Warning: getimagesize(https://ubindianews.com/wp-content/uploads/2021/10/bangladesh-1.jpg): Failed to open stream: HTTP request failed! HTTP/1.1 404 Not Found in /home/oglinuxc/ubindianews.com/wp-content/plugins/easy-social-share-buttons3/lib/modules/social-share-optimization/class-opengraph.php on line 612
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

संख्या छोटी है और मायने काफी बड़े हैं…………..

UB India News by UB India News
October 19, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, ब्लॉग
0
संख्या छोटी है और मायने काफी बड़े हैं…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बग्लादेश में कुरान के कथित अपमान की अफवाह के बाद भड़की हिंसा में तीन लोगों की जान चली गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हताहतों की संख्या से इस घटना के मायनों को जोड़ना भारी भूल हो सकती है क्योंकि संख्या छोटी है और मायने काफी बड़े हैं। घटना के विश्लेषण से पता चलता है कि घटना स्थल दूर्गा पूजा का पंडाल था और हिंसा फैलाने का ‘हथियार’ बनी एक फेसबुक पोस्ट। जिस जगह यह वारदात हुई‚ वहां मुस्लिम तबका वर्षों से दुर्गा पूजा में हिस्सा लेता आया है और इसीलिए पंडालों में किसी पहरेदारी की जरूरत नहीं पड़ती। इसी भरोसे में सेंध लगाकर एक पंडाल में चुपके से कुरान रखी गई और फिर इसकी तस्वीर देखते–ही–देखते सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई‚ जिसके बाद कट्टरपंथियों ने बांग्लादेश में कई दुर्गा पंडालों और सैकड़ों अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों को अपने निशाने पर ले लिया। इसके बाद शुक्रवार को नमाज के बाद हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की आग नोआखली में भड़की‚ जहां इस्कॉन मंदिर के दो साधुओं की हत्या कर दी गई।

नोआखली वही जगह है‚ जहां महात्मा गांधी उस वक्त भी हिंदू–मुसलमान दंगों को शांत करने की कोशिश कर रहे थे‚ जब बाकी देश आजादी का जश्न मना रहा था। ताजा हालात ये हैं कि बांग्लादेश में हिंदू अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और ‘हिंदू–मुस्लिम भाई–भाई’ का नारा बुलंद करने वाले भी मान रहे हैं कि बांग्लादेश में अब फिजां बदल गई है। भारत के पूरब के पड़ोसी देश में कट्टर विचारधारा तेजी से बढ़ रही है जिसके कारण बांग्लादेश छोड़कर भारत में शरण लेने वाले हिंदुओं की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। बांग्लादेश से सात हजार से कुछ ज्यादा किलोमीटर दूर बसे नॉर्वे में भी कट्टरवाद के तीर से मानवता घायल हुई है। वाकया देश की राजधानी ओस्लो के दक्षिण–पश्चिमी शहर कोंसबर्ग से जुड़ा है‚ जहां डेनिश मूल के एक सिरफिरे ने तीर–धनुष से हमला कर पांच लोगों की जान ले ली। उससे पूछताछ के बाद नॉर्वे की पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया है कि आरोपित ने कुछ दिन पहले ही अपना धर्म बदलकर इस्लाम अपनाया है‚ और वो कट्टरपंथ से प्रेरित दिखता है।

RELATED POSTS

LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, विपक्ष ने दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया

पश्चिम एशिया संघर्ष : भारत की बेहद परिपक्व कूटनीति का परिचय …………….

महज इन दो घटनाओं के आधार पर कोई धारणा बनाना गलत होगा‚ लेकिन पलट कर देखा जाए तो ये घटनाएं एकाकी नहीं‚ बल्कि एक लंबे सिलसिले की कडि़यां जोड़ती दिखती हैं। साल २०१६ में बांग्लादेश की ही राजधानी ढाका के गुलशन रेस्त्रां में आईएस का कहर टूटा था‚ जब आतंकियों ने २० गैर–मुसलमानों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके अगले ही साल केन्या की राजधानी नैरोबी में आतंकी संगठन अल शादाब ने एक मॉल में पहचान–पत्र के आधार पर ५९ गैर–मुसलमानों की हत्या कर दी थी। इराक‚ सीरिया‚ पाकिस्तान और अफगानिस्तान में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। अभी पिछले हफ्ते ही श्रीनगर में भी इसी तरह की दो अलग–अलग वारदात में पांच गैर–मुसलमान को चुन–चुनकर मार डाला गया। मौत का यह तांडव एक विशेष तरह की विचारधारा से प्रेरित दिखता है। हर मामले में इस्लामिक कट्टरवाद की स्पष्ट छाप और धरती से गैर–इस्लाम का वजूद मिटाने वाली जहरीली सोच का प्रभाव है। बेशक‚ विस्तार का भाव दूसरे धर्मों में भी दिखाई देता है‚ लेकिन ‘विधर्मियो’ के सफाए का जुनून बिरले ही सामने आता है। कई इस्लामी देशों में तो जिहाद के नाम पर मुसलमान किसी दूसरे धर्म के नहीं‚ बल्कि अपनी कौम के ही दुश्मन बने हुए हैं। शिया–सुन्नी‚ वहाबी–सलाफी के बीच खिंची तलवारों के साथ ही जो मुसलमान इस्लाम में सुधार की वकालत करता है‚ वो भी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ जाता है। दीगर मामलों में भी देखा जाए तो पूरी दुनिया में इस्लाम का किसी–न–किसी दूसरे धर्म से संघर्ष चल रहा है। यूरोप ईसाइयों के खिलाफ धर्मयुद्ध का अखाड़ा बना हुआ है‚ तो फिलीस्तीन में यहूदियों से जंग जारी है। पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं का विरोध है‚ तो म्यांमार और थाईलैंड में बौद्ध धर्म के खिलाफ जिहाद चल रहा है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से इस जुनून को पंख लगने का खतरा और बढ़ गया है।

दुनिया भर में फैले आतंकी संगठनों को लगने लगा है कि अगर तालिबान की इस्लामिक कट्टरवाद की ‘जिद’ अमेरिका जैसी दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्तिको घुटने टेकने पर मजबूर पर सकती है‚ तो फिर दूसरे किसी देश की क्या बिसात है। यह ‘प्रेरणा’ आगे चलकर दुनिया को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर सकती है‚ जहां धार्मिक कट्टरवाद और आतंकवाद में फर्क करना भी मुश्किल हो सकता है। यह कोई हवाई कल्पना नहीं है क्योंकि इतिहास साक्षी है कि जहां कट्टरता को खाद–पानी मिलता है‚ वहां आतंकवाद की फसल खूब लहलहाती है। यही वजह है कि पिछले महीने शंघाई सहयोग संगठन के २१वें शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी आतंकवाद और मजहबी कट्टरवाद को तराजू के एक ही पलड़े पर रखते हुए इससे मुकाबले के लिए एक समान रणनीति बनाने की ही सलाह दी थी।

कट्टरवाद को अतिवाद में बदलने से रोकने के लिए फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लगभग इसी राह पर चलते हुए अपने देश में अलगाववादी विरोधी कानून लागू कर समूचे यूरोप के गुस्से को कानूनी रूप दे दिया है। इस कानून में मस्जिदों की फंडिंग‚ इमामों की ट्रेनिंग‚ कट्टरवाद बढ़ाने वाली मजहबी शिक्षा‚ बहुविवाह और जबरन विवाह पर रोक के साथ ही मस्जिदों को सिर्फ धार्मिक स्थल बनाने और मुस्लिम बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल भेजने समेत ऐसे कई प्रावधान शामिल किए गए हैं‚ जिन्हें फ़्रांस सरकार अपने देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे के लिए चुनौती समझती है। कुछ समय पहले हमारे गृह मंत्रालय ने भी देश में कट्टरता की स्थिति को लेकर एक रिसर्च स्टडी को मंजूरी दी है। वैसे मजहबी कट्टरता को लेकर लंबे समय से एक सोच यह भी बनी हुई है कि इसका निदान उसी विचारधारा में है जिसकी यह उपज है। इस सोच के अनुसार जिस तरह जिहाद की सफलता के लिए हथियारों या जोर–जबर्दस्ती पर भरोसा करना मूर्खता है‚ उसी तरह इस विचारधारा से निपटने के लिए ताकत का रास्ता अपनाना भी व्यर्थ है। इससे समाज में फैली एक कट्टरता के जवाब में दूसरी कट्टरता बढ़ती है‚ जिससे समाधान निकलने की बजाय टकराव और बढ़ जाता है। इसलिए कट्टरवादी और अतिवादी सोच के विचार के स्तर पर ही मुकाबला ज्यादा सार्थक और परिणामदायी हो सकता है।

बढ़ती मजहबी कट्टरता के बीच गौर करने वाली एक बात यह भी है कि लोग अब कट्टरता से बाहर भी आ रहे हैं। प्यू रिसर्च का भारत में ही पिछले साल किया एक सर्वे बताता है कि इसमें शामिल ९७ फीसद लोगों ने ईश्वर के अस्तित्व में विश्वास जताया है‚ लेकिन बौद्ध धर्म एक अपवाद की तरह सामने आया है‚ जिसके एक–तिहाई अनुयायी किसी ‘सर्वशक्तिमान सत्ता’ में विश्वास नहीं रखते हैं। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि सर्वे में शामिल लगभग छह फीसद मुस्लिम ने भी खुदा की सत्ता में यकीन न रखने की बात कही है। यह इसलिए बड़ी बात है‚ क्योंकि दूसरे धर्मों की तरह इस्लाम में इस तरह खुलकर अपना धार्मिक मत जाहिर करने के अपने खतरे होते हैं‚ और इसे आसानी से ईशनिंदा के दायरे में लाया जा सकता है। वैसे आदर्श स्थिति तो यही है कि धर्म को व्यक्ति की पसंद–नापसंद का विषय रहने दिया जाए‚ लेकिन जब यह धमाधता की शक्ल लेकर बड़े स्तर पर समाज और संसार के लिए चुनौती बनने लगे‚ तो व्यक्तिगत धर्म से ऊपर उठकर समाज और संसार की सुरक्षा के वैश्विक धर्म का पालन जरूरी हो जाता है। दुनिया आज जिस मुहाने पर खड़ी है‚ वहां विचार से विचार की इस लड़ाई में सकारात्मक धार्मिक सोच रखने वाले हर शख्स‚ हर समाज‚ हर राष्ट्र की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, विपक्ष ने दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया

LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, विपक्ष ने दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया

by UB India News
March 14, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को भी प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ हीं विपक्ष ने हंगामा किया। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद...

पश्चिम एशिया संघर्ष : भारत की बेहद परिपक्व कूटनीति का परिचय …………….

पश्चिम एशिया संघर्ष : भारत की बेहद परिपक्व कूटनीति का परिचय …………….

by UB India News
March 14, 2026
0

पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग में दुनिया में काफी कुछ बदल दिया है. इस जंग...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल ,क्रॉस वोटिंग का सता रहा डर………….

by UB India News
March 13, 2026
0

देशभर की सियासत में राज्यसभा चुनाव को लेकर गर्माहट बढ़ गया है। दूसरी ओर इस चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने...

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला?

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला?

by UB India News
March 14, 2026
0

अमेरिका को उम्मीद थी कि उसके हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद युद्ध शायद जल्द खत्म...

इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन :खामेनेई को मारकर भी डोनाल्ड ट्रंप का मकसद अधूरा !

ईरान का दावा सच निकला तो युद्ध पर ट्रंप का सबसे बड़ा झूठ खुल जाएगा !………………….

by UB India News
March 14, 2026
0

क्या ईरान के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नाजायज जंग चला रखी है? आपके मन में यह सवाल...

Next Post
कट्टरता की हदे पार करता किसानों का धरनास्थल………………..

कट्टरता की हदे पार करता किसानों का धरनास्थल....................

केरल में मूसलाधार बारिश ने मचाया कहर, बाढ़ के कारण 18 लोगों की मौत

केरल में मूसलाधार बारिश ने मचाया कहर, बाढ़ के कारण 18 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend