ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2020 के चुनाव नतीजों से सबक लेकर तैयार तेजस्‍वी यादव

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in खास खबर, दरभंगा, पटना, बिहार, राजद
0
2020 के चुनाव नतीजों से सबक लेकर तैयार तेजस्‍वी यादव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के लिए 2020 के चुनाव नतीजों से सबक लेकर तैयार तेजस्‍वी यादव उप चुनाव के नतीजों से पहले डबल गेम में जुट गए हैं। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद का मुख्‍य चेहरा बन चुके तेजस्‍वी दोनों ही स्थितियों के लिए भूमिका बनाने में जुटे हैं। एक तरफ उनका दावा है कि उनकी पार्टी तारापुर और कुशेश्‍वरस्‍थान दोनों सीटों पर चुनाव बड़े अंतर से जीतने जा रही है, दूसरी तरफ मतगणना से कुछ घंटे पहले उन्‍होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि राजद प्रत्याशियों को हराने की साजिश की जा रही है। दरभंगा रवाना होने से पहले सोमवार को तेजस्वी ने कहा कि कुछ बेईमान अधिकारियों और मंत्रियों के सहारे ऐसी साजिश रची जा रही है। इसे राजद कामयाब नहीं होने देगा।

नीतीश कुमार बेईमानी की सारी पराकाष्ठा पार कर चुके है।इस Audio में जो पक्षपाती अधिकारी संजीव कुमार कापर,अनुमंडल पदाधिकारी,बिरौल,JDU के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है उसे ही इन्होंने मतगणना कार्य का “निर्वाची पदाधिकारी” बनाया है।लुटेरों कुछ शर्म बची है कि नहीं?@ECISVEEP @CEOBihar https://t.co/RH6eYjcxPd pic.twitter.com/hgJRJKMJAv

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 1, 2021

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

वायरल वीडियो को लेकर सरकार को घेरा

उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा है। प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि मतदान के दिन चुनाव वाले क्षेत्रों से जो वीडियो वायरल हुए हैं, उनमें कौन लोग हैं। जदयू ने चुनाव जीतने के लिए धन और बल लगा दिया है। फिर भी उन्हें जीत नसीब नहीं होगी। तेजस्वी ने कहा कि वोटों की गिनती पर हमारी पैनी नजर है। हम किसी को मौका देने वाले नहीं हैं।

जदयू ने भी उठाए थे सवाल

एक तरफ, तेजस्‍वी कुछ अधिकारियों पर सरकार के पक्ष में काम करने का आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ जदयू ने एक अधिकारी का नाम लेते हुए आडियो शेयर किया था और दावा किया था कि यह अधिकारी लालू और तेजस्‍वी का नाम लेकर मतदाताओं को डरा रहा है। जदयू की ओर से वायरल आडियो में अधिकारी एक पीडीएस डीलर को तेजस्‍वी की सरकार बनने पर कार्रवाई के लिए डरा रहा था।

विधानसभा चुनाव के बाद आयोग पर उठाए थे सवाल

2020 के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद तेजस्‍वी यादव और उनकी पार्टी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे। उनकी पार्टी ने कहा था कि चुनाव अधिकारियों की मिलीभगत के कारण कई सीटों पर उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था। यह आरोप उनकी पार्टी लगातार दोहराती रहती है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अगली दो रात तक दरभंगा में ही कैंप करेंगे। वहीं, RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में RJD नेताओं की एक टीम तारापुर विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग के लिए मुंगेर जाएगी। तेजस्वी यादव सहित RJD के नेता इस चुनाव में शक जाहिर कर रहे हैं कि सत्तारूढ़ दल इस चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी कर सकते हैं, इसलिए वो इस मतगणना में शामिल होंगे। इस बाबत JDU ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

JDU ने किया पलटवार

RJD के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि RJD इस बार पूर्ण तैयारी के साथ प्रबंधन में लगी है। किन-किन संविदाकर्मियों और अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया है। कौन कर्मी और अधिकारी क्या-क्या गड़बड़ी कर सकता है। यह सबकी जानकारी प्राप्त कर RJD बारीक तैयारियों में जुटा है। RJD किसी भी क़ीमत पर लोकतंत्र का हरण और क्षरण नहीं होने देगा।

वहीं, तेजस्वी यादव के मतगणना केंद्र पर जाने को लेकर JDU के उपाध्यक्ष संजय सिंह कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव वहां हार का स्वाद चखने जा रहे हैं। ये सभी अपनी हार से बौखला गए हैं। इनकी छटपटाहट ही बता रही है। इनको जनता ने खारिज कर दिया है। ये माहौल खराब करने वहां जा रहे है। ये व्याकुल लोग है।

जनता ही मालिक

बिहार के CM नीतीश कुमार ने इससे पहले कहा कि मतगणना में तो भी परिणाम आए उसे स्वीकार करना चाहिए। जनता मालिक है। जनता ने जो तय किया है वही परिणाम आएगा। जो लोग इस पर कुछ बोल रहे है वो अपनी पब्लिसिटी के लिए बोल रहे हैं। मेरे ऊपर बोल कर उन्हें प्रसिद्धि मिलती है। मैं इन सब मामलों पर कुछ नहीं बोलता हूं। जनता मालिक है। फैसला उन्हीं को करना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
जश्न की जहरीली सोच……………

जश्न की जहरीली सोच...............

‘रस्सी जल गई मगर ऐंठन नहीं गई’……..

‘रस्सी जल गई मगर ऐंठन नहीं गई'........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend