ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुजफ्फरपुर जिले के बेला औद्योगिक क्षेत्र में हुआ भीषण हादसा,सात मजदूरों की मौत ,17 मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल

UB India News by UB India News
December 28, 2021
in कारोबार, दुर्घटना, मुजफ्फरपुर
0
मुजफ्फरपुर जिले के बेला औद्योगिक क्षेत्र में हुआ भीषण हादसा,सात मजदूरों की मौत ,17 मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र फेज–टू में स्थित अंशुल स्नैक्स एंड़ बेवरेज नूड़ल्स फैक्ट्री में रविवार की सुबह ब्वॉयलर फटने से सात मजदूरों की मौत हो गयी तथा १७ अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिला प्रशासन ने हालांकि शाम तक इस हादसे में सात मजदूरों की मौत होने की पुष्टि की है‚ लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। बताया जाता है कि जब यह घटना हुई‚ उस वक्त २५ मजदूर ब्वॉलर वाले कक्ष में मौजूद थे। ब्वॉयलर विस्फोट से फैक्ट्री की इमारत मलबे में तब्दील हो गई। वहीं बगल में स्थित चूड़ा मिल और एक दैनिक अखबार के भवन को भी क्षति पहुंची है। हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट से फैक्ट्री की बगल में स्थित चूड़़ा मिल को भी काफी क्षति पहुंची और उसके चार मजदूरों की मौत हुई है। चूड़़ा मिल से सटे एक दैनिक समाचार पत्र के ऑफिस को भी क्षति पहुंची है।

जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि बेला इंड़्ट्रिरयल एरिया‚ फेज–टू स्थित रोहुआ निवासी विकास मोदी की स्नैक्स फैक्ट्री में रविवार की सुबह करीब आठ बजे ब्वॉयलर फट गया। इसके साथ ही फैक्ट्री में आग लग गयी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी। उधर‚ थोडी ही देर में घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। अब तक सात मजदूरों के क्षत–विक्षत शव निकाले जा चुके हैं‚ जबकि १७ घायलों को श्रीकृष्ण मेडि़कल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। यह सूचना भी मिली कि अस्पताल पहुंचने के बाद तीन घायलों ने दम तोड़ दिया। हालांकि एसएसपी जयंतकांत ने छह लोगों के मरने की बात कही है। उन्होंने बताया कि हादसे के शिकार अधिकतर लोग दैनिक वेतनभोगी थे। बहरहाल फैक्ट्री एरिया को सील कर दिया गया है।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

हर मृतक के परिजनों को ४–४ लाख अनुग्रह राशि देने की घोषणा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री के बॉयलर फटने से मजदूरों की हुई मौत के मामले की जांच का आदेश दिया है और साथ ही मृतकों के परिजनों को चार–चार लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मरने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज कराने का भी निर्देश दिया। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। जांच के लिए पटना से अधिकारियों की टीम भेजी गयी है‚ जो घटना की जिम्मेदारी निर्धारित करेगी। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

बेला फेज 2 स्थित नूडल्स फैक्ट्री ब्लास्ट कांड में अगर वर्किंग डे होता तो लाश चुनते-चुनते लोग थक जाते। संयोग था कि रविवार का दिन था। सिर्फ 25 वर्कर ही काम पर आए थे। आम दिनों में एक शिफ्ट में 300 वर्कर फैक्ट्री में काम करते हैं। दो शिफ्टों में 300-300 मजदूर इस फैक्ट्री में काम करते हैं। सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक एक शिफ्ट होता है। इसके बाद दूसरा शिफ्ट रात भर चलता है। आसपास के लोग यही कह रहे थे कि गनीमत था कि रविवार छुट्टी का दिन था।

फैक्ट्री मालिक समेत 6 पर FIR

बियाडा क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी प्रशांत कुमार के बयान पर फैक्ट्री मालिक विकास मोदी, सुपरवाइजर दिग्विजय समेत छह पर गैर इरादतन हत्या की FIR देर रात दर्ज की गई। हालांकि, घटना के बाद से सभी आरोपी शहर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। देर रात तक किसी का सुराग नहीं मिल सका है।

कुरकुरे फैक्ट्री में मरे थे 7 लोग

दो साल पूर्व बोचहां में स्थित कुरकुरे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। इसमें भी 7 मजदूर जिंदा जल गए थे। इसके बाद से इस फैक्ट्री को सील कर दिया गया था। नूडल्स फैक्ट्री में ब्लास्ट से बोचहां वाली घटना भी एक बार फिर से ताजा हो गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

Next Post
मंडी दौरे पर पीएम मोदी आज, 3 दशक से अटकी 11,000 करोड़ की पनबिजली परियोजनाओं की देंगे सौगात

मंडी दौरे पर पीएम मोदी आज, 3 दशक से अटकी 11,000 करोड़ की पनबिजली परियोजनाओं की देंगे सौगात

आज का भारत रक्षा उपकरणों का भी कर रहा निर्यातः नित्यानंद

आज का भारत रक्षा उपकरणों का भी कर रहा निर्यातः नित्यानंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend