ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जश्न की जहरीली सोच……………

UB India News by UB India News
February 22, 2023
in Lokshbha2024, क्रिकेट, खास खबर, ब्लॉग
0
जश्न की जहरीली सोच……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

T20 में भारत के विरुद्ध पाकिस्तान की जीत पर उन्मादित जश्न मनाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश तथा कश्मीर में कई गिरफ्तारियां हुई है। दिल्ली में भी छानबीन चल रही है। इसमें भी वे लोग इन गिरफ्तारियों के विरु द्ध खड़े हो गए हैं‚ जिन्होंने जश्न मनाने को सही ठहराया था। सच कहें तो पाकिस्तान की जीत और भारत की हार के बाद जो दृश्य बना वह भयभीत करने वाला था।

किसी टीम की जीत पर बधाई देना‚ तालियां बजाना सभ्य मानवीय व्यवहार की श्रेणी में आएगा। पाकिस्तान की विजय के बाद जश्न मनाने का समर्थन करने वाले यही तर्क दे रहे हैं कि खेल को खेल भावना से लिया जाना चाहिए। बिल्कुल सही। खेल खेल है और जो टीम जीता उसे शाबासी मिलनी चाहिए। क्या टी २० विश्व कप में भारत के विरुद्ध पाकिस्तान की विजय पर मनाने वाले जश्न की तस्वीरें खेल भावना से दी गई शाबाशी के ही द्योतक हैंॽ हम सच नहीं देखना चाहते तो अलग बात है अन्यथा सब कुछ सामने है। एक भी तस्वीर खेल भावना से शाबाशी देने वाली नहीं। खेल भावना से विजय पर शाबाशी देने में पटाखे नहीं फोड़े जाते‚ पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगते‚ टेबल पर चढ़कर रूमाल उछाल कर कूदा नहीं जाता.। तो इसे क्या माना जाएॽ

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

जिन क्षेत्रों में पाकिस्तान की जीत के जश्न मनाए गए उनमें भारत की जीत के बाद शायद ही कभी ऐसे दृश्य दिखे हों। अगर यह खेल भावना का समर्थन है तो भारत इसके पहले कई टीमों से हारा है‚ लेकिन तब तो कभी ऐसा जश्न नहीं मनाया गया। बांग्लादेश से ही भारत हारा जो मुस्लिम बहुल देश है। तब ऐसा जश्न क्यों नहीं मनाया गयाॽ वास्तव में पाकिस्तान की विजय पर मना रहे जश्न के वीडियो में साफ तौर पर उन्माद दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर भी यह उन्माद साफ दिखाई दे रहा था। उन्माद किस चीज का हो सकता है इसका विश्लेषण करिए। कश्मीर में पाकिस्तान समर्थक हैं यह कोई छिपा रहस्य नहीं है। धारा ३७० हटाने तथा उसके पूर्व और बाद में की गई सुरक्षा व्यवस्था से वे तत्काल पस्त हुए हैं पर खत्म नहीं हुए। वे निराश हैं कि न पाकिस्तान कश्मीर में पहले की तरह दखल दे पा रहा और न उन्हें खुलकर भारत विरोधी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल रहा है। इसमें उन्हें पाकिस्तान की भारत को पराजित कर देने जैसा संतोष मिल रहा है तो उनकी बुद्धि पर तरस ही आनी चाहिए। पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद की प्रतिक्रिया को जरूर याद रखिए। उन्होंने इस विजय को पाकिस्तान ही नहीं संपूर्ण दुनिया और भारत के मुस्लिम कौम की जीत घोषित कर दिया। वे समूची मुस्लिम कौम को बधाई दे रहे थे और भारत के मुसलमानों का नाम लेकर अलग से। एक पाकिस्तानी कमेंटेटर कुफ्रु की हार बता रहा था। पाकिस्तान का गृह मंत्री टी २० जैसे सामान्य क्रिकेट के खेल को अगर मजहबी रूप देता है और इसकी जीत हार को मजहब की जीत हार बना देता है तो इसका असर होना है। पाकिस्तान के साथ दुनिया और भारत में भी उसे इस रूप में लेने वाले लोग हैं।

जब आतंकवाद के लिए मजहब के नाम पर जान न्योछावर करने के लक्ष्य से सैकड़ों‚ हजारों आतंकवादी बनने को तैयार हो जाते हैं तो यह मानने का कोई कारण नहीं कि शेख राशिद की तरह इसे मजहब या कौम की जीत हार मानने वाले भी होंगे। ये हर जगह होंगे। भारत इससे अछूता नहीं हो सकता। भारत–पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में हमारे देश में भी अलग किस्म की भावना रही है। यह गलत है‚ लेकिन इसमें मजहब या कौम की जीत हार की ऐसी घृणित भावना नहीं रही है। पाकिस्तान के विरुद्ध आक्रामक राष्ट्रवाद का भाव रहता है और उससे क्रिकेट भी अछूता नहीं रहा। हालांकि विवेकशील लोग हमेशा ऐसी भावनाओं पर काबू रखने तथा खेल को खेल की भावना से लेने की वकालत करते रहे हैं और भारत में ऐसा व्यवहार करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। पाकिस्तान की स्थिति इसके उलट है। शेख राशिद बड़बोले नेता हैं पर उन्हें इमरान ने गृह मंत्री बनाया तो जाहिर है उनके इस गुण को सही माना। इमरान या दूसरे नेता क्रिकेट को मुसलमान कौम की विजय नहीं मानते तो इसका खंडन करते। जाहिर है‚ यह समूची पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान की सोच थी‚ जिसे शेख राशिद ने अभिव्यक्त किया। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सुरक्षा का हवाला देते हुए जब पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार कर दिया और निर्धारित श्रृंखलाएं रद्द हो गई तब भी शेख राशिद और पाकिस्तान के नेता‚ क्रिकेटर सब इसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने लगे थे। इमरान सरकार के लिए अपमानजनक स्थिति थी और यह राष्ट्र के लिए भी अपमान की बात थी। विरोधियों ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया।

भारत के मुसलमानों के लिए यह मानने का कोई कारण नहीं है कि पाकिस्तान की विजय उनकी विजय है। किंतु एक छोटा समूह ऐसा है तभी तो इस तरह का जश्न सामने आया मानो भारत की पराजय से इनको कोई मुंहमांगी मुराद मिल गई हो। इसका हर स्तर पर विरोध होना चाहिए‚ क्योंकि इसमें भारत विरोध या भारत के अपमानित होने का भाव निहित है। कुछ लोग निश्चित रूप से इसे मजहबी जीत के रूप में भी ले रहे होंगे। ऐसे तत्वों को हतोत्साहित किया ही जाना चाहिए। दुख और चिंता की बात यह है कि टीवी डिबेट या विमर्श में इसको हतोत्साहित करने की बजाय अजीब ढंग के कुतर्क दिए जा रहे हैं। मसलन‚ पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेला ही क्यों गयाॽ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मैच को रद्द क्यों नहीं करवायाॽ अगर मैच रद्द नहीं कराया गया तो भी पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाना सही कैसे हो सकता हैॽ सबसे खतरनाक कुछ राजनीतिक दलों का रवैया है। भारत की राजनीति किस तरह के आत्मघाती भ्रम की गिरफ्त में है यह कुछ पार्टी प्रवक्ताओं द्वारा टीवी पर दी जा रही प्रतिक्रियाओं से पता चलता है। वे ऐसी भयानक प्रवृत्ति की निंदा की बजाय सरकार को ही आरोपित करने में लगे रहे। ॥ इनसे यही कहना होगा कि राजनीति करिए किंतु इस तरह देश विरोध और मजहबी उन्माद की भावना से एक खेल की जीत–हार को लेकर पाकिस्तान के समर्थन में जश्न मनाने का खुलकर विरोध करना आपका भी दायित्व है। ऐसा न करने से इस तरह के अतिवादियों को प्रोत्साहन मिलता है और फिर यह कभी भयावह रूप में सामने आ सकता है। जश्न मनाने वालों के इरादे साफ थे और इनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई बिल्कुल वाजिब है ताकि भविष्य में इस मानसिकता के लोग ऐसी हरकतों से परहेज करें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
‘रस्सी जल गई मगर ऐंठन नहीं गई’……..

‘रस्सी जल गई मगर ऐंठन नहीं गई'........

NEET UG 2021 के रिजल्ट घोषित, मृणाल, तन्मय और कर्हिका ने नीट में किया टाप ,टॉप-3 को 720 में मिले 720

NEET UG 2021 के रिजल्ट घोषित, मृणाल, तन्मय और कर्हिका ने नीट में किया टाप ,टॉप-3 को 720 में मिले 720

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend