ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिडिया और क्रोध ………….

UB India News by UB India News
February 6, 2022
in खास खबर, ब्लॉग, मीडिया
0
मिडिया और क्रोध ………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अगर आप ‘स्टैंड़अप कामेडियनों’ और ‘मिमिक्री’ कलाकारों जैसे राजू श्रीवास्तव से लेकर श्याम रंगीला आदि को छोड दें तो आजकल खबर चैनलों पर और यूट्यूब पर एक भी चेहरा ‘खुश’ और प्रसन्न नजर नहीं आता। यों मीडिया में दिखने वाले अधिकांश चेहरे चिकने–चुपडे होते हैं‚ खाए–पिए परिवारों के होते हैं‚ बडी–बडी गाडियों में आते–जाते हैं। बड़़ी कमाई करते हैं। फिर भी टीवी की खबरों या बहसों या सोशल मीडिया में नजर आते हैं‚ तो इतने नाराज‚ इतने गुस्से में भरे क्यों नजर आते हैंॽ क्या घृणा‚ क्रोध और बैर–भाव हमारा दैनिक स्वभाव बन चले हैंॽ

मीडिया की आम खबरों को देखें और उनमें प्रकट–अप्रकट घृणा को पढ़ें‚ क्रोध या दुश्मनी के भाव को पढ़ें तो लगता है कि हम एक ‘सामान्य’ समाज के बाशिंदे न होकर ‘असामान्य’ समाज के बाशिंदे हैं। टीवी चरचाओं और बहसों की बात करें तो दलों के प्रवक्ताओं के चेहरे दूसरे के प्रति हिकारत और घृणा से भरे नजर आते हैं। कुछ पुरुष प्रवक्ताओं और कुछ स्त्री प्रवक्ताओं के चेहरे तो कई बार ऐसे रौद्र रूप धारण कर आते हैं जैसे सामने वाले को कच्चा ही चबा जाएंगे। इसका एक बडा कारण संसदीय कार्रवाई का लाइव प्रसारण है। यहां हर नेता अपने क्षेत्र की जनता को प्रभावित करने के लिए बोलता है। कई नेता अपने क्रोध को जनता का क्रोध बना कर पेश करते हैं जबकि वह उनका वैचारिक ‘सत्तात्मक विमर्श’ होता है।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

हर क्रोधाभिव्यक्ति के बाद क्रोध करने वाले में एक खीझ और खिसियाहट बची रह जाती है‚ जो उसे और अधिक क्रोधी बनाती रहती है। हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि क्रोध से क्रोध बढता है। क्रोध से बैर–भाव बढता है‚ और अंततः हिंसा बढती है। हिंदी के आलोचक आचार्य रामचंद्र शक्ल ने कहा है कि ‘बैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है।’ यह ‘मुरब्बा’ मीडिया और सोशल मीडिया में दिन–रात बनता रहता है। इसका कारण मीडिया की प्रकृति है। मीडिया हर चीज को एक ‘प्रदर्शन’ और एक ‘अदाकारी’ में बदलता है। मीडिया में आकर हर बुरी से बुरी चीज भी डिजाइंड‚ पूर्ण और आकर्षक oश्य बन जाती है‚ जो हमें लुभाती है‚ और जिसकी नकल कर के हम खुद ही खुद को एक ‘मीडिया’ और एक ‘शो’ में बदल देना चाहते हैं। दूसरों की देखादेखी हम भी अपने क्रोध का ‘शो’ देने लगते हैं। यही मीडिया की सबसे बडी ‘मरीचिका’ है‚ और ‘छलना’ हैः आप तो अपने क्रोध का शो दिखाकर चले जाएंगे लेकिन जो आपकी नकल कर क्रोध का ‘शो’ देगा वो उसी से मरेगा।

याद रखेंः जो मीडिया आपको हीरो बनाता है‚ वही आपको जीरो बनाता है। प्रतिक्रिया में आप पहले से भी सवाया क्रोध दिखाने लगते हैं। टीवी और सोशल मीडिया एक भ्रम देता है। हम सोचते हैं कि टीवी में या सोशल मीडिया पर कुछ भी बोल देंगे और छूट जाएंगे। सोशल मीडिया में सक्रिय ऐसे बहुत से लोग चंद शब्दों से पहाड तोडना चाहते हैं। सोशल मीडिया द्वारा बनाए जाते आभासी संसार को नित्य की चोटों से हाड–मांस के ठोस और जटिल ‘आर्गनिक’ जीवन जगत को तोडना–बदलना चाहते हैं‚ और जब उसे न बदलता हुआ पाते हैं तो और अधिक क्षुब्ध और क्रुद्ध होते जाते हैं और अंततः उसे अपनी भाषा शैली‚ अदाकारी और फिर स्थायी मुद्रा बना लेते हैं। हमारे व्यक्तित्व में घृणा और क्रोध के बढने का एक कारण यह भी है।

निरे गुस्से की अदाकारी किस तरह आफत में डालती है‚ इसका एक उदाहरण इसी ससंद सत्र में तब दिखा जब एक सांसद जितनी देर बोलीं‚ गुस्से में तिलमिलाती हुई बोलीं। उनके गुस्से को देख जब चेयर रमा देवी जी ने प्यार से टोका कि आप जरा प्यार से बोलिए इतने गुस्से में न बोलिए.तो वे दिनकर की एक कविता को गलत–सलत पढकर अपने गुस्से को भी उचित ठहराने लगीं और बाद में उन्होंने यह तक ट्वीट कर दिया कि चेयर कौन होती हैं मुझे टेाकने और बताने वाली कि मैं गुुस्से से बोलूं कि प्यार से बोलंू.आप लोक सभा की मोरल साइंस टीचर नहीं हैं.। अगले दिन लोक सभा में कई विपक्षी नेताओं तक ने उनके आचरण की निंदा की। सोशल मीडिया में भी आलोचना हुई। ऐसे ही क्रोध से बोलने वालों के लिए कभी रहीम ने कहा थाः
‘अमृत जैसे वचन में रहिमन रिस की गांस जैसे मिसरी में मिली निरस बांस की फांस!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट और भारत

ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट और भारत

जब लता मंगेशकर के जन्मदिन का ‘तोहफा’ बनकर रिलीज हुआ 22 साल पुराना गाना

जब लता मंगेशकर के जन्मदिन का 'तोहफा' बनकर रिलीज हुआ 22 साल पुराना गाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend