ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार पर राज्यपाल फागू चौहान से मिले शिक्षा मंत्री

UB India News by UB India News
November 28, 2021
in पटना, राजभवन, शिक्षा
0
बिहार के विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार पर राज्यपाल फागू चौहान से मिले शिक्षा मंत्री

PATNA RAJBHVAN MEIN EDUCATION MINISTER VIJAY CAUDHRY RAJPAL FAGU CHAUHANSE MULAQAT KI

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच होगी और कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि राज्यपाल फागु चौहान ने भी जांच कर कार्रवाई की बात कही है. उन्होंने मौलाना मजहरूल हक विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर कुद्दुस के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे गए पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम सचिवालय के द्वारा करवाई को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा गया था.

राज्यपाल ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों में व्याप्त गड़बड़ियों की जांच पर अपनी सहमति जताते हुए स्पष्ट रूप से कार्रवाई का आश्वासन दिया है. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. विजय चौधरी ने कहा कि इस मुद्दे पर राजभवन और सरकार के बीच तालमेल में कोई कमी नहीं है. सरकार को पूरा भरोसा है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच होगी और दोषी पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

RELATED POSTS

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

बता दें कि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ पिछले 15 दिन से निगरानी विभाग की जांच चल रही है. इस संबंध में बिहार और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है जिसमें कई दस्तावेज बरामद हुए हैं. वीसी राजेंद्र प्रसाद पर लगभग 30 करोड़ के गबन का आरोप है. लेकिन इसके बाद भी राजभवन ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. इस बीच मौलाना मजहरूल हक के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर कुद्दुस ने अपने ही विश्वविद्यालय का काला चिट्ठा खोल कर रख दिया है. उन्होंने तत्कालीन कुलपति एस.पी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

वहीं, एस.पी सिंह जो वर्तमान में ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (एलएनएमयू) के कुलपति और आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के प्रभारी वीसी हैं. दोनों जगह उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे हैं. ऐसे में सरकार ने इस मामले में चुप रहने के बजाय कार्रवाई की अनुशंसा राजभवन से कर दी है. पीएमओ ने भ्रष्टाचार को लेकर राज्यपाल फागू चौहान को दिल्ली तलब किया था. हाल ही में उन्होंने यहां जाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

by UB India News
July 24, 2026
0

NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 24, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

Next Post
CM नीतीश की बिजली के बिना RJD की लालटेन जलना नामुमकिन

CM नीतीश की बिजली के बिना RJD की लालटेन जलना नामुमकिन

बिहार में और बिजलीघर लगेंगे :आरके सिंह

बिहार में और बिजलीघर लगेंगे :आरके सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend