महात्मा गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जल जीवन मिशन एप को लांच किये। पीएम मोदी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मणिपुर और गुजरात सहित देश के पांच राज्यों में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी किये। जागरूकता पैदा करने, व्यापक पारदर्शिता लाने और जिम्मेदारी तय करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल शक्ति मंत्रालय के प्रमुख जल जीवन मिशन को समर्पित एक एप को लांच किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान जल जीवन कोष (राष्ट्रीय जल कोष) भी लांच किये, जिसमें कोई भी व्यक्ति, कोई भी संगठन, कोई कंपनी या यहां तक कि एक गैर सरकारी संगठन, चाहे वह भारत में हो या विदेश में, ग्रामीण क्षेत्र में एक स्कूल या एक नल के पानी का कनेक्शन लेने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र या आश्रम आदि के लिए धन दान कर सकता है।
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी देश भर में पानी समितियों और ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के साथ संवाद किये और उनसे जल जीवन मिशन (जेजेएम) और इसके लाभों के बारे में बात किये। महात्मा गांधी द्वारा प्रचारित ग्राम स्वराज की दृष्टि से, ग्राम सभा और पानी समिति की बैठकें पूरे भारत में आयोजित की जाएंगी और प्रधानमंत्री इस दौरान उनसे बातचीत करेंगे। दीर्घकालिक जल सुरक्षा पर चर्चा किए जाने वाले विषयों में से एक होगा।






