ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूस के यूक्रेन पर हमले से बाजार में सुनामी, Sensex 2702 और Nifty 815 अंक टूटा, निवेशकों के 13 लाख करोड़ डूबे

UB India News by UB India News
February 25, 2022
in कारोबार, खास खबर
0
रूस के यूक्रेन पर हमले से बाजार में सुनामी, Sensex 2702 और Nifty 815 अंक टूटा, निवेशकों के 13 लाख करोड़ डूबे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला करने से गुरुवार को दुनिया समेत भारतीय बाजार में सुनामी आ गया। बीएसई सेंसेक्स 2702 टूटकर 54,529 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 815 अंक लुढ़कर 16,247 अंक पर बंद हुआ। बाजार में बड़ी गिरावट आने से निवेशकों को एक दिन में 13 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा। दरअसल, बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का पूंजीकरण 23 फरवरी को 2,55,68,848 करोड़ से घटकर 24 फरवरी को 2,42,11,226 करोड़ रुपये पर बंद हुआ। इस तरह निवेशकों को एक कारोबारी दिन में 1,357,622 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। बाजार में गिरावट आने से सेंसेक्स और निफ्टी के सभी शेयर बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

मार्च 2020 के बाद दूसरी सबसे बड़ी गिरावट 

सेंसेक्स-निफ्टी में मार्च 2020 के बाद दूसरी सबसे बड़ी गिरावट गुरुवार को आई। 12 मार्च 2020, सेंसेक्स 2919.26 अंक (-8.18%) गिरा था। वहीं, निफ्टी 868.2 अंक (-8.30%) लुढ़का था। इसके बाद यह दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। आगे भी बाजार में गिरावट आने की आशंका विशेषज्ञ जता रहे हैं। आज बैंकिंग, आईटी, मेटल से लेकर वाहन कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

शेयर बाजार में आगे क्या?  

शेयर मार्केट एक्सपर्ट अखिलेश कुमार ने इंडिया टीवी को बताया कि निफ्टी ने अपना सपोर्ट तोड़ दिया है। ऐसे में अगला सपोर्ट 15800 का बनता है। अगर वह भी टूट जाता है तो अगला सपोर्ट 14980 का होगा। यह सब कुछ आगे रूस और यूक्रेन की स्थिति पर निर्भर करेगा। ऐसे में निवेशकों को अभी बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। जल्दबाजी में निवेश करना या बेचना नुकसान दे सकता है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर काफी नुकसान में रहे

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर काफी नुकसान में रहे। इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस आठ प्रतिशत तक नीचे आ गये। रूसी सैनिकों ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर हमला किया। इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा एवं प्रतिबंधों को नजरंदाज करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी कि कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ‘ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।’ यूक्रेन संकट बढ़ने के बीच वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट रही और कच्चे तेल की कीमत पांच डॉलर प्रति बैरल बढ़ गयी।  घरेलू शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बिकवाल बने हुए हैं और उन्होंने बुधवार को 3,417.16 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

क्या करें निवेशक
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे निवेशक घबराहट में बिकवाली नहीं करें। अगर लंबी अविध का लक्ष्य है तो बाजार में बने रहें लेकिन कोई नया निवेश नहीं करें। वहीं, छोटी अवधि के निवेश स्टॉपलॉश लगाकर कुछ शेयर से निकलने की कोशिश करें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
इस हमले से होनेवाली तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार:बायडेन

इस हमले से होनेवाली तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार:बायडेन

दुनिया में हो रही उथल-पुथल के वक़्त भारत को एक मजबूत नेतृत्व की ज़रूरत है

दुनिया में हो रही उथल-पुथल के वक़्त भारत को एक मजबूत नेतृत्व की ज़रूरत है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend