ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मौसम का इशारा समझो……………

UB India News by UB India News
November 12, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पर्यावरण, राष्ट्रीय
0
मौसम का इशारा समझो……………

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जलवायु पर स्टाकहोम के ग्लासगो में चल रहा संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन शुक्रवार को खत्म होगा। लेकिन इसी साल दुनिया के विभिन्न भागों में कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं जो बताती हैं कि मौसम रह रहकर इशारे दे रहा है कि जितना जल्दी हो सके इस बारे में सचेत हो जाना चाहिए वरना संभलने का वक्त नहीं मिलेगा। हमारा देश भी ऐसी घटनाओं से अछूता नहीं है। दक्षिण भारत का प्रमुख शहर चेन्नई पिछले पांच दिन से भारी बारिश से बेहाल है। बारिश ने स्कूल‚ कॉलेज और दफ्तरों समेत जनजीवन को अस्त–व्यस्त किया हुआ है। भारत की उत्पादन राजधानी कहे जाने वाले चेन्नई में शनिवार रात से ही भारी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। सड़कें पानी से लबालब हैं। उनमें कारें तक डूबी हुई हैं। राहत कार्य के लिए रबर की नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स राहत और बचाव कार्य में जुटी है। यह चेन्नई में २०१५ के बाद की सबसे भारी बारिश है। २०१५ में नवम्बर–दिसम्बर में उत्तर पूर्वी मॉनसून के कारण दक्षिण भारत में भारी बारिश हुई थी तब चेन्नई में भीषण बाढ़ आ गई थी। उस बाढ़ में लगभग ३०० लोग मारे गए थे और १८ लाख से ज्यादा प्रभावित हुए थे। बीस हजार करोड़ रु पये से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ था। इस बारिश ने भी चेन्नई के लोगों की छह साल पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है‚ जो पश्चिम–उत्तर–पश्चिम की ओर बढ रहा है। स्थानीय पुलिस‚ सशस्त्र रिजर्व बल‚ तमिलनाडु विशेष पुलिस और होम गार्ड के कुल ७५‚००० जवानों को तैयार रखा गया है। तटीय सुरक्षा समूह के ३५० कर्मियों के साथ बचाव नौकाओं समेत पुलिस की २५० विशेष टीमों को भी तैनात किया गया है। पूरे दक्षिण चेन्नई में केबल की खराबी और फीडर ट्रिपिंग के कारण बिजली गुल है। कई इलाकों में बाढ़ के कारण एहतियात के तौर पर बिजली बंद कर दी गई है। पिछले एक महीने में यह तीसरा ऐसा वाकया है जब एकाएक हुई बारिश के कारण आई बाढ़ ने लोगों को प्रभावित किया है। अक्टूबर में ही केरल के कई जिलों में बारिश के बाद बाढ़ से २६ से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। उसके फौरन बाद उत्तराखंड में भी भारी बारिश ने तबाही मचाई और ४० से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। सिर्फ नैनीताल में २५ लोगों की जान गई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

Next Post
मौलाना अबुल कलाम आजाद के कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं : मुख्यमंत्री

मौलाना अबुल कलाम आजाद के कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं : मुख्यमंत्री

भगवान न करे अगर युद्ध छिड़ गया तो सेना इससे कैसे निपटेगी…………

भगवान न करे अगर युद्ध छिड़ गया तो सेना इससे कैसे निपटेगी............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend