ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीरिया में अलकायदा का शीर्ष आतंकी अमेरिकी हमले में मारा गया

UB India News by UB India News
October 26, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
सीरिया में अलकायदा का शीर्ष आतंकी अमेरिकी हमले में मारा गया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अफगानिस्तान (Afghanistan) में अमेरिका समर्थित सरकार के पतन औऱ तालिबान (Taliban) राज की वापसी के बाद से सीरिया में अलकायदा (Alqaeda) के खिलाफ अमेरिका का अभियान तेज हो गया है. इस कड़ी में सीरिया के उत्तर में स्थित रक्का प्रांत के सुलुक में अमेरिका ने हवाई हमले में अलकायदा के वरिष्ठ नेता अब्दुल हामिद अल-मटर को मार गिराने का दावा किया है. सेंट्रल कमांड सेंटकॉम के प्रवक्ता जॉन रिग्सबी के मुताबिक एमक्यू-9 विमान से किए गए हवाई हमले में किसी नागरिक के मारे जाने की कोई खबर नहीं है. इसके पहले व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने शुक्रवार को दक्षिण-पूर्व सीरिया में आतंकवाद के खिलाफ जंग तेज करने के संकेत दिए थे.

अलकायदा बड़ा खतरा है अमेरिका और सहयोगियों के लिए
मेजर जान रिग्सबी ने बताया कि अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए अलकायदा लगातार खतरा बना हुआ है. आतंकी संगठन सीरिया को सुरक्षित पनाहगाह बतौर इस्तेमाल करता है. साथ ही यहां से आतंकी गतिविधियों की योजना बनाकर उन्हें अंजाम देता है. जॉन रिग्सबी ने लिखित बयान में कहा, ‘इस अलकायदा नेता के मारे जाने से आतंकी संगठन के वैश्विक हमले की योजना पर पानी फिर जाएगा .अब ये अमेरिकी नागरिकों, हमारे सहयोगियों व निर्दोष लोगों को सताने व उनपर हमला करने से डरेंगे.’ दक्षिण सीरिया में अमेरिकी चौकी पर किए गए हमले के दो दिन बाद यह अमेरिका की ओर से हमला किया गया. हालांकि रिग्सबी ने यह नहीं कहा कि अमेरिका का ड्रोन हमला उसी कार्रवाई का जवाब था या नहीं.

RELATED POSTS

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

पिछले माह ही मार गिराया था सलीम को
पिछले माह 20 सितंबर को अमेरिका ने एक हवाई हमले में अलकायदा नेता सलीम अबू-अहमद को मार गिराया था. सीरिया के इदलिब शहर में यह हमला हुआ था. सलीम अल-कायदा के लिए योजना बनाने और फंडिंग का इंतजाम करने के लिए जिम्मेदार था. इसके अलावा वो अलग-अलग क्षेत्रों पर हमले की मंजूरी भी देता था. अब तक अमेरिका इस तरह से कई बार अल-कायदा के आतंकियों और इस्लामिक स्टेट के आतंकी बकर अल-बगदादी को निशाना बना चुका है. दरअसल बगदादी पूर्वी सीरिया से भागकर इदलिब आ गया था और यहीं छिपा हुआ था. यहीं से वह आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा था.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
कड़ी सुरक्षा के बीच Article 370 हटने के बाद पहला गृहमंत्री अमित शाह का कश्मीर दौरा आज से

कड़ी सुरक्षा के बीच Article 370 हटने के बाद पहला गृहमंत्री अमित शाह का कश्मीर दौरा आज से

Koo (कू) ने पेश किया सबसे बड़ा बहुभाषी क्रिकेट अनुभव 

Koo (कू) ने पेश किया सबसे बड़ा बहुभाषी क्रिकेट अनुभव 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend