ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस पर निर्मम ममता…….

UB India News by UB India News
November 1, 2021
in खास खबर, पश्चिम बंगाल, ब्लॉग
0
कांग्रेस पर निर्मम ममता…….

old file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी कांग्रेस पर कुछ ज्यादा ही आक्रामक हैं। शनिवार को जिस तरह से ममता कांग्रेस पर निर्मम हुइ‚ वह यह बताने के लिए काफी है कि तृणमूल अध्यक्ष की राजनीति किस ओर जाने वाली है। कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए ममता ने कहा कि कांग्रेस के निर्णय न ले पाने का अंजाम पूरा देश भुगत रहा है। वे राजनीति को गंभीरता से नहीं लेते। कांग्रेस की वजह से नरेन्द्र मोदी और अधिक ताकतवर हो रहे हैं। मतलब साफ है कि ममता कांग्रेस के मुकाबले खुद को केंद्रीय स्तर पर भाजपा से लड़़ाई के लिए तैयार कर रही हैं। अब ममता राष्ट्रीय स्तर पर अपने दल को विस्तार देने की नीति पर चलने का मन भी बना चुकी हैं। चूंकि अभी भी कांग्रेस की ‘पैन इंडि़या’ छवि है‚ लिहाजा वह फिलहाल कांग्रेस पर हमलावर हैं। दूसरी अहम बात क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों के बीच सहमति के स्तर पर एकजुटता की वकालत है। ममता को बखूबी भान है कि छोटे दलों को एक किए बिना भाजपा जैसी बड़़ी और ताकतवर पार्टी को शिकस्त नहीं दी जा सकती। यही वजह है कि ममता कांग्रेस और भाजपा‚ दोनों के खिलाफ बराबर स्तर पर टकराने की रणनीति पर काम कर रही हैं। क्षेत्रीय दलों के मजबूत होने की मंशा रखने के अलावा ममता चाहती हैं कि संघीय ढांचा मजबूत हो यानी ममता भाजपा और कांग्रेस के मुकाबले उन क्षेत्रीय दलों को लेकर ज्यादा सहज दिखती हैं‚ जो अन्य राज्यों में सरकारों में हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के अलावा तमिलनाडु़ में द्रमुक सरकार‚ उत्तर प्रदेश में बड़़ी सियासी ताकत के रूप में समाजवादी पार्टी और बसपा‚ बिहार में जनता दल (यू)‚ झारखंड़ में झारखंड़ मुक्ति मोर्चा‚ उत्तर पूर्व के कई राज्यों के छोटे दलों की सरकारों के अलावा दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार हैं। दरअसल‚ ममता अपने राज्य से निकल कर २०२४ में होने वाले आम चुनाव का रिहर्सल कर रही हैं। फिलवक्त अपनी ताकत को तौल रही हैं। विपक्ष में ऐसे सर्वमान्य और बुलंद नेता की जरूरत है‚ जो मोदी के मुकाबले मजबूत दिखे। ममता बनर्जी इस खालीपन को भरना चाहती हैं। यही वजह है कि वह आहिस्ता–आहिस्ता बंगाल से निकल कर गोवा‚ त्रिपुरा आदि राज्यों में अपनी धमक और हनक बढ़ाना चाहती हैं।

 

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
कल आने वाले उपचुनाव के नतीजों में छिपे है कई तरह के संकेत

कल आने वाले उपचुनाव के नतीजों में छिपे है कई तरह के संकेत

CM नीतीश का जनता दरबार:पुलिस ने इतना मारा कि दिव्यांग हो गए……

CM नीतीश का जनता दरबार:पुलिस ने इतना मारा कि दिव्यांग हो गए......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend