ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमारे लिए जनता मालिक‚ वह खुद को ही समझते हैं मालिक

UB India News by UB India News
November 5, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
हमारे लिए जनता मालिक‚ वह खुद को ही समझते हैं मालिक

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा उपचुनाव में जदयू प्रत्याशियों की जीत के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे लिए जनता मालिक है जबकि वह (श्री यादव) खुद को ही मालिक समझते हैं॥। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश ने बुधवार को यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपचुनाव में ‘लालू मैजिक’ नहीं चलने के सवाल पर कहा‚ ‘मैजिक क्या चलेगा। ये लोग क्या–क्या बोलते रहते हैं। हमलोग तो उनको कुछ नहीं बोलते हैं। उपचुनाव के दौरान इन लोगों ने तरह–तरह की बातें कहीं। जनता को सब मालूम होता है। हमलोगों का शुरू से मानना है कि जनता मालिक है जबकि उनलोगों के हिसाब से पारिवार के लोग ही मालिक हैं। यही हमारे और उनमें फर्क है। हमलोगों के लिए जनता मालिक है जबकि वे लोग खुद को मालिक समझते हैं।’ नीतीश ने कहा कि अपने स्वभाव के अनुरूप लोग बोलते रहते हैं। उनकी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। उनकी रुचि बोलने में नहीं बल्कि काम करने में है। जब तक जनता चाहेगी वह काम करते रहेंगे। उन्होंने सरकार गिराने के राजद के दावे पर कहा कि जिसको जो मन में आता है‚ बोलते रहते हैं। अब तो जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। वह अपनी तरफ से सभी लोगों को बधाई देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट से जदयू के उम्मीदवार विजयी हुए। उपचुनाव को लेकर वह हमेशा कहते रहे हैं कि जनता मालिक है‚ वह फैसला देगी। जनता का फैसला अब सबके सामने है। उनकी सरकार का कर्तव्य जनता की सेवा करना है। लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्म है। उन्होंने कहा कि जब भी बिहार के लोगों ने हमलोगों को सेवा करने का मौका दिया है हमने मिलकर लोगों की सेवा की है। नीतीश ने कहा कि इस बार के उपचुनाव में दोनों सीटों पर राजग के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। राजग के सभी घटक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच गये। विपक्षी दलों के लोग विरोध करते रहे लेकिन उनकी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी कि विरोध में कौन क्या बोल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकार के प्रति संतोष और भरोसा है‚ जिस कारण जनता ने एक बार फिर से राजग के पक्ष में अपना मत दिया है। इसके लिए वह दोनों क्षेा की जनता को बधाई देते हैं। वह उपचुनाव में दोनों सीटों से जीते प्रत्याशी को भी हम बधाई देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा‚ ‘उपचुनाव परिणाम से सभी बिहारवासियों को खुशी हैं। हम सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हैं। मैं बिहारवासियों को आश्वस्त करता हूं कि जब तक हमलोगों को सेवा करने का मौका मिला है‚ हम लोगों की सेवा ही करेंगे। इसके अलावा मेरे मन में कोई बात नहीं है।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
बिहार में 24 घंटे में 21 लोगों की मौत से हड़कंप, शराब से मौत की जताई जा रही है आशंका

बिहार में 24 घंटे में 21 लोगों की मौत से हड़कंप, शराब से मौत की जताई जा रही है आशंका

उपचुनावों के नतीजों ने ठाकु और हरियाणा खट्टर के लिए खतरे की घंटी बजा दी

उपचुनावों के नतीजों ने ठाकु और हरियाणा खट्टर के लिए खतरे की घंटी बजा दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend