ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया’: पीएम मोदी

कल भारत ने कोरोना के खिलाफ जंग में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 100 करोड़ वैक्सीन डोज के आंकड़े को पार कर लिया है। लेकिन कोरोना के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है। कोरोना की तीसरी लहर का खतरा अभी बरकरार है।

UB India News by UB India News
October 23, 2021
in केंद्रीय राजनीती
0
देश ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया’: पीएम मोदी

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि कल 21 अक्टूबर को भारत ने 1 बिलियन, 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का कठिन लेकिन असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के पीछे 130 करोड़ देशवासियों की कर्तव्यशक्ति लगी है, इसलिए ये सफलता भारत की सफलता है, हर देशवासी की सफलता है। पीएमओ की तरफ से आज अचानक सुबह ट्वीट करके प्रधानमंत्री के इस संबोधन की जानकारी दी गई है। ऐसे में लोगों के अंदर इस बात को लेकर उत्सुकता थी कि आखिर पीएम मोदी के संबोधन का विषय क्या हो सकता है? हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा था कि कल 100 करोड़ वैक्सीनेशन की उपलब्धि हासिल करने के बाद पीएम मोदी त्योहारी सीजन पर लोगों को कोरोना से एहतियात बरतने का सुरक्षा मंत्र दे सकते हैं।

वोकल फॉर लोकल हमें व्यवहार में लाना ही होगा: पीएम मोदी

जैसे स्वच्छ भारत अभियान, एक जनआंदोलन है, वैसे ही भारत में बनी चीज खरीदना, भारतीयों द्वारा बनाई चीज खरीदना, वोकल फॉर लोकल होना, ये हमें व्यवहार में लाना ही होगा: पीएम मोदी

अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक रुख: पीएम मोदी

Experts और देश-विदेश की अनेक agencies भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बहुत सकारात्मक है। आज भारतीय कंपनियों में ना सिर्फ record investment आ रहा है बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बन रहे है। Start-ups में record investment के साथ ही record Start-ups, Unicorn बन रहे है: पीएम मोदी

वैक्सीनेशन प्रोग्राम विज्ञान की कोख में जन्मा है: पीएम मोदी

भारत का पूरा वैक्सीनेशन प्रोग्राम विज्ञान की कोख में जन्मा है, वैज्ञानिक आधारों पर पनपा है और वैज्ञानिक तरीकों से चारों दिशाओं में पहुंचा है। हम सभी के लिए गर्व करने की बात है कि भारत का पूरा वैक्सीनेशन प्रोग्राम, Science Born, Science Driven और Science Based रहा है: पीएम मोदी

लोकतन्त्र का मतलब है-‘सबका साथ’: पीएम मोदी

कोरोना महामारी की शुरुआत में ये भी आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं कि भारत जैसे लोकतंत्र में इस महामारी से लड़ना बहुत मुश्किल होगा। भारत के लिए, भारत के लोगों के लिए ये भी कहा जा रहा था कि इतना संयम, इतना अनुशासन यहाँ कैसे चलेगा? लेकिन हमारे लिए लोकतन्त्र का मतलब है-‘सबका साथ’:  पीएम मोदी

‘सबको वैक्सीन-मुफ़्त वैक्सीन’ का अभियान शुरू किया-मोदी

सबको साथ लेकर देश ने ‘सबको वैक्सीन-मुफ़्त वैक्सीन’ का अभियान शुरू किया। गरीब-अमीर, गाँव-शहर, दूर-सुदूर, देश का एक ही मंत्र रहा कि अगर बीमारी भेदभाव नहीं नहीं करती, तो वैक्सीन में भी भेदभाव नहीं हो सकता! इसलिए ये सुनिश्चित किया गया कि वैक्सीनेशन अभियान पर VIP कल्चर हावी न हो: पीएम मोदी

हर सवाल का जवाब दिया-पीएम मोदी

जब 100 साल की सबसे बड़ी महामारी आई, तो भारत पर सवाल उठने लगे। क्या भारत इस वैश्विक महामारी से लड़ पाएगा? भारत दूसरे देशों से इतनी वैक्सीन खरीदने का पैसा कहां से लाएगा? भारत को वैक्सीन कब मिलेगी? भारत के लोगों को वैक्सीन मिलेगी भी या नहीं? क्या भारत इतने लोगों को टीका लगा पाएगा कि महामारी को फैलने से रोक सके? भांति-भांति के सवाल थे, लेकिन आज ये 100 करोड़ वैक्सीन डोज, हर सवाल का जवाब दे रही है: पीएम मोदी

भारत के वैक्सीनेशन प्रोग्राम की तुलना दुनिया के दूसरे देशों से हो रही है-मोदी

आज कई लोग भारत के वैक्सीनेशन प्रोग्राम की तुलना दुनिया के दूसरे देशों से कर रहे हैं। भारत ने जिस तेजी से 100 करोड़ का, 1 बिलियन का आंकड़ा पार किया, उसकी सराहना भी हो रही है। लेकिन, इस विश्लेषण में एक बात अक्सर छूट जाती है कि हमने ये शुरुआत कहाँ से की है: पीएम मोदी

 

पहले वैक्सीन को लेकर दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था-पीएम मोदी

दुनिया के दूसरे बड़े देशों के लिए वैक्सीन पर रिसर्च करना, वैक्सीन खोजना, इसमें दशकों से उनकी expertise थी। भारत, अधिकतर इन देशों की बनाई वैक्सीन्स पर ही निर्भर रहता था:पीएम मोदी

देश ने असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया-पीएम मोदी

कल 21 अक्टूबर को भारत ने 1 बिलियन, 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का कठिन लेकिन असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के पीछे 130 करोड़ देशवासियों की कर्तव्यशक्ति लगी है, इसलिए ये सफलता भारत की सफलता है, हर देशवासी की सफलता है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने लेख में लिखा कि ‘‘जब हर कोई जिम्मेदारी उठाता है तो कुछ भी असंभव नहीं होता। हमारे स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को टीका लगाने के लिए कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में पहाड़ों तथा नदियों को पार किया। हमारे युवा, समाज सेवक, स्वास्थ्य कर्मी, सामाजिक एवं धार्मिक नेताओं, सभी को इस बात का श्रेय जाता है कि विकसित देशों की तुलना में भारत में टीका लगाने को लेकर झिझक बेहद कम थी।

देश के नाम संबोधन से पहले एक अखबार में 100 करोड़ वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी ने अपने एक  लेख में कहा कि देश की क्षमता पर कई लोगों को संदेह होने के बावजूद नौ महीने में यह उपलब्धि हासिल हुई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
चीन में फिर लगा लॉकडाउन, स्कूल… फ्लाइट और पर्यटन स्थल, सब बंद

चीन में फिर लगा लॉकडाउन, स्कूल... फ्लाइट और पर्यटन स्थल, सब बंद

FATF की ‘ग्रे लिस्ट’ में ही बना रहेगा पाकिस्तान, तुर्की समेत 3 देश भी सूची में रखे गए

FATF की 'ग्रे लिस्ट' में ही बना रहेगा पाकिस्तान, तुर्की समेत 3 देश भी सूची में रखे गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend