ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

JNU में फिर भिड़े ABVP और AISA गुट के छात्र, दर्जन भर छात्र चोटिल

UB India News by UB India News
November 16, 2021
in खास खबर, शिक्षा
0
JNU में फिर भिड़े ABVP और AISA गुट के छात्र, दर्जन भर छात्र चोटिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक बार फिर एबीवीपी और वाम समर्थक एआईएसए छात्र संगठन के दो गुटों के बीच हिंसा हो गई है. एबीवीपी ने मीटिंग के दौरान एआईएसए से जुड़े छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस झड़प में लगभग दर्जन भर छात्रों के घायल होने की भी खबरें हैं. एबीवीपी का आरोप है की झड़प में कई छात्रों को चोट आई, जिनका एम्स में इलाज करवाया गया. मामला 14 नवंबर की रात 9 बजकर 45 मिनट का बताया जा रहा है. इस मामले में दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में एबीवीपी की तरफ से शिकायत दी गई है. पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है. अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है.

रविवार देर शाम हुई झड़प
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल छात्रों में से 3 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. छात्रसंघ के सदस्यों ने बताया कि झड़प में गंभीर रूप से घायल छात्रों को नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक जेएनयू में रविवार शाम छात्रों के दो गुटों में पहले बहस शुरू हुई और फिर धक्का-मुक्की हुई. जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और लेफ्ट समर्थित छात्रों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक नौबत आ गई. पुलिस को दी शिकायत में दोनों ही गुटों के छात्रों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है.

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

पुलिस में शिकायत, लेकिन कोई एफआईआर नहीं
डीसीपी साउथ वेस्ट गौरव शर्मा के मुताबिक रविवार को थाना वसंत कुंज नार्थ में नारेबाजी और झगड़े की आशंका की सूचना मिली थी. पुलिस ने तुरंत कॉल का जवाब दिया. हालांकि मौके पर किसी तरह का झगड़ा नहीं हुआ. पूछताछ करने पर पता चला कि छात्र संघ हॉल में मीटिंग आयोजित करने को लेकर छात्रों के दो गुटों में तीखी नोकझोंक हुई. जेएनयूएसयू ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर बैठक में खलल डालने और दूसरे पक्ष से मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं. रात की वारदात के बाद से कैम्पस मे तनाव की स्थिति है, जिसको लेकर आज दिन मे ABVP के छात्र प्रदर्शन करेंगे. वहीं शाम में लेफ्ट समर्थक छात्र कैम्पस मे प्रदर्शन करेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
प्रदूषण लॉकडाउन को तैयार दिल्ली सरकार, SC में दिया हलफनामा

प्रदूषण लॉकडाउन को तैयार दिल्ली सरकार, SC में दिया हलफनामा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend