ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

घृणा का व्यपार और फेशबुक

UB India News by UB India News
November 14, 2021
in कारोबार, खास खबर, ब्लॉग, राष्ट्रीय
0
घृणा का व्यपार और फेशबुक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जब से ‘फेसबुक’ की एक अधिकारी फ्रांसिस होजेन ने ‘सीटी बजाने वाले’ (व्हिसिल ब्लेाअर) का काम किया है! लोगों का ध्यान उसके दोगलेपन की ओर गया है! फ्रांसिस होजेन का कहना है कि फेसबुक ने अपने उपभोक्ताओं (यूजर्स) की चिंता न करके अपने मुनाफे की चिंता की! बढते ‘हेट कंटेट’ (घृणात्मक अंतर्वस्तु) को हटाने की जगह उसे जस–का–तस जाने दिया और इस तरह ‘हेट कल्चर’ (घृणा की संस्कृति) को बढाने में योगदान दिया!

एक आरोप यह भी है कि उसने तीसरी दुनिया के देशों; जैसे (भारत) की स्थानीय भाषाओं में लिखे जाने वाले ‘हेट–संदेशों’ को न संपादित किया‚ न आपत्तिजनक सामग्री की रोका! ऐसी सामग्री को रोकने के लिए स्थानीय भाषाओं को समझने वाले जितने एक्सपर्ट चाहिए थे‚ उनकी नियुक्ति नहीं की! एक सूचना के अनुसार आज भारत में फेसबुक के लगभग सैंतीस करोड उपयोक्ता हैं! फेसबुक ने प्रथमतः चार भाषाओं–हिंदी तमिल उर्दू बंगाली–में संदेश देने के लिए डिजिटल व्यवस्था की और अंग्रेजी के माध्यम से बाईस भारतीय भाषाओं में से बारह भाषाओं में संदेश देने की सुविधा दी‚ लेकिन संदेश की छलनी (संपादन प्रक्रिया) नहीं पैदा की!

RELATED POSTS

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

फेसबुक पर एक आरेाप यह भी है कि पिछले कुछ बरसों में फेसबुक पर मुस्लिम विरोधी संदेशों में कोई ३०० प्रतिशत की बढोतरी देखी गई है और उसमें ‘इस्लामोफोबिया (इस्लाम का डर) हावी है! इसका कारण यह बताया जा रहा है कि फेसबुक स्थानीय शासकों को नाराज नहीं करता! अपने धंधे की खातिर वह ऐसा कोई काम नहीं करता‚ जिससे शासक नाराज हों! हमारी नजर में यह तर्क एक ‘असवरवादी तर्क’ है! यानी सोशल मीडिया भी राष्ट्रीय मीडिया की तरह सत्ता का चमचा है! जिस तरह राष्ट्रीय मीडिया सत्ता के अनुकूल रहने में भलाई देखता है उसी तरह सोशल मीडिया भी आचरण करता है! यदि ऐसे अवसरवादी तर्क को आगे बढाएं तो मानना होगा कि जब इसकी सत्ता बदल जाएगी तो ऐसे ‘हेट संदेश’ बंद हो जाएंगे क्योंकि फेसबुक फिर नई सत्ता का मुंह देखकर काम करने लगेगा! लेकिन क्या इतने से हेट संदेश बंद हो जाएंगेॽ जी नहीं! सत्ता बदलते ही कोई अन्य समुदाय किसी दूसरे समुदाय के खिलाफ अपनी हेट निकालने लगेगा! कहने की जरूरत नहीं कि ऐसा कहने वाले न राष्ट्रीय मीडिया का मिजाज जानते हैं न सोशल मीडिया के मिजाज को समझते हैं! ध्यान से देखें तो मालूम होगा कि सोशल मीडिया का अपना मिजाज ‘तुरतावादी’ और ‘सतहवादी’ है!

मनोविश्लेषक बताते हैं कि सोशल मीडिया न आदमी को केवल ‘आत्मरतिवादी’ बनाता है बल्कि ‘अतिवादी’ भी बनाता है! इतना ही नहीं सोशल मीडिया आदमी को उसके ठोस देशकल से काटकर उसे ‘साइबर स्पेस’ के ‘प्रपंच’ में दाखिल करके उसे कुछ–का–कुछ बना देता है! वहां पहुंचकर हर आदमी बिना कुछ किए–धरे तुरंत ‘ब्रह्मपद’ पा लेता है। सोशल मीडिया भी ‘बॉटस’ के जरिए उसकी ‘आत्मरति’ और उसके‘दुरहंकार को बढाता रहता है! घृणा अपने को श्रेष्ठ समझने के थोथे दुरहंकार का परिणाम है और अगर समाज में भी पहले से ‘हेटीला’ वातावरण हो तो ‘हेट’ की फसल और भी लहलहाती है! यही हो रहा है! इसका कारण सोशल मीडिया का ‘तुरंतावादी’ मिजाज भी है! वह ‘तुरता’ भाव से काम करता है! इसीलिए यहां सामान्य ‘बातचीत’ भी ‘हार–जीत’ में बदल जाती है! तुरंत ही जगत को जीत लेने का वहम आदमी में एक ‘हत्यारी वृत्ति’ पैदा कर देता है! आप या तो ‘पसंद’ किए जा सकते हैं या ‘नापसंद’ और इसी ‘नापसंद’ का दूसरा चरम पद है ‘घृणा’! ‘घृणा’ इसलिए भी अधिक बिकती है क्योंकि घृणा तुरंत ध्यान खींचती है। आज का सामाजिक वातावरण भी तो ऐसा है कि प्यार की भाषा की अपेक्षा घृणा की भाषा के जरिए आप लोगों का ध्यान अधिक खींच सकते हैं!

जितने जोरदार तरीके से आप किसी से ‘घृणा’ करेंगे उतने ही आप चरचा में होंगे क्योंकि प्यार की अपेक्षा ‘हेट’ सबको चौंकाती है! हम याद कर सकते हैं कि कभी ‘आई लव यू’ कहना चौंकाता था आजकल ‘आई हेट यू’ कहना चौंकाता है! ध्यान रहे ‘हेट’ मीडिया में नहीं जन्मी! वह पहले समाज में पैदा हुई है! वह बाकी मीडिया में भी है‚ लेकिन फेसबुक में कुछ अधिक है! बस! और हेट की भाषा भी तो एक नई भाषा है‚ जिसे पकडना कई बार नामुमकिन होता है! इसलिए हमारा मानना है कि घृणा का बाजार जब तक है घृणा बिकती रहनी है और जब लोग घृणा सेे उब जाएंगे तो कोई और भाव बिकने लगेगा!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

by UB India News
July 14, 2026
0

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत 15 जुलाई, 2026 से टैरिफ में कटौती शुरू होने...

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

वैश्विक तनाव से भारत में महंगाई की आहट……………

देश की खुदरा महंगाई दर जून में बढ़कर 4.38% हुई

by UB India News
July 14, 2026
0

जून में भारत की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.38% हो गई, जो मई में 3.93 प्रतिशत थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन...

Next Post
गया में नक्सलियों ने परिवार के 4 लोगों को फांसी पर लटकाया

गया में नक्सलियों ने परिवार के 4 लोगों को फांसी पर लटकाया

CBI और ED के डायरेक्टर का कार्यकाल 5 साल तक बढ़ाया गया, मोदी सरकार लायी अध्यादेश

CBI और ED के डायरेक्टर का कार्यकाल 5 साल तक बढ़ाया गया, मोदी सरकार लायी अध्यादेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend