ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सभी जिलों में वक्फ बोर्ड का भवन बनवायेंः नीतीश

UB India News by UB India News
October 11, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
सभी जिलों में वक्फ बोर्ड का भवन बनवायेंः नीतीश

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य के सभी जिलों में वक्फ बोर्ड के बहुद्’ेशीय भवनों का निर्माण कराया जायेगा। यह निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को १ अणे मार्ग स्थित संकल्प में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया हॉल के बहुउद्’ेशीय भवन का निर्माण कार्य फरवरी २०२२ तक पूरा करायें‚ क्योंकि यह ऐतिहासिक भवन है। अंजुमन इस्लामिया हॉल का एक अलग ही महत्व है और हमारा इससे विशेष लगाव भी। उन्होंने कहा कि भवन जल्द से जल्द तैयार हो जाने पर यह वक्फ बोर्ड की आमदनी का साधन बनने के साथ–साथ ही जनोपयोगी भी होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में वक्फ बोर्ड की बहुउद्’ेशीय भवनों का निर्माण कराया जाये‚ ताकि लोग इसका उपयोग कर सकें। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार में आने के बाद हमलोगों ने अनुसूचित जाति व जनजाति‚ अत्यंत पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं चलायी हैं‚ जिससे उनके शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए हमलोग काम कर रहे हैं। अल्पसंख्यकों के लिए जो योजनाएं चलायी जा रही हैं‚ उनकी कार्य प्रगति की निरंतर समीक्षा करते रहें‚ ताकि इसका लाभ उन्हें मिलता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नयन बिहार मॉडल के विभिन्न अवयवों को मदरसों में अपनायें‚ ताकि बच्चे–बच्चियां और बेहतर जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजनाओं के तहत ऋणधारियों को ऋण उपलब्ध करायें। इससे अधिक से अधिक लोग ऋण लेने के लिए प्रेरित होंगे और उनका रोजगार बढेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों के छात्र–छात्राओं को १५ किलोग्राम अनाज का वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही अल्पसंख्यक वर्ग की लडकियों/महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने की योजना भी बनायें। मुख्यमंत्री ने राज्य कोचिंग योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्र–छात्राओं को मुफ्त कोचिंग की सुविधा निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया।
बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमां खान‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण‚ विकास आयुक्त आमिर सुबहानी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि‚ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सचिव डा. सफीना एएन तथा निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अमिर अफाक अहमद फैजी उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
लखीमपुर खीरी पर कांग्रेस का उतावालापन रास न आया पीके को …………

लखीमपुर खीरी पर कांग्रेस का उतावालापन रास न आया पीके को ............

महत्वाकांक्षा की आग में भष्म हो रहे है आत्मीय रिश्ते …..

महत्वाकांक्षा की आग में भष्म हो रहे है आत्मीय रिश्ते .....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend