पंचायत चुनाव के सातवें चरण में सोमवार को 37 जिलों के 63 प्रखंड़ों की 904 ग्राम पंचायतों में हुए चुनाव की मतगणना कड़़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी और मतगणना बृहस्पतिवार तक चलेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। कुल २७‚७३० पदों के विरूद्ध १ लाख ८ हजार ६१ उम्मीदवार मैदान में हैं। ग्राम पंचायत मुखिया‚ ग्राम पंचायत सदस्य‚ पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव ईवीएम से कराये गये हैं। इन पदों के लिए मतगणना शुरू होने के एक ही घंटे के बाद परिणाम आने लगेंगे जबकि सरपंच और पंच का चुनाव मतपत्र से कराया गया है। इन पदों के मतगणना में समय लगेगा। मतगणना केंद्र संबंधित जिला मुख्यालय या अनुमंड़ल मुख्यालय में बनाये गये हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतगणणना की पूरी तैयारी की ली गयी है। मतदान की हीं तरह मतगणना के लिए भी साफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है। संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षकों को स्वतंत्र‚निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में मतगणना कराने की हिदायत दी गयी है। मतगणना के लिए पांच हॉल बनाये गये हैं। ग्राम पंचायत मुखिया‚ ग्राम पंचायत सदस्य‚ पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद के लिए अलग–अलग मतगणना हॉल में मतगणना होगी जबकि सरपंच और पंच पद के लिए अलग मतगणना हॉल में मतगणना की जायेगी।
ईवीएम से प्राप्त आंकडों के आधार पर ओसीआर साफ्टवेयर के माध्यम से रिजल्ट जारी किया जायेगा। इस चरण में ग्राम पंचायत सदस्य के १२‚२७२‚ ग्राम पंचायत मुखिया के ९०४ ‚ पंचायत समिति सदस्य के १२४५‚ जिला परिषद सदस्य के १३५ ‚ ग्राम कचहरी सरपंच के ९०४ और ग्राम कचहरी पंच के १२‚२७२ पदों के लिए मतदान हुआ। इस चरण ३३८९ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के १३४‚ पंचायत समिति सदस्य के ५‚ ग्राम कचहरी सरपंच के एक और ग्राम कचहरी पंच के ३२४९ पद शामिल हैं। इसके साथ कुल २१७ पद ऐसे हैं‚ जहां किसी ने नामांकन नहीं किया है। लिहाजा ये पद रिक्त रह गए हैं। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के १० पद हैं और ग्राम कचहरी पंच के २०७ पद हैं।
Bihar Panchayat, Mujkiya Chunav Result LIVE Update:
10:00 AM- पटना की मैनपुर अंदा पंचायत से सुनीता देवी को हरा सुनील कुमार मुखिया बने। पटना की रामपुर फरीदपुर पंचायत पुराना से नीरज कुमार मुखिया के चुनाव में विजयी।
09:45 AM- मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की चतुर्सी पंचायत से मुखिया पद पर दिवाकर कुमार जीते। कांटी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 बीरपुर से निवर्तमान मुखिया कुमारी याचना विजयी। उधर, जमुई के झाझा प्रखंड की छापा पंचायत से पप्पू कुमार यादव की मुखिया चुनाव में जीत।
09:36 AM- भोजपुर जिले में पहला रिजल्ट मुखिया का आया। वहां रतनाढ़ पंचायत से दोबारा विनोद कुमार चौधरी जीते। जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड की पुनहदा पंचायत से निभा कुमारी मुखिया निर्वाचित। कैमूर के भगवानपुर प्रखंड की रामगढ़ पंचायत से अनीता देवी मुखिया का चुनाव जीतीं।
09:31 AM- जमुई के झाझा प्रखंड की धमना पंचायत से प्रतीक संतु उर्फ पप्पू शर्मा ने मनोहर मंडल को 2435 मत से मुखिया के चुनाव में पराजित कर दिया। शिवहर की माली पोखरभिंडा पंचायत में उमेश साह मुखिया का चुनाव जीते। शिवहर के सुगिया कटसरी पंचायत से आफताब आलम की जीत।
09:28 AM- पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए संबंधित केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में जीत के बाद किसी प्रकार का विजय जुलसू निकालने से प्रत्याशियों को मना किया गया है। ऐसे करने पर प्रत्याशियों पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
09:15 AM- जहानाबाद जिले में एसएस कालेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां अंदर जाने के पूर्व सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की कड़ाई से जांच की गई है। मतगणना केंद्र पर प्रवेश दिए जाने का क्रम अभी जारी है।
09:00 AM- नालंदा के चंडी व नूरसराय प्रखंडों की मतगणना बिहारशरीफ के नालंदा कालेज मतगणना केंद्र पर हो रही है। एक घंटे के भीतर चुनाव परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। दोनों प्रखंडों में जिला पार्षद की दो-दो सीटें हैं, जिनके नतीजे पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
08:55 AM- कटिहार के मनिहारी व अमदाबाद प्रखंडों में भी मतगणना में विलंब दिख रहा है। वहां की 26 पंचायतों की मतगणना कुछ देर में बाजार समिति स्थित केंद्र पर शुरू होगी।
08:29 AM- बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड की 19 पंचायतों की गिनती नौ बजे से शुरू हो सकेगी। इसके लिए 15 टेबल लगाए गए है। मतगणना में 524 पदों के लिए 1956 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। सबसे पहले बारसाबाद पंचायत की गिनती शुरू होगी। 10 बजे से परिणाम आने लगेंगे।
08:15 AM- पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिसा स्थित बाजार समिति परिसर में सिकटा एवं मैनाटांड़ प्रखंडों के पंचायत चुनाव के मतगणना को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। केंद्र पर मतों की गिनती के लिए एक हजार कर्मियों को लगाया गया है। सभी कर्मी मतगणना केंद्र के अंदर पहुंच चुके हैं। बाहर भीड़ अनियंत्रित हो रही है। सुरक्षा बल उसे नियंत्रित करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
.jpg)
08:01 AM- बिहार के 37 जिलों में हुए सातवें चरण के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हो गई है। हालांकि, कुछ जगह तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहां भी मतगणना कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी।
07:45 AM- मतगणना में अब कुछ ही मिनटों का इंतजार बचा है। मतगणना केंद्रों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि केंद्रों में पहुंच चुके हैं।
07:35 AM- पंचायत चुनाव के मतदान के दिन लखीसराय, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण आदि कई जगह बूथों पर हंगामा व मारपीट की घटनाएं हुईं थीं। इसे देखते हुए पुलिस खास सतर्कता बरत रही है।
07:20 AM- मतगणना केंद्रों तक आने वाले रास्तों में यातायात को बैरिकेडिंग कर नियंत्रित किया गया है। शहरों में पुलिस गश्ती शुरू है। चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात दिख रहे हैं। आने-जाने वालों की जांच की जा रही है।
07:05 AM- मतगणना शुरू होने में अब एक घंटे क वक्त बचा है। इस बीच मतगणना केंद्रों में प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों का आना जारी है। केंद्रों बे बाहर समर्थकों की भीड़ लगने लगी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट है।

06:55 AM- सातवें चरण के जिलावार मतदान प्रतिशत की बात करें तो अररिया में 65.88, औरंगाबाद में 61.50, बांका में 64.35, बेगूसराय में 67.01, भागलपुर में 67.45, भोजपुर में 63.64, बक्सर में 60.20, दरभंगा में 54.83, में 72.50, गोपालगंज में 55.66, जहानाबाद में 64.32, जमुई में 60.50, कैमूर में 54.00, कटिहार में 60.87, खगडिय़ा में 62.73, किशनगंज में 65.85, लखीसराय में 62.95, मधेपुरा में 68.09, मधुबनी में 59.27, मुंगेर में 66.07, मुजफ्फरपुर में 61.27, नालंदा में 61.47, नवादा में 60.96, पश्चिम चंपारण में 65.21, पटना में 58.57, पूर्णिया में 63.53, पूर्वी चंपारण में 62.94, रोहतास में 66.00, सहरसा में 63.25, समस्तीपुर में 61.02, सारण में 50.68, सीतामढ़ी में 62.17, सिवान में 59.01, शेखपुरा में 61.69, शिवहर में 63.51, सुपौल में 66.65, वैशाली में 53.60 वोट पड़े थे।
06:29 PM- सातवें चरण में 27,730 पदों के लिए मतदान हुआ है। इस चरण के कुल 1,01,984 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज की मतगणना में होने जा रहा है। सातवें चरण में 3,389 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जिनमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के 134, ग्राम कचहरी पंच के 3,249, पंचायत समिति सदस्य के पांच और ग्राम कचहरी सरपंच का एक प्रत्याशी शामिल है।
06:00 AM- सातवें चरण के पंचायत चुनाव में कुल 62.14 प्रतिशत वोट पड़े थे। इनमें पुरुष मतदान 58.70 प्रतिशत तो महिला मतदान 65.58 प्रतिशत रहा था। पंचायत चुनाव के सातवें चरण की मतगणना में आज जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच व पंच के पदाें के 1,01,984 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।







