राजधानी से सटे नौबतपुर में हुए हाइप्रोफाइल हत्याकांड़ को लेकर पुलिस सघन जांच में जुट गयी है। एसएसपी ने इस मामले का खुलासा करने के लिए विशेष टीम के साथ ही एसकेपुरी और नाबैतपुर थाने को संयुक्त रूप से जांच करने का निर्देश दिया है। पुलिस टीम मृतका के घर से लेकर नौबतपुर जाने के मार्ग का सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस को शंका है कि किसी परिचित ने वारदात को अंजाम दिया है। मृतका के पर्स समेत दोनों मोबाइल गायब हैं। वारदात के खुलासा में मृतका का मोबाइल डे़टा ही मदद करेगा। पुलिस डे़टा व अन्य तकनीकी जानकारी हासिल कर रही है।
पुलिस आरंभिक जांच में इस तथ्य पर फोकस कर रही है कि रिमझिम की हत्या कर शव नौबतपुर में फेंकने के पीछे उस क्षेत्र के बदमाश से तो लिंक नहीं है। परिचितों पर भी पुलिस नजर रख रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस टीम ने रिमझिम के ब्यूटी पार्लर की महिला कर्मी समेत उनके अपार्टमेंट के गार्ड़ से पूछताछ की है। महिलाकर्मी ने बताया कि मैड़म मोबाइल पर कॉल आने के बाद यह कहकर निकली थी कि वह मीटिंग से आ रही हैं।
पति गाजीपुर के डॉक्टर श्विजीत चतुर्वेदी वहीं रहकर डें़टल प्रैक्टिस करते हैं। पत्नी रिमझिम चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिमझिम के पार्लर की कर्मी छोटी के अनुसार मंगलवार की शाम चार बजे के करीब उनके मोबाइल पर कॉल आया था। रिमझिम के मोबाइल पर किसने फोन किया था इस संबंध में महिलाकर्मी को पता नहीं है। रिमझिम को कोरोना हो गया था। वह पार्लर में कम ही आती थी।
एसकेपुरी थाने के बोरिंग रोड के सहदेव महतो मार्ग में रिमझिम चतुर्वेदी का फ्लैट और पार्लर है। कृष्ण कुंज अपार्टमेंट के पहले माले पर स्थित फ्लैट नंबर १२। में रिमझिम अपने बेटे के साथ रहती थी। बेटा १०वीं का छात्र है। पति डॉ. विश्वजीत चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बीच–बीच में पति गाजीपुर से पटना आया–जाया करते थे। वर्ष २००१ में इन दोनों ने प्रेम विवाह किया था। रिमझिम का मायका बक्सर में है और ससुराल गाजीपुर में। उनके देवर पटना में ही सीपीड़ब्लूड़ी में तैनात हैं। उनके प्रोफेसर बहनोई परिवार के साथ पटना के गोला रोड में रहते हैं। अपार्टमेंट के गार्ड उदय कुमार के मुताबिक रिमझिम मंगलवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे करीब पार्लर के लिए निकली थी। गार्ड़ अपार्टमेंट में चार वर्षों से काम कर रहा है।
पुलिस के मुताबिक मृतका के पास दो मोबेाइल फोन था दोनों ही गायब हैं। पुलिस को मौके से एक गोली मिली है। जांच टीम में जुटी टीम के एक अधिकारी के मुताबिक परिस्थितिजन्य साक्ष्य संकेत दे रहे हैं कि बदमाशों का एकमात्र लक्ष्य रिमझिम की हत्या करना ही था। उनके शरीर के सभी गहने ज्यों के त्यों मिले हैं। पुलिस को शक है कि किसी परिचित ने वारदात को अंजाम दिया और मोबाइल में छुपे राज के कारण दोनों मोबाइल गायब कर दिये।






