ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमित शाह आज से वाराणसी दौरे पर, यूपी चुनाव से पहले देंगे जीत का मंत्र

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मैदान संभालने के लिए कमर कस ली है। पहले भी रणनीति की क्षेत्रवार समीक्षा कर लखनऊ से चुनावी दुंदुभी बजा चुके शाह वाराणसी में संगठन के साथ 403 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए मंथन करेंगे, वहीं पीएम मोदी उपहारों के साथ जनसभाएं कर अवध, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिम में माहौल बनाने के लिए इसी माह सिलसिलेवार दौरे करेंगे।

UB India News by UB India News
November 13, 2021
in उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
अमित शाह आज से वाराणसी दौरे पर, यूपी चुनाव से पहले देंगे जीत का मंत्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह राज्य विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का दौरा करने वाले हैं. शाह दो दिवसीय यात्रा के दौरान वाराणसी में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में भाग लेंगे. वह राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित भाजपा पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे. शाह भाजपा के सोशल मीडिया स्वयंसेवकों और बूथ अध्यक्षों से अलग-अलग मुलाकात करेंगे. वह क्षेत्र के सांसदों के प्रदर्शन के बारे में भी फीडबैक लेंगे. बैठक के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे. माना जा रहा है कि यह बैठक 2022 चुनाव को लेकर भाजपा संगठन की अब तक की सबसे बड़ी बैठक होगी.

शाह शनिवार को विपक्षी समाजवादी पार्टी के गढ़ आजमगढ़ में एक विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे. वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा क्षेत्र है और उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें राज्य में भाजपा के बदलाव का सूत्रधार माना जाता है. वर्ष 2017 के चुनावों में भाजपा ने 39.67 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 312 सीटें जीती थीं. इसके बाद वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने राज्य के 80 संसदीय क्षेत्रों में से 62 पर जीत हासिल की थी. उत्तर प्रदेश विधानसभा के 403 सदस्यों का चुनाव करने के लिए अगला विधानसभा चुनाव फरवरी से मार्च 2022 के महीने में उत्तर प्रदेश में होगा. 2017 में चुनी गई मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को समाप्त होगा.

RELATED POSTS

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

अमित शाह का होगा भव्य स्वागत

भाजपा की ओर से अमित शाह के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। 23 स्थानों पर स्वागत प्वाइंट बनाया गया है। सर्किट हाउस में बुधवार क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव ने जिला व महानगर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट से राजमार्ग तक पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के सभी चार मंडलों के पदाधिकारी, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य ढोल नगाड़ों के साथ गृह मंत्री के काफिले पर पुष्प वर्षा करेंगे। जिले के 15 मंडलों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में एयरपोर्ट तिराहे से भोजूबीर रोड तक स्वागत करेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र, जिला व महानगर के अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारी संयुक्त रूप से रिंग रोड पर सीएनजी फीलिंग स्टेशन के सामने स्वागत करेंगे। सभी मोर्चों के पदाधिकारियों को भी लगाया गया है। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया। इसमें क्षेत्रीय महामंत्री सुशील चौरसिया, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, क्षेत्र मंत्री डा. सुदामा पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र आदि मौजूद थे।

12 नवंबर का कार्यक्रम

-दोपहर सवा तीन बजे दिल्ली स्थित आवास से काशी के लिए रवाना होंगे

-दोपहर पौने चार बजे एएफएस पालम टेक्निकल एरिया से विमान द्वारा प्रस्थान करेंगे।

-शाम पांच बजे बाबतपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आगमन होगा

-शाम सवा पांच बजे बड़ा लालपुर स्थित पं. दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचेंगे।

-रात आठ बजे तक भाजपा के प्रदेश स्तरीय बैठक में शिरकत करेंगे।

-रात साढ़े आठ बजे नगवां लंका स्थित अमेठी कोठी पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

13 नवंबर का कार्यक्रम

-पौने 10 बजे अमेठी कोठी से बड़ा लालपुर स्थित पं. दीनदयाल हस्तकला संकुल के लिए प्रस्थान करेंगे।

-सुबह सवा 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

-दोपहर सवा 12 बजे पं. दीनदयाल हस्तकला संकुल से प्रस्थान कर बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट जाएंगे।

-दोपहर साढ़े 12 बजे बाबतपुर से हेलीकाप्टर द्वारा आजमगढ़ जाएंगे।

-दोपहर एक बजे आजमगढ़ के अशफाकपुर पहुंचेंगे, जहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

-दोपहर का भोजन कर पौने तीन बजे बस्ती जिले के लिए रवाना होंगे।

-दोपहर सवा तीन से साढ़े तीन बजे तक अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे।

-साढ़े तीन बजे शिव हर्ष किसान पीजी कालेज बस्ती में जनसभा को संबोधित करेंगे।

-साढ़े चार बजे बस्ती की जनसभा से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

-शाम सवा पांच बजे गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

by UB India News
July 13, 2026
0

तमिलनाडु की थलापति विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस...

Next Post
PM मोदी ने स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को वि​तरित किए ई-प्रॉपर्टी कार्ड

आम आदमी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुरू करेंगे ये 2 योजनाएं, होंगे बड़े फायदे

दिल्ली में यमुना के गंदे पानी में छठ पूजा करने को मजबूर हुए व्रती

दिल्ली में यमुना के गंदे पानी में छठ पूजा करने को मजबूर हुए व्रती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend