ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NEET UG 2021 के रिजल्ट घोषित, मृणाल, तन्मय और कर्हिका ने नीट में किया टाप ,टॉप-3 को 720 में मिले 720

UB India News by UB India News
November 4, 2021
in खास खबर, शिक्षा
0
NEET UG 2021 के रिजल्ट घोषित, मृणाल, तन्मय और कर्हिका ने नीट में किया टाप ,टॉप-3 को 720 में मिले 720
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

काफी असमंजस के बाद सोमवार की शाम आखिरकार मेडिकल में दाखिले से जुड़ी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का रिजल्ट जारी कर दिया गया। तेलंगाना की मृणाल कुट्टेरी, दिल्ली के तन्मय गुप्ता और महाराष्ट्र की कर्हिका जी नायर ने इस साल मेडिकल दाखिले की परीक्षा में टाप किया है। एनटीए ने कहा कि जिन तीन छात्रों ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, काउंसलिंग के दौरान उनके लिए टाई-ब्रेकिंग फार्मूला अपनाया जाएगा। इस वर्ष देशभर से कुल 16 लाख विद्यार्थियों ने मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए नीट यूजी दी थी।

एनटीए ने बताया कि परीक्षा के दौरान 15 अभ्यर्थियों ने अनुचित तरीकों का इस्तेमाल किया था। उनके रिजल्ट रद कर दिए गए हैं। एनटीए ने वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम सार्वजनिक नहीं किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सीधे मेल पर ही उनका स्कोर कार्ड भेजा गया है। साथ ही कहा है कि परीक्षा का कटआफ बाद में जारी किया जाएगा। नीट की अंडर ग्रेजुएट परीक्षा में इस साल करीब 16 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा 12 सितंबर को देशभर में आयोजित की गई थी।

RELATED POSTS

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

एनटीए से जुड़े अधिकारियों की मानें तो वेबसाइट पर रिजल्ट को अपलोड करने का काम चल रहा है। जैसे ही यह रिजल्ट अपलोड हो जाएगा, उसके बाद ही परीक्षा का कटआफ जारी कर दिया जाएगा। फिलहाल परीक्षा परिणाम को लेकर देर रात तक अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई। एनटीए के अधिकारी भी यह बताने में असमर्थ थे कि कब तक रिजल्ट अपलोड हो पाएगा। गौरतलब है कि नीट रिजल्ट का मामला कोर्ट में अटका था। दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा था कि एनटीए नीट यूजी का रिजल्ट जारी कर सकती है। पिछले साल की तुलना में इस साल नीट रिजल्ट जारी होने में काफी देरी हुई है। पिछले साल नीट का रिजल्ट 18 अक्टूबर को घोषित किया गया था। 12 सितंबर को आयोजित हुई नीट में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

छात्रों को मेल के जरिये भेजा गया स्कोर कार्ड

काफी असमंजस के बाद सोमवार की शाम आखिरकार मेडिकल में दाखिले से जुड़ी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का रिजल्ट तो जारी हो गया, लेकिन आधा अधूरा। यानी एनटीए ने वेबसाइट पर इसे सार्वजनिक नहीं किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सीधे मेल पर ही उनका स्कोर कार्ड भेजा गया है। साथ ही कहा है कि परीक्षा का कटआफ और टापर्स की सूची बाद में जारी की जाएगी। नीट की अंडर ग्रेजुएट परीक्षा में इस साल करीब 16 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

एनटीए से जुड़े अधिकारियों की मानें तो वेबसाइट पर रिजल्ट को अपलोड करने का काम चल रहा है। जैसे ही यह रिजल्ट अपलोड हो जाएगा, उसके बाद ही परीक्षा का कटआफ जारी कर दिया जाएगाा। फिलहाल परीक्षा परिणाम को लेकर देर रात तक अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई। एनटीए के अधिकारी भी यह बताने में असमर्थ थे कि कब तक रिजल्ट अपलोड हो पाएगा। गौरतलब है कि नीट रिजल्ट का मामला कोर्ट में अटका था। दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा था कि एनटीए नीट यूजी का रिजल्ट जारी कर सकती है।

रिजल्‍ट घोषित होने के बाद कालेज की कट-आफ लिस्ट भी रिलीज होती है, जिसके आधार पर एडमिशन प्रोसेस शुरू होता है। इसके लिए दो तरह से काउंसलिंग की जाती है। एक काउंसलिंग 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के आधार पर होती है, जबकि दूसरी काउंसलिंग राज्य अपने स्तर पर मेरिट लिस्ट के जरिए करते हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

यह बहुत पीड़ा, चिंता और शर्म की बात है कि पश्चिम एशिया में फिर युद्ध छिड़ गया है। ईरान की...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

देश की शिक्षा इस समय हर स्तर पर दो खंडों में बंट गई है, सरकारी और निजी। सरकार के पास...

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

Next Post
ED की सबसे बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख देर रात गिरफ्तार

ED की सबसे बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख देर रात गिरफ्तार

3 लोकसभा सीटों और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के मतो की गिनती जारी

3 लोकसभा सीटों और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के मतो की गिनती जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend