ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मौलाना अबुल कलाम आजाद के कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं : मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
November 12, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री, शिक्षा
0
मौलाना अबुल कलाम आजाद के कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं : मुख्यमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपने स्कूली बच्चों को मौलाना अबुल कलाम आजाद के किये गये काम और उनकीजीवनी के बारे में बताया जाएगा। यह सब शुरू भी करा दिया गया है। इसके लिए मैं शिक्षा विभाग को धन्यवाद देता हूं। मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन एवं उनके कार्यों को हमलोगों को याद रखना है और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन पर आयोजित शिक्षा दिवस समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।अधिवेशन भवन में आयोजित शिक्षा दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। स्कूली छात्राओं ने मुख्यमंत्री को पुस्तकों का सेट भेंटकर उनका स्वागत किया। शिक्षा दिवस समारोह में राज्यगीत भी बजाया गया। आज आयोजित शिक्षा दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ड़ॉ. शंकर नाथ झा को मौलाना अबुल कलाम आजाद शिक्षा पुरस्कार–२०२१ से भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरस्कार स्वरूप अंगवस्त्र‚ प्रशस्ति पत्र एवं ढाई लाख रुपये का चेक प्रदान किया। शिक्षा दिवस समारोह में अपर मुख्य सचिव शिक्षा संजय कुमार ने स्वागत संबोधन किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय‚ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण‚ विकास आयुक्त आमिर सुबहानी‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह सहित शिक्षा विभाग व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
शिक्षा दिवस समारोह के बाद् पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों को बिहार की जनता ने जब काम करने का मौका दिया तो मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन पर बिहार में शिक्षा दिवस का आयोजन करने का निर्णय लिया। यहां वर्ष २००७ में पहली बार शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। बिहार में शिक्षा दिवस का आयोजन शुरू करने के बाद हमने राष्ट्रीय स्तर पर भी शिक्षा दिवस का आयोजन करने के लिए केंद्र सरकर को पत्र लिखा। केंद्र सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया और ११ नवंबर २००८ से राष्ट्रीय स्तर पर भी शिक्षा दिवस का आयोजन प्रारंभ हो गया। बिहारमें शिक्षा दिवस के अवसर पर बहुत बडा कार्यक्रम का आयोजन करते रहे हैं। इन दिनों कोरोना का दौर चल रहा है। इस बीच में कोई कार्यक्रम करना उचित नहीं है इसलिए संक्षिप्त रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ड़ा.शंकर नाथ झा के कामों को देखते हुए आज उन्हें मौलाना अबुल कलाम आजाद शिक्षा पुरस्कार–२०२१ से सम्मानित किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी की लडाई में मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।उस समय वे कांग्रेस पार्टी के रा–ुनवजयट्रीय अध्यक्ष भी थे। आजादी के बाद जब देश दो हिस्सों में बंट गया तो काफी बुरा हाल था।स्थिति को सामान्य करने के लिए बापू सहित अन्य सभी लोग जगह–जगह घूम रहे थे। उस समय अल्पसंख्यक समुदाय के लोग यहां से जा रहे थे तो मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब ने ही कहा था कि यह देश आपका है‚ यहां से क्यों जा रहे हैं। उसके बाद लोग रुक गये और स्थिति सामान्य हुई। उनका योगदान बहुत बडा है। भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में भी उन्होंने इस देश में काफी काम किया।

भावी पीढ़ी भी उनके विषय में भलीभांति अवगत हो सके और यह जान सके कि कितनी संघर्र्ष के बाद भारत को आजादी मिली। आज के दिन हमलोग उनके प्रति सम्मान और आदर प्रकट करनेके लिए आये हैं। अभी बडे कार्यक्रमों पर रुकावट है इसलिए आजऔपचारिक रूप से शिक्षा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना घट रहा है। जांच और टीकाकरण का काम तेजी से हो रहा है। हमलोगों को पूरी उम्मीद है कि जल्द ही कोरोना से मुक्ति मिलेगी। जब कोरोना से मुक्ति मिल जायेगी तो फिर सामान्य तरीके से सब कुछ किया जाएगा। इस बार छठ पर्व में भी बहुत लोग ठीक ढंग से शामिल हुए। कहीं भी किसी प्रकार की अशांति देखने को नहीं मिली। सब ठीक ढंग से हुआ। हम सभी लोगों का अभिनंदन करते हैं और सबको बधाई देते हैं।

RELATED POSTS

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

by UB India News
July 13, 2026
0

तमिलनाडु की थलापति विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस...

Next Post
भगवान न करे अगर युद्ध छिड़ गया तो सेना इससे कैसे निपटेगी…………

भगवान न करे अगर युद्ध छिड़ गया तो सेना इससे कैसे निपटेगी............

अमित शाह आज से वाराणसी दौरे पर, यूपी चुनाव से पहले देंगे जीत का मंत्र

अमित शाह आज से वाराणसी दौरे पर, यूपी चुनाव से पहले देंगे जीत का मंत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend