पंजाब में सियासी घमासान के बीच आखिरकार नरेंद्र मोदी की साेमवार काे फिर एंट्री हाे जाएगी। प्रधानमंत्री जालंधर में एक रैली काे संबाेधत करने आ रहे हैं। इसकाे लेकर भाजपा कार्यकर्त्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। रैली के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस पूरी तरह तैयार है। चार दिन से कमिश्नरेट पुलिस और देहात पुलिस प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर रिहर्सल कर रही है। यहां तक कि आदमपुर से जालंधर पीएपी में चौपर में बैठकर पहुंचने तक सुरक्षा प्रबंधों की सारी रिहर्सल की गई है। गाैरतलब है कि 5 जनवरी काे पीएम के दाैरान के दाैरान सुरक्षा चूक हाेने के बाद एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट है।
पंजाब में मतदान की तारीख नजदीक आते ही चुनावी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी साेमवार काे होशियारपुर और गुरदासपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के हक में रैली करेंगे। इस दौरान उनके निशाने पर अरविंद केजरीवाल रह सकते हैं। एक दिन पहले प्रियंका गांधी ने प्रत्याशियाें के हक में रैलियाें काे संबाेधित किया था। प्रियंका का कहना था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ मिले हुए थे। इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया गया।
केजरीवाल आज होशियारपुर में करेंगे पद यात्रा
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंदर केजरीवाल सोमवार को होशियारपुर में पद यात्रा करेंगे। इस दौरान आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान भी उनके साथ होंगे। केजरीवाल लगातार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अवैध रेत खनन को लेकर निशाने पर ले रहे हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि प्सर्वे के अनुसार मुख्यमंत्री चन्नी दोनों सीटों से हार रहे हैं। आप की सरकार बनी तो चन्नी पर लगे रेत खनन के आरोपों की जांच होगी।