ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द तीन दिवसीय बिहार दौरा पूरा करके आज दिल्ली लौटे

UB India News by UB India News
October 23, 2021
in पटना, बिहार
0
राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द तीन दिवसीय बिहार दौरा पूरा करके आज दिल्ली लौटे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द तीन दिवसीय बिहार दौरा पूरा करके आज दिल्ली लौट गए । पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल , मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष समेत अनेक लोगो ने महामहिम को बिदा किया  .दिल्‍ली लौटने से पहले उन्‍होंने पटना के कई हिस्‍सों की अलग-अलग मार्गों से सैर की। वे सुबह सवा आठ बजे के करीब सबसे पहले तख्‍त श्रीहरिमंदिर साहिब पहुंचे। यहां प्रार्थना और दर्शन के बाद वे पटना जंक्‍शन स्थित हनुमान मंदिर, बुद्ध स्‍मृति पार्क और खादी माल भी गए। इस दौरान पटना जंक्‍शन, गांधी मैदान, अशोक राजपथ, फ्रेजर रोड, डाकबंगला चौराहा, ओल्‍ड बाईपास रोड और पटना एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए थे। करीब दो घंटे के लिए इन प्रमुख सड़कों पर बारी-बारी से आम लोगों के यातायात को रोका गया था। राष्‍ट्रपति के दिल्‍ली रवाना होने तक एयरपोर्ट के आसपास यातायात व्‍यवस्‍था बदली हुई थी ।

तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार सुबह 8:40 बजे पत्नी के साथ पटना सिटी स्थित हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद वे 9:11 बजे महावीर मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। महावीर मंदिर संरक्षक आचार्य किशोर कुणाल ने लाल गुलाब देकर उनका स्वागत किया। मंदिर प्रांगण सैनिटाइजर की व्यवस्था थी। महामहिम ने हाथों को सैनिटाइज किया। इसके बाद उन्होंने फर्स्ट लेडी के साथ भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

आचार्य किशोर कुणाल द्वारा उन्हें केसरिया के राम मंदिर की स्मृति चिह्न और रामचरित मानस भेंट किया। इसके बाद वे 9:26 बजे महावीर मंदिर से निकले। इसके 9:30 बजे बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे। यहां वे 10:14 मिनट पर खादी मॉल गए। राष्ट्रपति अभी खादी मॉल में हैं। स्मृति पार्क और खादी मॉल जाने का कार्यक्रम राष्ट्रपति के मिनट-टू-मिनट शेड्यूल में शामिल नहीं था।

जिस-जिस रूट से राष्ट्रपति का काफिला गुजरने वाला है, उन रास्तों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था है। बिहार पुलिस के जवान सुबह से ही ट्रैफिक को सुचारू बनाने में लगे हैं। इससे पहले राष्ट्रपति का कार्यक्रम सुबह महावीर मंदिर जाने का था, लेकिन उनके कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव करते हुए पहले वह गुरुद्वारा गए। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के कारण पटना जंक्शन पर पहुंचे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम को लेकर पटना जंक्शन, डाक बंगला चौराहा और गांधी मैदान जाने वाले रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

महावीर मंदिर में केसरिया के राम मंदिर की स्मृति चिह्न और रामचरित मानस भेंट किया गया।
महावीर मंदिर में केसरिया के राम मंदिर की स्मृति चिह्न और रामचरित मानस भेंट किया गया।
गुरु गोविंद सिंह की स्मृति चिह्न भेंट की गई।
गुरु गोविंद सिंह की स्मृति चिह्न भेंट की गई।
हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
गुरुद्धारा में राष्ट्रपति लोगों को अभिवादन स्वीकार करते हुए।
गुरुद्धारा में राष्ट्रपति लोगों को अभिवादन स्वीकार करते हुए।
पटना साहिब में राष्ट्रपति ने मत्था टेका।
पटना साहिब में राष्ट्रपति ने मत्था टेका।
महावीर मंदिर के बाहर सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई।
महावीर मंदिर के बाहर सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई।

गुरुवार को विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष में शामिल हुए थे
इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में 21 अक्टूबर को शामिल हुए थे। जहां उन्होंने शताब्दी वर्ष स्तंभ का शिलान्यास किया था। साथ ही उन्होंने बौद्ध वृक्ष का शिशु पौधा भी लगाया था। उस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल फागू चौहान, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित सभी मंत्री, विधायक मौजूद रहे। उस कार्यक्रम तेजस्वी यादव नहीं शामिल हुए थे। उन्होंने इस कार्यक्रम का बहिष्कार इसलिए किया था क्योंकि, उन्हें मात्र 3 मिनट भाषण देने का समय दिया गया था।

महावीर मंदिर के पास ट्रैफिक डायवर्जन के कारण लोगों को दिक्कतें हुईं।
महावीर मंदिर के पास ट्रैफिक डायवर्जन के कारण लोगों को दिक्कतें हुईं।

यातायात विभाग ने नहीं जारी किया कोई प्लान
राष्ट्रपति को लेकर यातायात विभाग ने कोई भी ट्रैफिक प्लान नहीं जारी किया है। इससे शुक्रवार सुबह लोगों को समस्या होगी। ट्रैफिक पुलिस पटना ने शुक्रवार को कोई प्लान नहीं दिया है। इससे लोगों को अचानक से परेशानी झेलनी पड़ी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
बिहार पंचायत चुनाव :36 जिलों के 53 ब्लॉक में मतगणना जारी

बिहार पंचायत चुनाव :36 जिलों के 53 ब्लॉक में मतगणना जारी

100 करोड़ वैक्सीनेशन: पीएम मोदी ने बदली Twitter अकाउंट की DP, देश को दी बधाई

100 करोड़ वैक्सीनेशन: पीएम मोदी ने बदली Twitter अकाउंट की DP, देश को दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend