ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव के छठे चरण की काउंटिंग

UB India News by UB India News
November 16, 2021
in खास खबर, पटना, बिहार
0
पंचायत चुनाव के छठे चरण की काउंटिंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण की सीटों पर आज नतीजों का दिन है। छठे चरण में आज 37 जिलों के 57 प्रखंडों में वोटिंग हुई थी। शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना केंद्र के बाहर सुबह से ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ लगी है। केंद्र के बाहर और अंदर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पूरे चुनाव में पहली बार किसी चरण की वोटिंग के 10 दिन बाद नतीजे जारी होंगे। ऐसा दीपावली और छठ की छुट्‌टी के कारण हुआ। मतगणना आज से शुरू हुई, जो रविवार को भी जारी रहेगी।

मतगणना अपडेट्स

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

  • मुजफ्फरपुर के अहियापुर से मुखिया प्रताशी सुनील कुमार गुप्ता की जीत। मोतीपुर प्रखंड की महमदपुर महमदा पंचायत से पूर्व मुखिया मनोज सिंह 21 मतों से जीते। परसौनीनाथ पंचायत से दूसरी बार फिर बने मुखिया हीरालाल खड़िया। बांसघाट पंचायत से मुखिया पद से रुकैया खातून जीती।
  • लखीसराय की बालगुदर पंचायत से बाहुबली अनिल कुमार सिंह ऊर्फ मखरू सिंह अपने रिश्तेदार सरहज व निवर्तमान मुखिया कुसुम देवी से 1700 वोट से जीते।
  • गया के आमस प्रखंड से निवर्तमान प्रमुख रिंकी सिंह बड़की चिलमी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद से हुईं निर्वाचित, रामपुर पंचायत से मुखिया पद के अनुराग पासवान उर्फ डब्लू सिंह ने जीत दर्ज कर ली।
  • सीवान के बड़हरिया प्रखंड की कैलगढ़ उत्तरी पंचायत से रामबालक साह, लकड़ीं खुर्द पंचायत से गुड्डी देवी, औराई पंचायत से कालेश्वर प्रसाद, लकड़ीं दरगाह पंचायत से संजय प्रसाद, पकड़ी पंचायत से मो. आलमगीर मुखिया के पद पर विजयी।

मुंगेर में सास-बहू दोनों को 144-144 वोट
मुंगेर में पंचायत चुनाव में बहू ने सास को दी पटखनी, लॉटरी के माध्यम से आया परिणाम। पर्चा निकला बहू के नाम। ​​​​​​​धरहरा प्रखंड की 13 पंचायत की मतगणना सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ हुई। बाहा चौकी वार्ड नंबर 4 के वार्ड सदस्य के पद के लिए 2 प्रत्याशी सास और बहू चुनाव मैदान में थीं। दिलचस्प पहलू यह है कि मतगणना के बाद दोनों का परिणाम टाई हो गया। 288 मत में दोनों को मतदाताओं ने 144-144 मत दे दिया था। मजदूर को बुलाकर पर्चा निकलवाया गया तो बहू सुनीता देवी के नाम से पर्चा निकला और सास हार गई।

सास तारा देवी बायं व बहू सुनीता देवी।
सास तारा देवी बायं व बहू सुनीता देवी।

​​​​​​​सीतामढ़ी में सुरक्षाकर्मियों पर लगा मनमानी का आरोप
इधर, सीतामढ़ी के SIT कॉलेज में दो प्रखंड मेजरगंज और बेलसंड की मतगणना हो रही है। यहां प्रत्याशी समर्थकों की सुरक्षाकर्मियों से विवाद हो गया। समर्थकों का आरोप है कि पास होने के बावजूद उनको मतगणना केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया गया। आरोप है कि खैरवा पंचायत वार्ड नंबर-3 की प्रत्याशी खुशबू सिंह के पति अमित सिंह के साथ पुलिस ने बदसलूकी की। उनको गाली-गलौज करके वहां से भगा दिया।

सीतामढ़ी में जांच करते हुए सुरक्षाकर्मी।
सीतामढ़ी में जांच करते हुए सुरक्षाकर्मी।

अमित सिंह ने बताया कि पास के बावजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर प्रवेश नही करने दिया। गाली-गलौज भी की। जब अमित सिंह ने इसका कारण पूछा तो सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि जाओ जिससे कंपलेन करनी हो कर दो। हालांकि, इस संबंध में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। अगर उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया गया है तो ये गलत है। अंदर वाहन लेकर जाना वर्जित है। जिनके पास पास है उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसी बात सामने आई है तो पता करते हैं।

मोतिहारी में मतगणना केंद्र के बाहर उमड़ी भीड़।
मोतिहारी में मतगणना केंद्र के बाहर उमड़ी भीड़।
नवादा के KLS कॉलेज में ईवीएम लेकर जाते कर्मी।
नवादा के KLS कॉलेज में ईवीएम लेकर जाते कर्मी।

छठे चरण की सीटों पर नतीजे
छठे चरण में पदों की कुल संख्या 26 हजार 200 है, जिसमें ग्राम पंचायत के सदस्य के 11,592 पद हैं। मुखिया के 848 पद हैं, पंचायत समिति सदस्य के 1186, जिला परिषद सदस्य के 134, ग्राम कचहरी पंच के 11592 और सरपंच के 848 पद हैं। इस चरण में चुनाव लड़ने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या 94188 है। पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 43 हजार 840 है तो महिला उम्मीदवारों की संख्या 50348 है।

पद वार उम्मीदवारों की संख्या की बात करें तो ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 53 हजार 192 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा, मुखिया पद पर 6976 उम्मीदवार हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 7844 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला परिषद सदस्य पद पर 1378 उम्मीदवार, ग्राम कचहरी पंच पद पर 19 हजार 633 उम्मीदवार मैदान में है। ग्राम कचहरी सरपंच के पद पर 5 हजार 165 उम्मीदवार मैदान में हैं।

3540 पदों पर निर्विरोध हो चुका है निर्वाचन
छठे चरण की सीटों पर 3540 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 135 उम्मीदवार, ग्राम कचहरी पंच पद पर 3403, ग्राम कचहरी सरपंच पद पर 1 और पंचायत समिति सदस्य के 1 सीट पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
इंसानियत से दूर होता जा रहा है इंसान: अतुल मलिकराम

परिवर्तन ही संसार का नियम है", भूल चले हैं इस कहावत को हम: अतुल मलिकराम

छठ बाद लौटने लगे परदेशी‚ ट्रेनों व बसों में भारी भीड़़

छठ बाद लौटने लगे परदेशी‚ ट्रेनों व बसों में भारी भीड़़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend