम में समाज सुधार अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के हर तबके का उत्थान किया है‚जनता की सेवा करना ही उनका धर्म है। बिहार महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर रहा है। प्रदेश में शराबबंदी जीविका दीदियों की देन है। शराबबंदी की सफलता के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। सीएम बोले‚महात्मा गांधी कहते थे कि ‘शराब आदमी से सिर्फ पैसा ही नहीं छीनती बल्कि उसकी बुद्धि भी हर लेती है।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी जीविका दीदियों की देन है‚ जीविका दीदियों की मांग पर ही उन्होंने शराब बंदी की घोषणा की और सूबे में इसे सख्ती से लागू किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य के हर तबके के उत्थान के लिए काम किया है‚जनता की सेवा करना ही उनका धर्म है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने में बिहार देश में अव्वल है। नीतीश ने कहा कि शराबबंदी से राज्य में आपसी झगड़े कम हुए हैं और महिला हिंसा में भी कमी आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब के कारण २७ फीसदी सड़क दुर्घटनाएं होती थीं।
समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास...







